- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune Jay Malhar Water Park Accident Woman Spine Injury Shirur Fir
पुणे के वॉटर पार्क में बड़ा हादसा: स्लाइड से गिरने से महिला की रीढ़ की हड्डी टूटी, मालिक और मैनेजर पर केस दर्ज
Pune Water Park Accident: पुणे के शिरूर में जय मल्हार वॉटर पार्क में सुरक्षा की भारी चूक! स्लाइड से गिरकर एक महिला की रीढ़ की हड्डी की चार कशेरुकाएं टूटीं। शिरूर पुलिस ने प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज की।
- Written By: आकाश मसने

वाटर पार्क (सोर्स: सोशल मीडिया)
Jay Malhar Water Park Shirur Accident Case: पुणे जिले के शिरूर तालुका के अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ‘मोराची चिंचोली’ से एक दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां स्थित जय मल्हार कृषि पर्यटन केंद्र और वॉटर पार्क में एक गंभीर दुर्घटना के कारण 37 वर्षीय महिला की रीढ़ की हड्डी टूट गई। इस घटना ने पर्यटन केंद्रों पर सुरक्षा मानकों और प्रबंधन की लापरवाही पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। इस संबंध में शिरुर पुलिस स्टेशन में मालिक और मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा 21 मार्च 2026 की दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ। पिंपरी चिंचवड़ निवासी किरण मल्हारी नप्ते अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने वॉटर पार्क आए थे। किरण की शिकायत के अनुसार वॉटर पार्क में लगे स्लाइड का आनंद लेते समय उनकी भाभी अश्विनी संदीप नप्ते (37) अचानक अनियंत्रित होकर नीचे पानी में गिरीं। गिरने की स्पीड और लैंडिंग इतनी खतरनाक थी कि उनकी रीढ़ की हड्डी पर सीधा और गहरा प्रहार हुआ।
सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ीं
पीड़िता के परिवार का आरोप है कि वॉटर पार्क में सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे। स्लाइड के पास न तो कोई पेशेवर गाइड मौजूद था और न ही किसी भी तरह के सुरक्षा निर्देश दिए गए थे। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए भी वहां कोई फर्स्ट एड या मेडिकल टीम तैनात नहीं थी।
सम्बंधित ख़बरें
खतरे में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की जान! बेनामी पत्र से मचा हड़कंप, जानें लेटर में है क्या?
अशोक खरात की पुलिस कस्टडी खत्म, अब जेल की हवा खाएगा भोंदूबाबा, नासिक कोर्ट में कल फिर होगी पेशी
समरजीत घाटगे की ‘घर वापसी’: कोल्हापुर में खिलेगा कमल; शशिकांत शिंदे बोले- ‘यह हसन मुश्रीफ के लिए खतरे की घंटी’
ठाणे: पुलिस कांस्टेबल पर जानलेवा हमले के 8 आरोपी बरी, गवाहों के पलटने से कमजोर पड़ा केस, जानें पूरा मामला
पीड़िता की हालत गंभीर
अश्विनी नप्ते को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी रीढ़ की हड्डी की चार कशेरुकाएं (Vertebrae) टूट गई हैं। उनकी स्थिति फिलहाल नाजुक बनी हुई है और वे लंबे समय तक बिस्तर पर रहने को मजबूर हो सकती हैं। एक छोटी सी लापरवाही ने हंसते-खेलते परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है।
यह भी पढ़ें:- Mumbai Water Supply: घाटकोपर में पानी सप्लाई फिर शुरू, BMC ने 5 दिनों तक पानी उबालकर पीने की दी सलाह
जय मल्हार एग्री-टूरिज्म सेंटर के मालिक और मैनेजर पर मामला दर्ज
किरण नप्ते की शिकायत पर शिरूर पुलिस ने जय मल्हार एग्री-टूरिज्म सेंटर के मालिक और मैनेजर के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस निरीक्षक संदेश केंजले के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक गोविंद खटिंग मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस पार्क के पास वैध लाइसेंस और जरूरी सुरक्षा प्रमाणपत्र (Safety Audit) मौजूद थे या नहीं।
Pune jay malhar water park accident woman spine injury shirur fir
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रावण ज्यादा ज्ञानी था या भगवान राम? जवाब जानकर बदल जाएगी सोच
Apr 08, 2026 | 04:06 PMपहले गुजरातियों को बताया बेवकूफ, अब कांग्रेस अध्यक्ष ने मांगी माफी; BJP के आगे झूके मल्लिकार्जुन खरगे!
Apr 08, 2026 | 04:05 PM2014 का वो खौफनाक मंजर और अब रिहाई का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने रामपाल को इन शर्तों पर दी राहत; जानें पूरा मामला
Apr 08, 2026 | 03:58 PMAkshaya Tritiya Salt Buying: अक्षय तृतीया के दिन नमक खरीदने की परंपरा के पीछे की वजह जानिए
Apr 08, 2026 | 03:58 PMअर्जेंटीना दौरे के लिए Indian Women’s Hockey Team घोषित, स्टार खिलाड़ियों की हुई वापसी
Apr 08, 2026 | 03:57 PMखुशी कक्कड़ का नया भोजपुरी गाना ‘जानू एही लगन में’ हुआ वायरल, शिवानी सिंह की अदाओं ने जीता दिल
Apr 08, 2026 | 03:55 PMखतरे में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार की जान! बेनामी पत्र से मचा हड़कंप, जानें लेटर में है क्या?
Apr 08, 2026 | 03:51 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM













