- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune Bhor Nasrapur Minor Girl Physical Abuse Murder Case Protest
पुणे में हैवानियत की हदें पार! भोर में 4 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, भड़के लाेगों ने किया चक्काजाम
Pune Bhor Murder Case: पुणे के भोर (नसरापुर) में छुट्टियों पर आई 4 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या से सनसनी। पुलिस थाने के बाहर शव रख ग्रामीणों ने किया उग्र प्रदर्शन।
- Written By: आकाश मसने

पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन करते लोग (सोर्स: सोशल मीडिया)
Pune Bhor Minor Physical Abuse And Murder Case: पुणे के भोर इलाके से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक चार साल की बच्ची के साथ एक दरिंदे ने यौन उत्पीड़न किया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। यह खौफनाक घटना भोर तालुका के नसरापुर में हुई।
क्या है पूरा मामला?
मिली जाकनारी के अनुसार यह बच्ची गर्मियों की छुट्टियों में अपनी दादी के साथ रहने के लिए नसरापुर आई हुई थी। इसी दौरान, आरोपी उसे बहला-फुसलाकर पास के एक पशु-बाड़े में ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद, ग्रामीणों ने संदिग्ध को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, आरोपी ने बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपों से इनकार किया है। इसके बावजूद, इस घटना के चलते शुक्रवार रात से ही नसरापुर का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।
ग्रामीणों ने पुलिस थाने के बाहर किया प्रदर्शन
ग्रामीणों ने बच्ची का शव पुलिस थाने के बाहर रख दिया और रास्ता रोको आंदोलन किया। ग्रामीणों ने मांग की कि इस घिनौने कृत्य के लिए जिम्मेदार आरोपी को उनके हवाले कर दिया जाए। विरोध प्रदर्शन के दौरान, पुलिस अधीक्षक (SP) संदीप सिंह गिल ने खुद प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की। पुलिस के आश्वासन के बाद नागरिकों ने सड़क जाम हटा लिया।
सम्बंधित ख़बरें
Nashik District Hospital में आधुनिक बर्न वार्ड का उद्घाटन, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा
मालेगांव पुलिस का एक्शन, 2 लाख का माल नष्ट, नदी किनारे चल रहा था धंधा; पुलिस छापे में आरोपी फरार
Nashik Advanced City Plan: नाशिक में 35,000 करोड़ की योजनाएं, 17 नए पुल बनेंगे
Kandivali MNS Workers Assault: राज ठाकरे पर टिप्पणी करने वाले युवक की पिटाई, वीडियो वायरल
स्थानीय लोगों ने निकाला विरोध मार्च
इस घटना के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए एक विरोध मार्च निकाला। रोहित पवार, सुषमा अंधारे समेत कई विपक्षी नेताओं ने सरकार पर जमकर हमला बोला है। उद्धव ठाकरे गुट की नेता सुषमा अंधारे ने राज्य के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस की आलोचना की।
Pune bhor nasrapur minor girl physical abuse murder case protest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे में हैवानियत की हदें पार! भोर में 4 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, भड़के लाेगों ने किया चक्काजाम
May 02, 2026 | 02:43 PMपवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PMPCC चीफ जीतू पटवारी का BJP सरकार पर जुबानी हमला, 7 मई को चक्काजाम का ऐलान
May 02, 2026 | 02:39 PMधुले के ‘पांच कंदील’ क्षेत्र का बदलेगा चेहरा: 55 करोड़ से बनेगा आधुनिक मार्केट, अतिक्रमणमुक्त शहर की ओर कदम
May 02, 2026 | 02:39 PMRatnagiri Education Department पर संकट: रत्नागिरी में प्रमुख पद रिक्त, नीतिगत फैसलों में आ रही देर
May 02, 2026 | 02:33 PMEnglish Proficiency Tests: विदेश जाना चाहते हैं? IELTS के अलावा इन पापुलर इंग्लिश टेस्ट से बढेंगी संभावनाएं
May 02, 2026 | 02:31 PMNashik District Hospital में आधुनिक बर्न वार्ड का उद्घाटन, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा
May 02, 2026 | 02:30 PMवीडियो गैलरी

आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM














