खुशी कक्कड़ का नया भोजपुरी गाना ‘जानू एही लगन में’ हुआ वायरल, शिवानी सिंह की अदाओं ने जीता दिल

Bhojpuri New Song: खुशी कक्कड़ का नया भोजपुरी गाना जानू एही लगन में रिलीज होते ही वायरल हो गया है, जिसमें शिवानी सिंह की अदाएं दिल जीत रही हैं। लेकिन कॉपी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
Khushi Kakkar new song
खुशी कक्कड़ का न्यू सॉन्ग (फोटो-सोर्स,सोश मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Bhojpuri Singer Khushi Kakkar New Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं खुशी कक्कड़ एक बार फिर अपने नए गाने जानू एही लगन में के साथ दर्शकों के बीच धमाकेदार वापसी कर चुकी हैं। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल होने लगा है और दर्शकों के बीच इसे खूब पसंद किया जा रहा है। गाने की धुन, बोल और प्रस्तुति ने पहली ही बार में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

खुशी कक्कड़ का नया गाना मचा रहा है धमाल

इस गाने के वीडियो में शिवानी सिंह की मौजूदगी ने इसे और भी खास बना दिया है। उनकी खूबसूरत अदाएं और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ने गाने में अलग ही रंग भर दिया है। वीडियो में उनके डांस मूव्स और एक्सप्रेशन गाने के मूड के साथ पूरी तरह मेल खाते नजर आते हैं। इसके साथ ही लोकेशन और विजुअल क्वालिटी भी काफी आकर्षक दिखाई देती है, जिससे गाने का प्रभाव और बढ़ गया है।

भोजपुरी गाने की सफलता को लेकर खुशी कक्कड़ ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह गाना उनके दिल के बेहद करीब है। उनके मुताबिक, ‘जानू एही लगन में’ में इमोशन, मेलोडी और मनोरंजन का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पहले से ही भरोसा था कि दर्शकों को यह गाना जरूर पसंद आएगा। उन्होंने म्यूजिक कंपनी की भी तारीफ करते हुए कहा कि यह हमेशा साफ-सुथरे और अच्छे कंटेंट के लिए जानी जाती है।

इस गाने के बोल शुभदयाल सोहरा ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत विकाश यादव ने तैयार किया है। वहीं वीडियो को कानू मुखर्जी और विष्णु कुमार ने कोरियोग्राफ किया है। गाने की टीम ने मिलकर इसे आकर्षक और मनोरंजक बनाने की पूरी कोशिश की है।

यूजर्स ने कॉपी को लेकर उठाए सवाल

हालांकि, जहां एक तरफ गाना तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ यूजर्स ने इसे लेकर सवाल भी उठाए हैं। यूट्यूब पर कई दर्शकों ने कमेंट करते हुए दावा किया है कि इस गाने की धुन उन्हें खेसारी लाल यादव के किसी पुराने गाने से मिलती-जुलती लग रही है। इस वजह से कुछ लोग इसे कॉपी भी बता रहे हैं।

फिलहाल, विवाद और तारीफ दोनों के बीच ‘जानू एही लगन में’ लगातार चर्चा में बना हुआ है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में यह गाना दर्शकों के बीच कितनी लोकप्रियता हासिल करता है और क्या यह भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में नया रिकॉर्ड बना पाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com