- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Cm Fadnavis Acted In Haste In Pahalgam Case Prakash Ambedkar Made Allegation Government Fault
पहलगाम मामले में सीएम फडणवीस ने की जल्दबाजी! प्रकाश आंबेडकर ने लगाया आरोप, बोले- ये सरकार की गलती है
Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में महाराष्ट्र सरकार की तत्परता को प्रकाश आंबेडकर ने जल्दबाजी करार दिया है। प्रकाश आंबेडकर ने सरकार के एक्शन को गलती बताते हुए आरोप लगाया है।
- Written By: प्रिया जैस

प्रकाश आंबेडकर (सौजन्य-सोशल मीडिया)
पुणे: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद महाराष्ट्र सरकार ने तुरंत एक्शन लिया। महाराष्ट्र सरकार ने तुरंत ही पहलगाम से महाराष्ट्र के नागरिकों को वापस लाने के लिए अभियान चलाया और लोगों को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाया। साथ ही पहलगाम हमले में मारे गए 6 महाराष्ट्र के नागरिकों के शवों को राज्य में लाने का बंदोबस्त किया। साथ ही मृतकों और घायलों के परिजनों को मुआवजे की घोषणा भी की।
महाराष्ट्र सरकार के इस अभियान को हालांकि, वीबीए ने गलती करार दिया। वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने शनिवार को महाराष्ट्र सरकार के अभियान को गलत ठहराते हुए कहा कि सरकार को पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर कश्मीर से पर्यटकों को वापस लाने की जल्दबाजी करने के बजाय उन्हें सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए थी।
यह सरकार की गलती है – प्रकाश आंबेडकर
संविधान निर्माता बाबासाहेब आंबेडकर के पौत्र प्रकाश आंबेडकर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह सरकार की गलती है। उन्हें जम्मू-कश्मीर में उन पर्यटकों का सहयोग करना चाहिए था, जो डरे हुए नहीं थे तथा उन्हें वापस लाने के बजाय उन्हें सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए थी। तब स्थिति सामान्य हो जाती।”
सम्बंधित ख़बरें
2 मार्च से भूमि अभिलेख कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, विखे पाटिल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा
लाडकी बहिन योजना: e-KYC की डेडलाइन 31 मार्च तक बढ़ी, जानें क्यों अटकी है आपकी किस्त और कब आएगा पैसा?
पुणे मनपा में होर्डिंग शुल्क बढ़ोतरी पर यू-टर्न, कांग्रेस ने मांगा जवाब; पहली बैठक में प्रस्ताव वापस
महाराष्ट्र के इतिहास में पहली बार! दोनों सदन में विपक्ष के नेताओं के बिना शुरू होगा विधानमंडल का बजट सत्र
मुंबई में चलाया हस्ताक्षर अभियान
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को पर्यटकों का खर्च उठाना चाहिए था। जम्मू कश्मीर में पहलगाम के एक लोकप्रिय मैदान में 22 अप्रैल को आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर की गई गोलीबारी में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें महाराष्ट्र के कम से कम छह लोग शामिल थे। प्रकाश आंबेडकर ने इस अनुरोध के साथ दो मई को मुंबई में एक हस्ताक्षर अभियान शुरू करने की घोषणा की कि सरकार पहलगाम आतंकी हमले के अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को निलंबित की भारत की घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रकाश आंबेडकर ने पूछा कि क्या सरकार के पास सिंधु नदी के पानी का भंडारण करने के लिए बुनियादी ढांचा है। उन्होंने कहा कि सरकार को सिर्फ दस्तावेजों पर काम करने के बजाय, एक ठोस कार्य योजना लागू करनी चाहिए।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Cm fadnavis acted in haste in pahalgam case prakash ambedkar made allegation government fault
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 22 February 2026: रविवार को चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत! मकर राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता
Feb 22, 2026 | 05:00 AMWorld Thinking Day: आखिर क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड थिंकिंग डे? जानें इसके पीछे की कहानी और महत्व
Feb 22, 2026 | 04:07 AMकम बजट में मिलेगा AI का कमाल? OpenAI ला सकता है कैमरा वाला स्मार्ट स्पीकर, घर बैठे बदलेगा टेक्नोलॉजी का अनुभव
Feb 22, 2026 | 03:53 AMक्रिकेट मैच में गजब कारनामा, बल्लेबाज ने छोड़ी गेंद लेकिन हो गया छक्का, शॉट ऐसा कि सब रह गए दंग! देखें वीडियो
Feb 21, 2026 | 11:49 PMIND vs SA: क्या संजू लेंगे अभिषेक की जगह? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्लेइंग XI पर दिया बड़ा बयान
Feb 21, 2026 | 11:19 PMसीधी में बारात के दौरान बवाल, घराती-बराती भिड़े, लाठी-डंडे चले, तीन घायल
Feb 21, 2026 | 11:02 PMINDW A vs BANW A Final: खिताबी जंग में भारत के सामने बांग्लादेश, जानें मुकाबले से जुड़ी A टू Z जानकारी
Feb 21, 2026 | 10:33 PMवीडियो गैलरी

मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM
अलीगढ़ में मानवता शर्मसार! बीमार दलित छात्रा से शौचालय साफ कराने का दबाव, इनकार करने पर गालियां और पिटाई
Feb 21, 2026 | 03:25 PM
‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
Feb 20, 2026 | 09:12 PM














