-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Child Kidnapped To Avenge Brother Suicide Pune Police Vigil Saved Child Life
भाई की खुदकुशी का बदला लेने के लिए बच्चे का अपहरण, पुणे पुलिस की सतर्कता से बची बच्चे की जान
- Written By: प्रभाकर दुबे

File Photo
पुणे: भाई की आत्महत्या (Brother Suicide) की वजह बनी उसकी प्रेमिका के बच्चे को जान से मारने की इरादे से उसे अगवा (Kidnapping) किए जाने की वारदात पुणे (Pune) के कल्याणी नगर (Kalyani Nagar) में सामने आई है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बच्चे को कल्याणीनगर से अगवा कर लिया और उसे पेरने फाटा ले गया। हालांकि येरवडा पुलिस (Yerwada Police) ने तत्काल जांच शुरू करते हुए बच्चे को उनकी चुंगुल से छुड़ाया और चार आरोपियों को पकड़कर सलाखों के पीछे डाल दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में विजय राम गेचंद (25), सुरज गंगाराम मौर्य (27), अजय राघोबा हावले (28), विकास आनंद भंडारी (32) और जमीर करीम शेख (19) का समावेश है। उनके खिलाफ एक महिला ने येरवडा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि विजय के भाई सनी के शिकायतकर्ता महिला के साथ संबन्ध थे। एक दिन वह शराब पीकर उसके घर गया तो महिला ने उसे घर में लेने से मना कर दिया और उसे अपने घर लौट जाने को कहा। इससे गुस्से में आकर सनी ने छत पर जाकर खुदकुशी कर ली।
सम्बंधित ख़बरें
एडमिशन नहीं मिला तो छात्र ने हैक कर दी IIT कानपुर की वेबसाइट, लेकिन FIR की जगह मिला इंटर्नशिप का मौका
खत्म हो रहा है सब्र, अजित पवार विमान दुर्घटना की जांच में हो रही देरी पर भड़के युगेन्द्र पवार, पूछा सवाल
Bhandara News: महाराष्ट्र में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, भंडारा में करोड़ों का माल जब्त
दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा! जंतर-मंतर प्रदर्शन में घुसे 980 से ज्यादा शातिर अपराधी, पुलिस ने FRS से की पहचान
सीसीटीवी से पुलिस को मिली मदद
सनी के भाई विजय को उसकी खुदकुशी के लिए महिला को लेकर नाराजगी थी। इसी नाराजगी में उसने महिला के बच्चे को अगवा करने और उसे जान से मारने की साजिश रची। महिला का बेटा कल्याणीनगर के डी मार्ट में काम करता है। शुक्रवार की रात जब वह घर के लिए निकल रहा था तो उसे हथियार से धमकाकर कार से अगवा कर लिया गया। उसने अपनी मां को बताया कि उसका अपहरण कर लिया गया है। वह तुरंत येरवडा पुलिस के पास पहुंची और इसकी जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत हरकत में आकर छानबीन शुरू कर दी। डी मार्ट के सामने लगे सीसीटीवी की जांच के दौरान विजय गेचंद वहां खड़ा नजर आया। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण के जरिए जानकारी हासिल की तो पता चला कि अपहरणकर्ता पेरने फाटा में है। वहां पहुंच कर पुलिस ने पोलो कार की तलाशी के बाद अपहृत युवक को बरामद किया और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने किया चार आरोपियों को गिरफ्तार
इस प्रकार से पुलिस ने समय सूचकता, सतर्कता दिखाकर और पूरी सावधानी बरतते हुए युवक की जान बचा ली और आरोपियों को धरदबोचा। इस पूरी कार्रवाई को पुलिस उपायुक्त रोहिदास पवार, सहायक पुलिस आयुक्त किशोर जाधव, येरवडा थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक युनूस शेख, पुलिस निरीक्षक (क्राइम) विजयसिंह चौहान के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक रविंद्र आलेकर, पुलिस उपनिरीक्षक अंकुश डोंबाले, विशाल पाटील, पुलिस हवलदार गणपत थिकोले, दत्ता शिंदे के समावेश वाली टीम ने अंजाम दिया।
Child kidnapped to avenge brother suicide pune police vigil saved child life
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल किसान आंदोलन: प्रदर्शनकारियों ने बस खिसकाई, बीच में दीवार बनकर खड़ी रहीं ACP मोनिका शुक्ला- देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:24 PMआगरा में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते गहरे पानी में गईं दो सगी बहनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
Jul 29, 2026 | 07:20 PMएंटी पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह ने छात्रों को दी बधाई, बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
Jul 29, 2026 | 07:15 PMराज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PMरील हटाई तो भी होगी कार्रवाई! सोशल मीडिया पर क्रिमिनल्स का महिमामंडन करने वालों पर साइबर पुलिस का शिकंजा
Jul 29, 2026 | 07:04 PMहाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बालिगों को अपनी पसंद से शादी करने का अधिकार, पुलिस दखल नहीं दे सकती
Jul 29, 2026 | 07:02 PMभोपाल में किसान आंदोलन पर बड़ा अपडेट, मंत्रालय में सरकार और किसानों की बैठक शुरू; जल्द निकलेगा समाधान!
Jul 29, 2026 | 06:57 PMवीडियो गैलरी

भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM














