ISIS Case: अरीब मजीद पर आतंकी फंडिंग का ताजा आरोप, NIA ने दाखिल की पूरक चार्जशीट

मुंबई की विशेष अदालत में चल रहे ISIS मामले में NIA ने अरीब मजीद के खिलाफ आतंकी फंडिंग का नया आरोप जोड़ा है। पांचवीं पूरक चार्जशीट दाखिल होने से केस ने नया मोड़ ले लिया है।
Navi Mumbai Educity Project News
नवी मुंबई एजुसिटी प्रोजेक्ट अपडेट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Published on: 
Updated on: 

Ariib Majeed ISIS Case NIA Chargesheet Update: मुंबई की विशेष अदालत में चल रहे चर्चित ISIS से जुड़े मामले में एक अहम मोड़ सामने आया है। National Investigation Agency (NIA) ने आरोपी Ariib Majeed के खिलाफ नए आरोप जोड़े हैं।

मामले के अंतिम चरण में पहुंचने के बीच NIA ने अदालत में पांचवीं पूरक चार्जशीट दाखिल की है। इसमें गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की धारा 17 के तहत ‘आतंकवादी कृत्यों के लिए धन जुटाने’ का आरोप शामिल किया गया है।

विदेश से फंडिंग का आरोप

जांच एजेंसी के अनुसार, मई 2014 में जब अरीब मजीद बगदाद में था, तब उसे एक कुवैती नागरिक से लगभग 1,000 डॉलर प्राप्त हुए थे। इसी वित्तीय लेन-देन को आधार बनाकर NIA ने आतंकवाद के वित्तपोषण का नया आरोप जोड़ा है।

‘जिहारत पैकेज’ के नाम पर यात्रा

अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि कल्याण निवासी मजीद अपने साथियों फहद शेख, साहीम टंकी और अमन टंडेल के साथ इराक गया था। उन्होंने ‘जिहारत पैकेज’ के नाम पर यात्रा की थी, जिसके लिए करीब 2,37,500 रुपये खर्च किए गए थे।

कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित

जांच में सामने आया है कि सभी आरोपी ISIS की विचारधारा से प्रभावित थे और इराक में रहते हुए उन्होंने विभिन्न विदेशी संपर्कों के जरिए आतंकी प्रशिक्षण शिविरों तक पहुंच बनाई।

जांच जारी, अहम खुलासों की उम्मीद

NIA का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे भी कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं। इस नए आरोप के जुड़ने से केस और मजबूत होने की संभावना जताई जा रही है।

अदालत की नजरें फैसले पर

अब इस मामले में अदालत की अगली सुनवाई और फैसले पर सभी की नजरें टिकी हैं, क्योंकि यह केस देश में आतंकवाद से जुड़े मामलों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com