-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Ajit Pawar Son Parth Pawar Land Scam Maharashtra Political Controversy
1800 करोड़ के लैंड स्कैम में फंसे पार्थ, बैकफुट पर अजित पवार, MVA का प्रहार, मचा सियासी तूफान!
- Written By: प्रिया जैस
Parth Pawar Controversy: अजित पवार के बेटे पार्थ पवार पर 1800 करोड़ की जमीन मात्र 300 करोड़ में खरीदने का आरोप लगा है। इससे महायुति सरकार में सियासी भूचाल आ गया है, जिस पर विपक्ष ने करारा प्रहार किया।

उद्धव ठाकरे-अजित पवार-देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Maharashtra News: महायुति सरकार अभी बीजेपी के केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल के कथित जमीन घोटाले के बवाल से उबर भी नहीं पाई थी कि अब डिप्टी सीएम अजित पवार के बेटे पार्थ पवार के महा भूमि घोटाले से सियासी हड़कंप मच गया है। पार्थ पर आरोप है कि उन्होंने 40 एकड़ की सरकारी महार वतन की जमीन जिसका बाजार मूल्य 1800 करोड़ रुपये है, उसे मात्र 300 करोड़ रुपये में खरीदा है। हैरानी की बात यह कि इस जमीन की खरीदी पर 21 करोड़ की स्टांप ड्यूटी माफ कर सिर्फ 500 रुपये भरे गए। अब इस खुलासे से डीसीएम अजित पवार पूरी तरह से बैकफुट पर आ गए हैं।
अगर कोई अनियमितता हुई तो कार्रवाई की जाएगी : बावनकुले
मुझे अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। गुरुवार की सुबह सोशल एक्टिविस्ट अंजलि दमानिया का फोन आया था। उन्होंने बताया कि वे मंगलवार को मेरे पास पूरा मामला दर्ज कराएंगी। अभी महार वतन की जमीन पर फैसला आना बाकी है क्योंकि उसके लिए एक विशेष कानून है। हमें यह जांच करनी होगी कि लेन-देन इसी जमीन कानून के तहत हुआ है या नहीं। अगर कोई अनियमितता हुई है तो कार्रवाई की जाएगी।
- चंद्रशेखर बावनकुले, राजस्व मंत्री
कुछ भी नहीं होगा : उद्धव
एक-एक कर सरकार के सारे घोटाले सामने आ रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री अपने नेताओं को क्लीन चिट दे देते हैं। पहले शिंदे का मामला सामने आया था। अब अजित पवार के बेटे का मामला सामने आया है लेकिन इस मामले में भी कुछ भी नहीं होगा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह इन सभी नेताओं का इस्तेमाल करेंगे और 2029 में इन्हें फेंक देंगे।
- उद्धव ठाकरे, यूबीटी प्रमुख
अजित ने पल्ला झाड़ा, बोले, मेरा कोई सम्बन्ध नहीं
इस मामले के तूल पकड़ने के बाद अजित ने इस लैंड डील से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि इससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बिल्कुल इसकी जांच करवा सकते हैं। मुझे इस बारे में डरने की कोई जरूरत नहीं है। हालांकि मीडिया से बातचीत के दौरान अजित के चेहरे पर तनाव साफ देखा जा सकता था।
मैंने कोई घोटाला नहीं किया : पार्थ
अजित के बेटे पार्थ पवार ने सफाई देते हुए कहा कि मैंने कोई गलत काम या घोटाला नहीं किया है। उन्होंने इससे ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया।
3 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
उधर, पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस ने पार्थ पवार से जुड़ी कंपनी से संबंधित विवादास्पद जमीन सौदे में गुरुवार देर शाम 3 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। संयुक्त जिला रजिस्ट्रार संतोष हिंगणे की शिकायत पर पिंपरी-चिंचवड़ के बावधन पुलिस थाने में दिग्विजय पाटिल, शीतल तेजवानी और रवींद्र तारू के खिलाफ सरकारी खजाने को 6 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने कथित तौर पर यह जानते हुए भी कि यह जमीन सरकार की है, जमीन का विक्रय विलेख निष्पादित करने के लिए मिलीभगत की।
सम्बंधित ख़बरें
चेतन ही नहीं, कई और लड़कों के साथ अश्लील चैट! केतन अग्रवाल के पिता का मंगेतर सिया गोयल पर सनसनीखेज आरोप
वीडियो: कैफे टेबल पर हत्या की प्लानिंग, एक दूसरे के कान में फुसफुसाते नजर आए सिया गोयल और चेतन चौधरी
‘खुद को बचने के लिए चेतन को फंसा रही है सिया’, केतन अग्रवाल मर्डर केस में चेतन के पिता ने क्या बताया
ठाणे: बॉटल नेक फ्लाईओवर पर फिर छिड़ा सियासी संग्राम, नरेंद्र मेहता ने मंत्री सरनाईक को कहा- डबल रोल नहीं चलेगा
21 करोड़ की स्टांप ड्यूटी माफ
एक आरटीआई एक्टिविस्ट ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पार्थ पवार की कंपनी अमेडिया होल्डिंग्स एलएलपी ने मुंढवा इलाके में सरकारी जमीन बेहद कम दाम में खरीदी है। 40 एकड़ की इस जमीन का मूत्य करीब 1,804 करोड़ है, लेकिन इसे मात्र 300 करोड़ में खरीदा गया। इस सौदे के सिर्फ दो दिन बाद ही 21 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी माफ कर दी गई।
