- Hindi News »
- Maharashtra »
- Prashant Kishor Sunetra Pawar Ncp Crisis Strategy Maharashtra
प्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
Prashant Kishor News: सुनेत्रा पवार ने राकांपा में बढ़ती गुटबाजी और राजनीतिक संकट के बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत से मुलाकात की। पार्टी में संभावित टूट व आगामी चुनावों को लेकर नई रणनीति पर मंथन किया।
- Written By: आंचल लोखंडे

Prashant Kishor (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
NCP Ajit Pawar Faction News: पूर्व उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन के बाद उनकी पार्टी राकांपा लगातार विवादों में घिर रही है। पार्टी में आंतरिक मतभेद और बगावत के सुर खुलकर सामने आने लगे हैं और गुटबाजी तेज हो गई है। निर्वाचन आयोग को भेजी गई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची में प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के पदों का उल्लेख न होने से दोनों नेताओं की नाराजगी की चर्चा जोरों पर है।
इतना ही नहीं, सियासी गलियारों में यह अटकलें भी तेज हैं कि पटेल और तटकरे कई विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। राकां में लगातार गहरा रहे सियासी संकट के बीच राजनीतिक सलाहकार प्रशांत किशोर उर्फ पीके संकट मोचक की भूमिका में नजर आ सकते हैं।
प्रशांत किशोर के साथ करीब दो घंटे लंबी चर्चा हुई
सूत्रों का पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, राकां को अंदरूनी कलह से उबारने और आगामी चुनावों को लेकर बड़ी रणनीतिक तैयारी कर रही हैं। इसके लिए सुनेत्रा की सोमवार को सुबह देश के चर्चित चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ करीब दो घंटे लंबी चर्चा हुई।
सम्बंधित ख़बरें
Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
ठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
IITM Pune ने लक्षद्वीप में लगाया हाईटेक Lightning Detection System, मौसम अलर्ट होगा और तेज
पुणे में आवारा कुत्तों की दहशत, 5 साल में 1 लाख लोगों को लगवानी पड़ी रेबीज वैक्सीन
इस दौरान अपने सांसद पुत्र पार्थ पवार भी सुनेत्रा के साथ मौजूद थे। दावा किया जा रहा है कि अगले दो दिनों में कानूनी औपचारिकताएं होने के बाद प्रशांत किशोर की कंपनी 1 जून से राकां के लिए काम शुरू कर देगी। अर्थात ‘डिज़ाइन बॉक्स’ के बाद अब पीके की कंपनी पार्टी की नई चुनावी रणनीति तय करेगी।
विधायकों के बीजेपी में जाने की अटकलें
गौरतलब हो कि राकां में मचे घमासान के कारण पार्टी के विधायक अपने सियासी भविष्य को लेकर चिंतित है। दावा किया जा रहा है कि कुछ विधायक राकांपा के वरिष्ठ नेता शरद पवार के संपर्क में हैं तो वहीं कई विधायकों के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं हैं।
ये भी पढ़े: महाराष्ट्र देश की अर्थव्यवस्था का मैग्नेट, ‘नवभारत के प्रोग्रेसिव महाराष्ट्र कॉनक्लेव’ में बोले सीएम फडणवीस
हालांकि, पार्टी में मचे इस घमासान को शांत करने के लिए सुनेत्रा हर संभव प्रयास कर रही हैं। उन्होंने सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल से फोन पर बातचीत कर गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश की है। विधायकों की दुविधा को खत्म करने के लिए सुनेत्रा ने इसी हफ्ते पार्टी की ‘कोर कमेटी’ की आपात बैठक बुलाई है।
Prashant kishor sunetra pawar ncp crisis strategy maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
May 21, 2026 | 10:36 AMमानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
May 21, 2026 | 10:33 AMडॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
May 21, 2026 | 10:31 AMफिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 10:15 AMठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
May 21, 2026 | 10:15 AMसागर: भारी पड़ी SP के बंगले के सामने गुंडागर्दी, पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस
May 21, 2026 | 10:08 AMछत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना सत्ता के 100 दिन पूरे, महापौर बोले- पानी संकट दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
May 21, 2026 | 10:06 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM












