-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- 100 Percent Electrification Of Solapur Department Railways Will Save Crores Of Rupees
सोलापुर विभाग का 100 प्रतिशत विद्युतीकरण, रेलवे को होगी इतने करोड़ रुपए की बचत
- Written By: प्रभाकर दुबे

पुणे: सोलापुर विभाग में अगस्त 2014 में मनमाड-पुणतांबा – साईंनगर शिर्डी (Manmad – Puntamba – Sainagar Shirdi) 73 रूट किमी (RKM) के पहले विभाग का विद्युतीकरण (Electrification) किया गया था। अब मध्य रेलवे (Central Railway) सोलापुर विभाग ने 976 किमी मार्ग का 100 प्रतिशत रेलवे विद्युतीकरण का काम पूरा कर लिया है। सोलापुर विभाग के मध्य रेलवे के अंतिम नॉन-इलेक्ट्रीफाइड सेक्शन के तौर पर औसा रोड-लातूर रोड (52 RKM)का 23 फरवरी को विद्युतीकरण किया गया।
इस विद्युतीकरण के कारण सोलापुर विभाग का 3116 किलो लीटर डीजल, वार्षिक 35.48 करोड़ रुपए की बचत होगी। जो कुर्डुवाडी-लातूर विभाग के 8,268 टन कार्बन फुटप्रिंट की बचत के समान है।
प्रदूषण में आएगी कमी
भारतीय रेल को दुनिया की सबसे बड़ी हरित रेलवे बनाने के लिए मिशन मोड में काम हो रहा है। 2030 से नेट जीरो कार्बन एमिटर बनाने की दिशा में काम हो रहा है। भारत की जरूरतों को पूरा करने के लिए रेलवे को यात्रियों के आधुनिक वाहक और माल ढुलाई के लिए पर्यावरणपूरक, कार्यक्षम, किफायती, समयपालन के सर्वांगीण दृष्टिकोण से बनाया जा रहा है। रेल विद्युतीकरण का वेग, जो पर्यावरण के अनुकूल है और प्रदूषण को कम करता है, 2014 से 9X की तेजी से बढ़ा है। रेलवे ने ब्रॉडगेज मार्ग का विद्युतीकरण नियोजित किया है। इसके कारण डीजल ट्रैक्शन को हटाना सुलभ हो जाएगा। परिणामस्वरूप कार्बन फुटप्रिंट एवं पर्यावरणीय प्रदूषण में गिरावट आएगी।
सम्बंधित ख़बरें
विद्युतीकरण के फायदे
- पर्यावरण-अनुकूल आवागमन का साधन
- आयात किए डीजल पर निर्भरता कम हुई, जिसके कारण विदेशी मुद्रा की बचत
- कार्बन फुटप्रिंट में कमी आएगी
- कम ऑपरेटिंग खर्च
- भारी माल ढुलाई ट्रेन और इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव उच्च क्षमता के यात्री ट्रेन में वृद्धि
- कर्षण बदलाव के कारण होनेवाले /विलंब को कम कर विभागीय क्षमता को बढ़ाता है
100 percent electrification of solapur department railways will save crores of rupees
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Share Market: सोमवार की रैली के बाद फिसला निफ्टी, 79132 अंक के पार पहुंचा सेंसेक्स, बचाई बाजार की लाज
Aug 04, 2026 | 09:55 AMDaily Cholesterol Intake: रोजाना कितना Cholesterol शरीर के लिए सही माना जाता है? जानें एक्सपर्ट्स क्या कहते है
Aug 04, 2026 | 09:43 AMNavabharat Nishanebaaz: दिल बहलाने के लिए ख्याल अच्छा, वोट चोरी का आरोप कितना सच्चा
Aug 04, 2026 | 09:35 AMदतिया उपचुनाव जीत पर देवरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, हर्ष यादव के नेतृत्व में निकला भव्य विजय जुलूस
Aug 04, 2026 | 09:34 AMकर्नाटक में कैबिनेट विस्तार के बाद कांग्रेस में भारी बगावत! वरिष्ठ नेताओं के इस्तीफे, सड़कों पर उतरे समर्थक
Aug 04, 2026 | 09:28 AMSpider-Man 4 Collection Day 5: पहले सोमवार भी नहीं थमा तूफान, 300 करोड़ क्लब में एंट्री से बस दो कदम दूर
Aug 04, 2026 | 09:28 AMGen Z Voters को साधने में जुटी शिवसेना: एकनाथ शिंदे ने दिए निर्देश, युवाओं को संगठन में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
Aug 04, 2026 | 09:27 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














