- Hindi News »
- Health »
- Things To Keep In Mind Before Going To A Water Park
Water Park जाने की कर रहे हों प्लानिंग, तो इन्फेक्शन के खतरों को जान लीजिए, एक्सपर्ट की सलाह पढ़ लें
गर्मियों में वॉटर पार्क जाना हर कोई पसंद करता है। लेकिन एक छोटी सी लापरवाही आपको और आपके परिवार को बीमार कर सकती है। तो आइए जानते हैं कुछ सेफ्टी टिप्स के बारे में जो आपको रखेंगे इन्फेक्शन से दूर।
- Written By: सीमा कुमारी

वॉटर पार्क टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)
Water Park Infection: गर्मियों के मौसम में ज्यादातर लोग परिवार के साथ घूमने फिरने का प्लान करते हैं। ऐसे में लोग इस दौरान वॉटर पार्क जाना ज्यादा पसंद करते है। क्योंकि, गर्मियों में वॉटर पार्क जाने का मजा ही कुछ और होता है। ठंडे पानी में डुबकी लगाना, वाटर स्लाइड्स का मजा लेना और धूप में चिलचिलाती गर्मी से राहत पाना सभी को अच्छा लगता है। लेकिन, इस दौरान पानी या राइड्स से होने वाले इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है।
आपको बता दें, कई बार सही सावधानी न बरतने पर बैक्टीरिया, वायरस या फंगस के कारण त्वचा, आंखों, कानों और पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, वॉटर पार्क का मजा लेते हुए भी कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी हैं। ऐसे में आज आइए डॉ. शोवना वैष्णवी से जानते है वॉटर पार्क जाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि इन्फेक्शन का रिस्क कम हो सके।
वॉटर पार्क जाने से पहले किन बातों का रखें ध्यान :
सम्बंधित ख़बरें
Summer Travelling Guide: गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते है, तो यहां मिलेगा सुकून और खूबसूरत नजारा
Mother’s Day पर मां को दें गुड हेल्थ के ये अनोखे तोहफ़े, जो मां ने सोचा न होगा!
सावधान! जिम से लौटने के बाद दिखें ये लक्षण तो न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं बड़ी बीमारी के शिकार
Edible Flowers: गुलाब के अलावा इन फूलों को खाया भी जा सकता है, इनके फायदे जान आप भी शुरू कर देंगे खाना
हाइजीन का खास ध्यान रखें
डॉ. शोवना वैष्णवी के अनुसार, वॉटर पार्क में बड़ी संख्या में लोग एक ही पूल या राइड्स का इस्तेमाल करते हैं, जिससे पानी में बैक्टीरिया और वायरस फैलने का खतरा रहता है। इसलिए-
1. पार्क में जाने से से पहले और बाद में अच्छी तरह हाथ धोएं।
2. पानी में उतरने से पहले शॉवर लें, ताकि शरीर पर मौजूद गंदगी पानी में न मिले।
3. स्विमिंग के बाद नहाना न भूलें, ताकि शरीर पर चिपके हानिकारक कीटाणु धुल जाएं।
पानी निगलने से बचें
एक्सपर्ट्स कहती है कि, वॉटर पार्क के पूल या स्लाइड्स का पानी कई बार साफ दिखने के बावजूद बैक्टीरिया से भरा हो सकता है। इसे निगलने से पेट में इन्फेक्शन, डायरिया या उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए मुंह बंद रखकर ही पानी में उतरें और बच्चों को खासतौर से सावधानी बरतने को कहें।
खुले घावों को पानी से बचाएं
अगर शरीर पर कहीं कट, खरोंच या चोट लगी है, तो उसे पानी के कॉन्टेक्ट में आने से बचाएं। खुले घावों के माध्यम से बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश कर सकते हैं, जिससे स्किन इन्फेक्शन हो सकता है।
कमजोर इम्युनिटी वाले खास सावधानी बरतें
अगर आपकी इम्युनिटी कमजोर है या आप पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो वॉटर पार्क जाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
हाइड्रेशन और डाइट का रखें विशेष ध्यान
गर्मी में पसीना और पानी में समय बिताने से शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है। इसलिए-
भरपूर मात्रा में पानी पीएं।
बाहर का कटा हुआ फल या स्ट्रीट फूड खाने से बचें, क्योंकि यह पेट के इन्फेक्शन का कारण बन सकता है।
Things to keep in mind before going to a water park
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ECI के स्पेशल ऑब्जर्वर सुब्रत गुप्ता को मिला ईनाम, सुवेंदु सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी
May 09, 2026 | 07:42 PMदक्षिण कोरियाई कोस्ट गार्ड ने दो चीनी नौकाएं जब्त कीं, येलो सी में बढ़ा तनाव; एक नाविक की मौत
May 09, 2026 | 07:38 PMयात्रीगण कृपया ध्यान दें! रविवार को मध्य रेलवे की ‘इन’ तीनों लाइनों पर मेगा ब्लॉक
May 09, 2026 | 07:31 PMआकार ले रही ऑरेंज गेट रोड टनेल, 250 मीटर सुरंग निर्माण पूरा, एमटीएचएल से जुड़ेगी मुंबई में सबसे गहरी सुरंग
May 09, 2026 | 07:16 PMExplainer: IPL 2026 में कोई कर रहा वेपिंग तो कोई पी रहा ई-सिगरेट, जानें एक दूसरे से कितनी अलग हैं ये दो चीजें
May 09, 2026 | 07:10 PMJyeshtha Ekadashi: ज्येष्ठ माह की पहली एकादशी बुधवार को, विधिवत पूजा से मिल जाएगी कर्ज से मुक्ति!
May 09, 2026 | 07:09 PMस्वीडिश युवक ने ‘चुनरी चुनरी’ पर किया जबरदस्त डांस, सलमान खान फैंस बोले- दिल जीत लिया
May 09, 2026 | 06:43 PMवीडियो गैलरी

जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM
होइहि सोई जो राम…हिंदू राष्ट्र की मांग पर मुरारी बापू का बड़ा बयान, कहा- परमात्मा के सामर्थ्य से कुछ भी संभव
May 09, 2026 | 01:00 PM
बंगाल में सुवेंदु कैसे बने ‘अधिकारी’, CM बनने की इनसाइड स्टोरी? देखें VIDEO
May 08, 2026 | 10:50 PM














