पिंपरी-चिंचवड़ मनपा में युवाओं की एंट्री, 21 से 32 उम्र के 37 नगरसेवक निर्वाचित

Maharashtra Politics: पिंपरी-चिंचवड़ महानगर पालिका चुनाव में युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली है। 21 से 32 वर्ष आयु वर्ग के 37 नगरसेवक चुनकर आए हैं।
PCMC Corporators Relatives Interference
पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pimpri Chinchwad News In Hindi: पिंपरी-चिंचवड़ महानगर पालिका के इतिहास में काफी बदलाव हुआ है। इस बार सदन में युवा नगरसेवकों की भागीदारी उल्लेखनीय रही है। इस बार 21 से 32 वर्ष आयु वर्ग के 37 नगरसेवक चुनकर आए हैं।

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, यह संख्या कुल सदस्य संख्या का लगभग 28.46% है। नवनिर्वाचित नगरसेवकों में महिलाओं की भी अच्छी भागीदारी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रतीक्षा लांबी-जवलकर और दीप्ति कांबले सबसे युवा महिला नगरसेविका बनी हैं।

वहीं, राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सिद्धार्थ बनसोडे सबसे युवा नगरसेवक हैं, इसके अलावा, नए सदन में कुल 37 नगरसेवक 40 वर्ष से कम उम्र के हैं। 40 से 50 आयु वर्ग के 57 नगरसेवक, जबकि 50 वर्ष से अधिक उम्र के 33 नगरसेवक हैं।

नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि मनपा में चुनकर आए युवा नगरसेवक जन समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे, ये युवा नगरसेवक नई ऊर्जा और उत्साह के साथ विकास कार्यों को गति देंगे।

सबसे युवा नगरसेवक

प्रतीक्षा लांबी जवलकर (23 वर्ष) दीप्ति कांबले (24 वर्ष) यश साने (25 वर्ष) सिद्धार्थ बनसोडे (25 वर्ष) शिवानी सरले (26 वर्ष) अदिति कांबले (26 वर्ष)

सबसे वरिष्ठ नगरसेवक

अनुभा गोरे (68 वर्ष) शिवाजीराव ढोरे (66 वर्ष) प्रशांत गाडे (65 वर्ष) शांता कोटे (65 वर्ष) सविता आपलानी (62 वर्ष) विजय गवली (62 वर्ष)

21 से 32 आयु वर्ग के 37 नगरसेवक

पिंपरी-चिंचवड महानगर पालिका चुनाव में नागरिकों ने युवा चेहरों को प्राथमिकता दी है। नागरिकों ने विकास कार्य, पारदर्शिता, नागरिक सुविधाएं, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसे मुद्दों घर काम करने की अपेक्षा वावत की है। नई पीढ़ी के नगरसेवकों से प्रशासन पर सकारात्मक दबाव बनाए रखने की उम्मीद की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com