Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

India US Trade Deal पर भड़के प्रकाश आंबेडकर, बोले- क्या अब मोदी सरकार अमेरिका के इशारों पर नाच रही है?

Prakash Ambedkar on India US Trade Deal: प्रकाश आंबेडकर ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को किसानों और अर्थव्यवस्था के लिए घातक बताया। पीयूष गोयल ने कहा कि देश हित सर्वोपरि है।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Feb 03, 2026 | 06:31 PM

Prakash Ambedkar on India US Trade Deal (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)

Follow Us
Close
Follow Us:

Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच हुए नए व्यापार समझौते ने देश की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। जहाँ सरकार इसे एक ऐतिहासिक उपलब्धि बता रही है, वहीं विपक्ष इसे राष्ट्रीय हितों के साथ समझौता करार दे रहा है। वंचित बहुजन आघाड़ी (VBA) के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर को सीधे तौर पर घेरा है। आंबेडकर ने आरोप लगाया कि भारत सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की “धमकियों” के आगे आत्मसमर्पण कर दिया है और यह समझौता पूरी तरह से “अमेरिका समर्थक” और “भारत विरोधी” है।

आंबेडकर की यह प्रतिक्रिया अमेरिकी राष्ट्रपति के उन दावों के बाद आई है, जिसमें कहा गया था कि भारत रूसी तेल की खरीद बंद करने और अमेरिका व वेनेजुएला से अधिक तेल खरीदने पर सहमत हो गया है। इस मुद्दे ने न केवल तेल आयात बल्कि भारतीय कृषि क्षेत्र की सुरक्षा पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। विपक्ष का मानना है कि इस डील के दूरगामी परिणाम भारतीय अर्थव्यवस्था और विशेष रूप से किसानों पर प्रतिकूल पड़ सकते हैं।

नरेंद्र मोदी, क्या आपने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की धमकियों के आगे आत्मसमर्पण कर दिया है? क्या आप ट्रंप के इस दावे को स्वीकार कर रहे हैं कि पाकिस्तान के साथ सीज़फायर उन्होंने करवाया? ट्रंप ने कहा है कि हमने “रूसी तेल खरीदना बंद करने और अमेरिका से तथा संभावित रूप से वेनेज़ुएला… https://t.co/7UyymtQhWj — Prakash Ambedkar (@Prksh_Ambedkar) February 3, 2026

सम्बंधित ख़बरें

अमरावती पोहरा चिरोड़ी के जंगलों में बाघ की दस्तक; कैमरा ट्रैप में कैद हुई तस्वीरें, वन विभाग अलर्ट

नकली खोया-पेड़ा निर्माण, लोहरा एमआईडीसी की फैक्ट्री सील, लगभग 70 हजार रुपये का माल जब्त

धान खरीदी केंद्र तत्काल शुरू करें, विधायक मसराम सहित किसानों ने खरीदी संस्था कार्यालय पर दी दस्तक

‘आपकी हिम्मत कैसे हुई…’, केदार जाधव की शिकायत पर SC ने रोहित पवार को लगाई फटकार, क्या है MCA सदस्यता विवाद ?

वेनेजुएला का महंगा तेल और रूसी आयात पर सवाल

प्रकाश आंबेडकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए पूछा कि क्या भारत अब रूस से मिल रहे सस्ते तेल को छोड़कर वेनेजुएला से महंगा तेल खरीदेगा? उन्होंने ट्रंप के दावों का हवाला देते हुए पूछा, “क्या ट्रंप का यह दावा सही है कि हमने रूसी तेल खरीदना बंद करने पर सहमति जताई है? वेनेजुएला का तेल रूसी तेल की तुलना में काफी महंगा है, ऐसे में भारत की अर्थव्यवस्था पर इसका क्या बोझ पड़ेगा?” उन्होंने सरकार से मांग की कि तेल आयात नीति में होने वाले इस बड़े बदलाव पर स्थिति स्पष्ट की जाए।

ये भी पढ़ें- India-US Trade Deal: किसानों से समझौता नहीं, कृषि और डेयरी सेक्टर डील से बाहर; सरकार ने साफ कर दी तस्वीर

भारतीय किसानों की आजीविका पर संकट का डर

इंडिया यूएस ट्रेड डील के व्यापार समझौते के कृषि पहलुओं पर चिंता व्यक्त करते हुए आंबेडकर ने कहा कि अमेरिकी कृषि उत्पादों का अधिक आयात भारतीय किसानों के लिए काल बन सकता है। उन्होंने तर्क दिया कि भारत के कार्यबल का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा कृषि पर निर्भर है। “अगर अमेरिकी उत्पादों के लिए भारतीय बाजार खोल दिए जाते हैं, तो हमारे लाखों किसानों की आजीविका खतरे में पड़ जाएगी।” उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब भारत सरकार अपनी नीतियां अमेरिका के इशारों पर तय कर रही है, जिससे स्वदेशी उत्पादन को भारी नुकसान पहुँच सकता है?

पीयूष गोयल का पलटवार: ‘देशहित के साथ कोई समझौता नहीं’

विपक्ष के इन तीखे हमलों के बीच मंगलवार (3 फरवरी) को केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने सरकार का पक्ष रखा। गोयल ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अमेरिका के साथ हुआ समझौता “बेहतरीन” है और इसमें देशहित व जनहित का पूरा ध्यान रखा गया है।

माननीय प्रधानमंत्री @NarendraModi जी ने हमेशा agriculture और dairy, इन दोनों सेक्टर्स को संभाला है, उनके हितों को संभाला है और इस क्षेत्र में लोगों को उज्ज्वल भविष्य मिले, उसके लिए लगातार काम किया है। कभी उनके हितों के साथ समझौता माननीय प्रधानमंत्री जी ने नहीं होने दिया। मुझे… pic.twitter.com/8XxhbuSk4Q — Piyush Goyal (@PiyushGoyal) February 3, 2026

उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रधानमंत्री मोदी ने कभी भी कृषि और डेयरी सेक्टर के हितों के साथ समझौता नहीं किया है। गोयल के अनुसार, यह डील भारतीय उत्पादों के लिए अमेरिकी बाजार में नए अवसर खोलेगी और पूरा देश प्रधानमंत्री के इस विजन को समझता है।

Prakash ambedkar slams india us trade deal piyush goyal responds

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 03, 2026 | 06:28 PM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics
  • Narendra Modi
  • Prakash Ambedkar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.