-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Power Outage For Hours In Nagpur About 1 Lakh People Suffering From Heat
Nagpur News: रखरखाव महज बहाना, जनता को है तरसाना; घंटों बिजली गुल,1 लाख लोग गर्मी से त्रस्त
- Written By: सोनाली चावरे
Electricity Problem in nagpur: करीब हफ्तेभर से बिजली की आंखमिचौली चल रही है। मरम्मत कार्य की आड़ में बिजली गुल ने लोगों को परेशान कर दिया है।

नागपुर में घंटो बिजली गुल
नागपुर: मानसून सिर पर है। ऐसे में महावितरण मानसून पूर्व तैयारियों में जुट गया है। इसके चलते करीब हफ्तेभर से बिजली की आंखमिचौली चल रही है। मरम्मत कार्य की आड़ में बिजली गुल ने लोगों को त्रस्त कर दिया है। बुधवार को सैकड़ों इलाकों में घंटों बिजली गुल रहने के कारण करीब 1 लाख से अधिक लोग गर्मी से त्रस्त हो गए।
रखरखाव तो केवल बहाना है
मरम्मत कार्य के चलते बुधवार को कांग्रेसनगर जोन, सिविल लाइंस जोन, गांधीबाग जोन और महल जोन समेत बूटीबोरी जोन अंतर्गत 70 से अधिक इलाकों में बिजली गुल रही। बिजली संकट से त्रस्त नागरिकों का कहना है कि रखरखाव तो केवल बहाना है, इसके जरिए जनता को तरसाना है। कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति शुरू रही जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
सम्बंधित ख़बरें
सावधान! सफेद जहर का काला धंधा, सोलापुर में तुकाराम मुंढे की महा-स्ट्राइक, 37 हजार लीटर मिलावटी दूध गटर में बहा
पुणे में पानी कटौती पर अगले हफ्ते होगा अंतिम फैसला; डैम क्षेत्रों में भारी बारिश लेकिन पूर्वी हिस्सा अब भी सूख
10 या अधिक कर्मचारियों वाले संस्थानों में ICC गठन अनिवार्य, महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देश
महाराष्ट्र में ई-चालान परियोजना 31 जुलाई तक बढ़ी, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर डिजिटल सख्ती
बता दें कि आए दिन उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम, मध्य और दक्षिण पश्चिम नागपुर में बिजली गुल हो रही है। कभी भरी दोपहर लोग बिना बिजली के पसीने से लथपथ को रहे हैं तो कई बार रात के वक्त बिजली कटने के कारण लोगों को अंधकार में रहना पड़ रहा है। इससे लाखों लोगों की परेशानियां बढ़ गई है।
बिजली कड़कते ही सहम जाती है महावितरण
मानसून के दौरान और मानसून पूर्व भी इक्का-दुक्का बार बिजली कड़कते ही महावितरण जैसे सहम सी जाती है। थोड़ी सी हवा और बिजली की कड़कड़ाहट के साथ ही तुरंत बत्ती गुल हो जाती है। इस बीच बुधवार को मरम्मत कार्य के दौरान कई इलाकों में सुबह के वक्त 3 से 4 घंटे बिजली गुल रही। प्रभावित इलाकों में नरसाला, आरबीआई कॉलोनी, पंकजनगर, धरमपेठ, नई बस्ती, टेका, कमाल चौक, वर्धमाननगर कॉलोनी, नवीननगर, पांचपावली, राजेंद्रनगर, हसनबाग, भालदारपुरा समेत अन्य कई इलाकों का समावेश है। हजारों घरों में बिजली गुल रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Power outage for hours in nagpur about 1 lakh people suffering from heat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
COVID-19 Alert: भारत में कोरोना की वापसी, आंध्र प्रदेश में 2 मरीजों की मौत से बढ़ी चिंता; 8 एक्टिव मामले
Jul 12, 2026 | 04:16 PMसावधान! सफेद जहर का काला धंधा, सोलापुर में तुकाराम मुंढे की महा-स्ट्राइक, 37 हजार लीटर मिलावटी दूध गटर में बहा
Jul 12, 2026 | 04:14 PMपुणे में पानी कटौती पर अगले हफ्ते होगा अंतिम फैसला; डैम क्षेत्रों में भारी बारिश लेकिन पूर्वी हिस्सा अब भी सूख
Jul 12, 2026 | 04:13 PM10 या अधिक कर्मचारियों वाले संस्थानों में ICC गठन अनिवार्य, महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देश
Jul 12, 2026 | 04:00 PMचलती ट्रेन में मोबाइल छीनने की कोशिश पड़ी भारी, खिड़की से हाथ पकड़कर अगले स्टेशन तक लटकाए रखा; आरोपी गिरफ्तार
Jul 12, 2026 | 03:52 PM‘लॉकअप 2’ से बाहर आते ही सुनीता आहूजा का बड़ा बयान, बोलीं- फिल्म इंडस्ट्री में कोई हीरो दूध का धुला नहीं होता
Jul 12, 2026 | 03:50 PM22 जुलाई से पहले टूट जाएगी सपा, ओपी राजभर का बड़ा दावा; बोले- TMC, शिवसेना के बाद आप सपा की बारी
Jul 12, 2026 | 03:49 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM
चंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:48 PM
बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM











