- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Baramati Politics Jay Pawar Pink Bike Ride Sunetra Pawar Tea With Workers 2026
Baramati Politics News: पवार परिवार का सादगी वाला पावर प्ले, कोई बाइक पर सवार, तो कोई चाय का तलबगार
Baramati Politics 2026: बारामती दौरे पर जय पवार का मजाकिया अंदाज आया सामने। गुलाबी बाइक पर बैठकर कार्यकर्ताओं को गुदगुदाया। सुनेत्रा पवार ने महिला सफाई कर्मचारियों के साथ की 'चाय पे चर्चा'।
- Written By: गोरक्ष पोफली

जय पवार व सुनेत्रा पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
Jay Pawar Baramati Visit: राष्ट्रवादी कांग्रेस के युवा नेता जय पवार इन दिनों गांव-गांव जाकर मतदाताओं से सीधे संवाद कर रहे हैं। इसी दौरे के दौरान खांडज गांव में जय पवार का एक ऐसा रूप दिखा जिसने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया। खांडज में जनसंपर्क के दौरान एक कार्यकर्ता ने अपनी विशेष दुपहिया (Bike) के साथ उनका ध्यान खींचा। उपमुख्यमंत्री अजित पवार के प्रति अपनी निष्ठा दिखाने के लिए इस कार्यकर्ता ने अपनी पूरी मोटरसाइकिल को ‘गुलाबी’ रंग में रंगवा लिया था, जो इन दिनों राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) की प्रमुख थीम है।
कार्यकर्ता का आग्रह और जयदादा की मिश्कील टिप्पणी
अपने प्रिय नेता के बेटे को गांव में पाकर कार्यकर्ता का उत्साह सातवें आसमान पर था। उसने जय पवार से अपनी गुलाबी बाइक पर बैठने का आग्रह किया। जय पवार ने भी बिना किसी संकोच के कार्यकर्ता का मान रखा और तुरंत बाइक पर सवार हो गए। जैसे ही जय बाइक पर बैठे, उन्होंने अपने ठेठ ‘बारामती’ अंदाज में हंसते हुए कहा अरे भाई, गिरा मत देना!। जय पवार की इस हाजिरजवाबी और मजाकिया टिप्पणी को सुनते ही वहां मौजूद ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं में हंसी के फव्वारे फूट पड़े। उनका यह सरल और मिलनसार व्यवहार सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा बटोर रहा है।
सुनेत्रा पवार की ‘चाय पे चर्चा’
दूसरी ओर, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार का भी एक संवेदनशील चेहरा बारामती की सड़कों पर दिखा। सुबह की सैर (Morning Walk) के दौरान सुनेत्रा पवार ने आम नागरिकों से मन खोलकर बातें कीं। इसी दौरान उनकी नजर बारामती को स्वच्छ रखने वाली महिला सफाई कर्मचारियों पर पड़ी। सुनेत्रा वहिनी ने न केवल उनसे उनकी समस्याओं पर चर्चा की, बल्कि उनके साथ बैठकर चाय भी पी। उन्होंने महिला कर्मचारियों के कठिन परिश्रम की सराहना करते हुए उन्हें अहसास कराया कि उनका काम शहर के लिए कितना महत्वपूर्ण है।
सम्बंधित ख़बरें
पवना बांध क्षेत्र में माफिया का दिनदहाड़े अवैध उत्खनन, 30 फीट गहरे गड्ढे किए; मकोका लगाने की मांग
परभणी-हिंगोली विधान परिषद सीट से शिवसेना का उम्मीदवार तय! एकनाथ शिंदे ने विप्लव बाजोरिया को दिया ग्रीन सिग्नल
पुणे विधान परिषद चुनाव: अजीत पवार गुट और भाजपा में कांटे की टक्कर, किंगमेकर बनेंगे 46 निर्दलीय व छोटे दल
नागपुर में रेत ट्रांसपोर्टर्स का हल्ला बोल, वैध रॉयल्टी के बावजूद कार्रवाई; प्रशासन पर पक्षपात के आरोप
📍बारामती आदरणीय दादांनी ज्या पद्धतीने पहाटेपासून जनतेच्या कामासाठी स्वतःला वाहून घेतले, त्याच कार्यपद्धतीतून काम करताना त्यांच्या विकासदृष्टिकोनाला पुढे नेण्याचा प्रयत्न मी करत आहे. आज सकाळी स्थानिक नागरिकांशी मनमोकळा संवाद साधला, त्यांच्या समस्या, अपेक्षा आणि सूचना जाणून… pic.twitter.com/aaidlPqRLn — Sunetra Ajit Pawar (@SunetraA_Pawar) April 19, 2026
यह भी पढ़ें: Baramati By-election 2026: अजीत दादा की याद में भावुक हुए रोहित पवार, सुनेत्रा पवार के लिए मांगे 99% वोट
बारामती में जनसंपर्क का नया दौर
पवार परिवार के इन दोनों सदस्यों (जय और सुनेत्रा पवार) के दौरों से एक बात साफ है कि वे इस बार मतदाताओं से जुड़ने के लिए सादगी और व्यक्तिगत संवाद का सहारा ले रहे हैं। जहां जय पवार अपनी हाजिरजवाबी से युवाओं और ग्रामीण पुरुषों को रिझा रहे हैं, वहीं सुनेत्रा पवार महिलाओं और मेहनतकश वर्ग के बीच ‘चाय पे चर्चा’ कर भावनात्मक रिश्ता जोड़ रही हैं। बारामती की राजनीति में ‘पवार बनाम पवार’ की लड़ाई के बीच इस तरह के छोटे-छोटे भावुक और मजेदार पल चुनाव को और भी रोचक बना रहे हैं।
Baramati politics jay pawar pink bike ride sunetra pawar tea with workers 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पवना बांध क्षेत्र में माफिया का दिनदहाड़े अवैध उत्खनन, 30 फीट गहरे गड्ढे किए; मकोका लगाने की मांग
May 20, 2026 | 04:55 PMAFCAT Recruitment: वायुसेना में करियर बनाने का सुनहरा मौका, 300 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई
May 20, 2026 | 04:49 PMNeem Karoli Baba: नीम करोली बाबा के इन उपदेशों को अपनाने से मिलेगा सुकून, बदल जाएगा आपका जीवन
May 20, 2026 | 04:47 PMProtein Powder For Gym: प्रोटीन पाउडर शुरू करना चाहते हैं तो न करें ये गलती, बिगड़ सकती है आपकी सेहत
May 20, 2026 | 04:46 PMबांद्रा गरीब नगर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, उग्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज
May 20, 2026 | 04:42 PMपरभणी-हिंगोली विधान परिषद सीट से शिवसेना का उम्मीदवार तय! एकनाथ शिंदे ने विप्लव बाजोरिया को दिया ग्रीन सिग्नल
May 20, 2026 | 04:42 PMआर्थिक तूफान सर पर है, हमारे PM इटली में टॉफी बांट रहे…राहुल गांधी ने Melody वीडियो को बताया नौटंकी
May 20, 2026 | 04:37 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM












