अब 8 घंटे में मंजूर होगी मदद: मुख्यमंत्री सहायता निधि की नई ऑनलाइन प्रणाली से मरीजों को बड़ी राहत

Fast Approval Healthcare Scheme: महाराष्ट्र में नई ऑनलाइन प्रणाली से मरीजों को मुख्यमंत्री सहायता निधि की मंजूरी 8 घंटे में मिलेगी, जिससे इलाज में देरी कम होगी।
Assistance to be Approved in 8 Hours Now: Major Relief for Patients Through the New Online System of the Chief Minister's Relief Fund
मुख्यमंत्री सहायता निधि,( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Public Healthcare Support: राज्य के गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए मुख्यमंत्री सहायता निधि एवं धर्मादाय अस्पताल सहायता कक्ष की नई अत्याधुनिक ऑनलाइन प्रणाली जल्द शुरू होने जा रही है।

इस प्रणाली के लागू होते ही मरीजों को आर्थिक सहायता मिलने की प्रक्रिया तेज हो जाएगी और आवेदन मंजूरी महज 8 घंटे में पूरी की जाएगी। मुख्यमंत्री सहायता निधि कक्ष के प्रमुख एवं सदस्य सचिव डॉ. सागर पांडे ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत अब मरीजों को स्वयं आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।

कक्ष से संबद्ध अस्पताल ही मरीज के दस्तावेज लेकर सीधे आवेदन प्रस्तुत करेंगे जिससे उपचार प्रक्रिया में अनावश्यक देरी नहीं होगी। इस नई प्रणाली का उ‌द्घाटन जल्द ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों किया जाएगा।

मरीज द्वारा अस्पताल में सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बाद अस्पताल प्रशासन आवेदन को मंजूरी के लिए भेजेगा और सभी दस्तावेज सही पाए जाने पर 8 घंटे के भीतर स्वीकृति मिल जाएगी।

आर्थिक वर्ष अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के दौरान राज्य में कुल 40,776 मरीजों को 333 करोड़ 6 लाख 81 हजार 500 रुपये की सहायता प्रदान की गई। वहीं नागपुर जिले में 2,320 मरीजों को 19 करोड़ 79 लाख रुपये की मदद दी गई।

कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए विशेष पहल

मुख्यमंत्री सहायता निधि कक्ष, बीपीसीएल फाउंडेशन और टाटा मेमोरियल सेंटर के बीच बच्चों के कैंसर उपचार के लिए समझौता किया गया है। इसके तहत सोएसआर फंड के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।

नागपुर जिले में पिछले वर्ष 'नमो नेत्र संजीवनी शिविर', 'आरोग्याचा श्री गणेशा' सहित कुल 747 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए जिनमें 53,422 मरीजों ने लाभ प्राप्त किया। अधिक जानकारी के लिए जरूरतमंद मरीज 1800 123 2211 टोल-फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com