अजित को बर्खास्त करो: सपकाल
इस जमीन घोटाले के 66 खुलासे के बाद सीएम फडणवीस को भ्रष्ट उपमुख्यमंत्री अजित पवार को तुरंत कैबिनेट से बखर्खास्त करने का साहस दिखाना चाहिए, अजित के बेटे पार्थ पवार की अमेडिया नाम की कंपनी है और इस कंपनी ने कोरेगांव पार्क इलाके की यह जमीन बेहद कम कीमत पर हासिल की है।
- हर्षवर्धन सपकाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
फडणवीस ने दिए जांच के आदेश
अजित पवार परिवार के इस भूमि घोटाले के सामने आने के बाद सीएम फडणवीस ने इस संबंध में जांच के आदेश दे दिए है। उन्होंने नागपुर में मीडिया से बातचीत में बताया कि मैंने इस डील से सम्बंधित सारे दस्तावेज मंगवाए हैं। साथ ही इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए है।
फिलहाल इस मामले में तहसीलदार सूर्यकांत येवले और उपनिबंधक रविंद्र तारु को तात्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जांच समिति यह पता लगाएगी कि आखिर किसके दबाव में स्टाम्प ड्यूटी माफी का आदेश दिया गया नीम ने किया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद। इस मामले में जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।
यह भी पढ़ें – नागपुर में एक ही दिन में 9 की धरपकड़, ट्रेनों में संतरे बेच रही थी गैंग, RPF की CIB का बड़ा एक्शन
420 के तहत मामला दर्ज हो : वडेट्टीवार
16 जिन अधिकारियों ने इस घोटाले में सहयोग किया उनके खिलाफ धारा 420 ( (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए, अजित के बेटे पार्थ की अमेडिया कंपनी को इतनी बड़ी जमीन आईटी पार्क और डेटा सेंटर के नाम पर कैसे मिल गई। यह हैरान करने वाला है। सिर्फ कुछ घंटों में ही उद्योग निदेशालय ने 21 करोड़ रुपये की स्टाम्प ड्यूटी माफ कर दी। यह सब कुछ संयोग नहीं हो सकता है। यह सिर्फ एक जमीन का मामला नहीं, बल्कि सत्ता के दुरुपयोग का बड़ा उदाहरण है। इस सौदे को तत्काल रद्द करके निश्पक्ष जांच करानी चाहिए।
- विजय वडेट्टीवार, कांग्रेस विधायक दल के नेता
यही है अजित का प्रगतिशील महाराष्ट्र !
यूबीटी के सीनियर नेता अंबादास दानवे ने इस पूरी लैंड डील पर तंज कसते हुए कहा कि यही अजित का प्रगतिशील महाराष्ट्र है जहां कुले, शाहू, आबेडकर का नाम लेकर महार वतन की जमीन हड़प ली जा रही है।
- अंबादास दानवे, यूबीटी के सीनियर नेता
निकाय चुनाव के पहले महायुति पर महाग्रहण
राज्य में निकाय चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद महायुति सरकार के धुरंधर नेताओं में से एक अजित पवार पर इतना बड़ा आरोप लगने के बाद पूरी सरकार की कार्यप्रणाली पर ही सवाल उठने लगे हैं। सबसे बड़ा सिरदर्द बीजेपी का हो गया है। स्वच्छ प्रशासन देने की घोषणा पर इस आरोप ने ग्रहण लगा दिया है।
इस सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार का बड़ा मुद्दा विपक्ष के हाथ लग गया है, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भले ही तत्परता दिखाते हुए स्थिति को हाथ से जाने नहीं दिया लेकिन भविष्य में अजित पवार पर एक्शन लेने का बड़ा दाच उन पर निश्चित रूप से आ गया है। एकनाथ खड़से-अनिल देशमुख पर आरोप लगने के बाद जिस तरह उन्हें मंत्री पद से हटाया गया उसी तरह अजित के बारे में फैसला करना पड़ेगा।
Ajit pawar son parth pawar land scam maharashtra political controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
26 जून का इतिहास: जब 50 देश एक साथ आए और बदल गई दुनिया की किस्मत! जानिए आज की ऐतिहासिक घटनाएं
Jun 26, 2026 | 06:00 AM26 June 2026 Birthday Horoscope: ऐसा है आज के पैदा होने वाले बच्चों भविष्य? जानें स्वभाव, करियर और भाग्योदय की
Jun 26, 2026 | 06:00 AMAaj Ka Rashifal 26 June 2026: इन 4 राशियों के लिए खुशखबरी, आज मिल सकता है बड़ा आर्थिक फायदा!
Jun 26, 2026 | 05:59 AMWelcome To The Jungle Movie Review: हंसाने के साथ रुलाती भी है अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की ये फैमिली एंटरटेनर
Jun 26, 2026 | 12:03 AMमहाराष्ट्र कौशल विकास योजना के तहत ₹7,000 करोड़ के महाप्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, TATA ग्रुप संवारेगा ITI
Jun 25, 2026 | 11:01 PMउज्जैन में मोहर्रम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; सैकड़ों पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
Jun 25, 2026 | 11:00 PMलोकेशन छिपाकर वायरल हुई ट्रैवल व्लॉगर, बोलीं- जगह बताऊंगी तो लोग फैला देंगे कचरा
Jun 25, 2026 | 10:59 PMवीडियो गैलरी

भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM














