अहेरी में शॉर्ट सर्किट से तीन घर जलकर खाक, राकां (शरद पवार गुट) ने पीड़ितों के लिए मांगी तत्काल मदद
अहेरी तहसील के जोगणगुडा उमानुर में आग से प्रभावित परिवारों को तत्काल मदद देने की मांग, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी।
Gadchiroli News: राकां के पदाधिकारी व ग्रामीणों ने तहसील पर दस्तक दी है। अहेरी तहसील के जोगणगुडा उमानुर में 3 मार्च को देर रात के दौरान शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग में 3 परिवार बर्बाद हुए हैं। इस घटना के चलते उनका व्यापक नुकसान हुआ है, और उनके सिर से छत भी छिन जाने के कारण उन्हें आसमान तले रहने की नौबत आ गई है।
आपदा पीड़ितों को तत्काल मदद देने की मांग को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार गुट के पदाधिकारियों ने तहसील कार्यालय पर दस्तक देकर मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि अगर आपदाग्रस्तों को मदद नहीं मिली, तो तीव्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।
इस दौरान, अहेरी तहसील मुख्यालय से 50 किमी दूरी पर स्थित जोगणगुडा उमानूर में मलय्या शंकर बोरुकुट, प्रसादराव शंकर बोरुकुट और नागेश शंकर बोरुकुट परिवार निवासरत हैं। 3 मार्च को देर रात अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण उनके घर में आग लगी। समय पर घर के बाहर निकलने के चलते सुदैव से जनहानि टल गई, लेकिन कुछ मिनटों में ही घर का राशन, अनाज, कपड़े, बर्तन, नगद राशि, महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा परिवार उपयोगी सभी सामग्री जलकर खाक हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में महावितरण कार्यालय पर कांग्रेस का जोरदार मोर्चा; जबरन स्मार्ट मीटर थोपना बंद करने की मांग
गड़चिरोली में आफत की बारिश; आष्टी-सिरोंचा नेशनल हाईवे पर बहा वैकल्पिक रास्ता, थमा सैकड़ों वाहनों का पहिया
गड़चिरोली में बारिश शुरू होते ही खरीफ बुआई तेज; जिले में 14,676 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध, यूरिया का संकट नहीं
Markandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
जीवनभर की मेहनत राख में तब्दील होने से संबंधित परिवार आसमान तले आ गया है। उनके जीवनयापन का गंभीर प्रश्न निर्माण हुआ है। पूर्व जिप अध्यक्ष भाग्यश्री आत्राम ने इस मामले की तत्काल जांच कर पंचनामा करने तथा संबंधित परिवार को सरकार द्वारा तत्काल मदद व उचित मुआवजा देने की मांग की है।
भाग्यश्री आत्राम के मार्गदर्शन में ग्रामीणों को साथ लेकर शीघ्र मदद न मिलने पर तीव्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई है। ज्ञापन सौंपते समय श्रीनिवास वीरगोंनवार, मरपल्ली के सरपंच अरुण वेलादी, यशवंत डोंगरे, शंकर बोरकूट, श्रीनिवास चाटरे, स्वप्नील श्रीरामवार, संतोष येमुलवार समेत ग्रामीण उपस्थित थे।
