Pune News: पुणे में Traffic Jam का कहर, बॉटलनेक और अतिक्रमण से शहर में हाहाकार
Pune City में ट्रैफिक व्यवस्था चरमराते हुए नजर आ रही है। अलग-अलग कारणों से शहर में बॉटलनेक की स्थिति बनी हुई है। कहीं सड़क पर बारिश का पानी जमा हो गया है, तो कहीं पर अतिक्रमण।
- Written By: अपूर्वा नायक
पुणे ट्रैफिक जाम (सौ. सोशल मीडिया )
Pune News In Hindi: शहर के कई प्रमुख मार्गों पर अलग-अलग कारणों से बॉटलनेक की स्थिति बनी हुई है। कहीं सड़क पर गड्ढे, तो कहीं बारिश का पानी जमा होना, कई जगहों पर फोर व्हीलर और दो पहिया वाहनों की अवैध पार्किंग, फुटपाथ और सड़कों पर अतिक्रमण, पटरी वाले दुकानदार और फेरीवालों की वजह से पुणेकर रोजाना ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझते रहते हैं।
इस अव्यवस्थित ट्रैफिक का एक बड़ा कारण कई जगहों पर बने बॉटलनेक भी हैं। भूमि अधिग्रहण की अड़चनों और अतिक्रमण को हटाने में ढिलाई बरते जाने के कारण शहर के कई हिस्सों की चौड़ी सड़कें अचानक से संकरी हो गई है। जिससे ट्रैफिक जाम के दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। कई स्थानों पर प्रशासन की उपेक्षा भी इस समस्या को और गंभीर बना रही है।
अतिक्रमण से मार्ग हुए संकरे
सड़कों की खराब स्थिति के कारण कई मार्गों पर गड्ढे बने रहते हैं। महापालिका की ओर से गड्ढे भरने का काम ठीक प्रकार से नहीं किया जाता, जिससे कुछ ही दिनों के बाद गड्ढे फिर से उभर आते हैं। इससे ट्रैफिक की गति धीमी हो जाती है। सड़कों पर अतिक्रमण होने से मार्ग संकरे हो गए हैं। दुकानें, अवैध पार्किंग और फेरीवालों के कारण भी सड़कें बाधित हो रही हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कई सड़कों पर पानी जमा हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
प्राइवेट NEET कोचिंग सेंटरों पर चलेगा सरकार का हथौड़ा! राजस्व मंत्री विखे पाटिल ने की पाबंदी की मांग
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
छत्रपति संभाजीनगर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल; आम आदमी का बजट बिगड़ा, ऑटो एलपीजी हुई सस्ती
पुणे कृषि महाविद्यालय में ‘अजित दादा पवार देशी गाय केंद्र’ का नामकरण, महिला किसानों के रोजगार पर जोर
युद्धस्तर पर कार्रवाई करने का आदेश
आयुक्त नवल किशोर राम ने कहा है कि शहर में प्रशासन की उपेक्षा के कारण कई जगहों पर ट्रैफिक समस्या गंभीर बनती जा रही है। इसलिए मैंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे व्यक्तिगत रूप से इन जामग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करें।
वहां ट्रैफिक जाम की वास्तविक वजहें खोजें और रिपोर्ट पेश करें। इन कारणों की स्टडी कर आने वाले दो महीने में मध्य शहर को बॉटलनेक मुक्त करने का हमारा प्रयास किया जाएगा। मनपा आयुक्त ने साफ किया है कि इस निरीक्षण कार्य में केवल रोड विभाग ही नहीं बल्कि निर्माण कार्य विभाग, क्षेत्रीय कार्यालय, जोन कार्यालय, अतिक्रमण विभाग, विद्युत विभाग और आकाश चिन्ह विभाग के अधिकारी व अभियंता भी शामिल होंगे।
ये भी पढ़े :- अतिक्रमण हटाने के लिए तोडू दस्ता ही नहीं, भंडारा में एक कर्मचारी के भरोसे चल रहा काम
आखिर शहर में क्यों बनते हैं बॉटलनेक ?
- बारिश के दौरान सड़कों पर जमा होने वाला पानी
- जगह-जगह गड्ढे और खराब सड़कें
- अवैध पार्किंग (दो पहिया और चार पहिया)
- सड़कों और फुटपाथों पर अतिक्रमण
- पटरी दुकानदार और फेरीवालों का अवैध कब्जा
- चौड़ी सड़क का अचानक संकरा होना (भूमि अधिग्रहण या अतिक्रमण के कारण
