-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pooja Khedkar Case Delhi Police Seeks Information From Maharashtra Government Ias Academy Aiims
पूजा खेडकर की बढ़ सकती है मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र सरकार, IAS अकादमी, AIIMS से मांगी जानकारी
- Written By: किर्तेश ढोबले
दिल्ली पुलिस के एक सूत्र ने कहा कि पूजा खेडकर भारत में हैं और विभाग जल्द ही उन्हें जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी करेगा।

पूजा खेडकर की बढ़ सकती है मुश्किलें (फोटो सौजन्य- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: पूर्व ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। हाल में संघ लोक सेवा आयोग ने खेडकर की उम्मीदवारी रद्द कर दी और उन्हें भविष्य की परीक्षाओं में शामिल होने से भी वंचित कर दिया। इस बीच दिल्ली पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी के एक मामले में खेडकर के बारे में महाराष्ट्र सरकार, मसूरी स्थित आईएएस प्रशिक्षण अकादमी और दिल्ली एम्स से जानकारी मांगी है।
दिल्ली पुलिस के एक सूत्र ने कहा कि खेडकर भारत में हैं और विभाग जल्द ही उन्हें जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी करेगा। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने खेडकर पर धोखाधड़ी करने और निर्धारित संख्या से अधिक बार परीक्षा देने के लिए अपनी पहचान छिपाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में एक मामला दर्ज कराया है।
पुलिस ने IAS अकादमी, AIIMS को लिखा पत्र
सूत्रों ने कहा कि मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने महाराष्ट्र राजस्व विभाग, मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी और दिल्ली के एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) को पत्र लिखा है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र किसान कर्जमाफी: पुणे के 38,970 किसानों के खाते में पहुंचे 345 करोड़, जानिए आपको कैसे मिलेगा लाभ
Amit Shah Mumbai Visit: सहकार नव-क्रांति का आगाज, अमित शाह करेंगे कई बड़ी पहलों की शुरुआत
नासिक कुंभ के ठेकों पर राज ठाकरे का वार, बोले- गुजरात के ठेकेदारों को दी जा रही खैरात
धाराशिव कृषि इनपुट घोटाला: 15 अधिकारी निलंबित, मृत और भूमिहीन किसानों के नाम पर 2.32 करोड़ की हेराफेरी
यह भी पढे़ं:- पूजा खेडकर की मां मनोरमा को मिली राहत, कोर्ट ने पिस्तौल लेकर धमकी देने के मामले में दी जमानत
यूपीएससी को भी मांगा विवरण
एक आधिकारिक सूत्र ने बताया, “पुलिस ने यूपीएससी को भी पत्र लिखा और खेडकर के आवेदन पत्र का विवरण मांगा है। यूपीएससी से कुछ जवाब आए हैं, लेकिन अन्य विभागों से जवाब का इंतजार है।” एक अन्य सूत्र ने कहा कि संबंधित दस्तावेजों को एकत्र किया जा रहा है और यह प्रक्रिया पूरा होने पर खेडकर को नोटिस जारी किया जा सकता है या उन्हें जांच में शामिल होने के लिए कहा जा सकता है।
अग्रिम जमानत याचिका खारिज
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 19 जुलाई को खेडकर पर गलत तरीके से अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और दिव्यांग कोटा का लाभ लेकर सिविल सेवा परीक्षा में अपनी उम्मीदवारी सुरक्षित करने का आरोप लगाया था। दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि उनके खिलाफ गंभीर आरोप हैं, जिनकी “गहन जांच की जरूरत है।” हालांकि, खेडकर को इस मामले में अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने अपने वकील के माध्यम से अदालत का दरवाजा खटखटाया और कहा कि उन्हें “तुरंत गिरफ्तार किए जाने का खतरा है।”
यह भी पढे़ं:- पूजा खेडकर की जमानत अर्जी पर एक अगस्त को फैसला सुनाएगी दिल्ली की कोर्ट
पूजा खेडकर की उम्मीदवारी रद्द
जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग ने पूजा खेडकर की उम्मीदवारी रद्द कर दी और उन्हें भविष्य की परीक्षाओं में शामिल होने से भी वंचित कर दिया। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Pooja khedkar case delhi police seeks information from maharashtra government ias academy aiims
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














