-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Police To File Closure Report In Atrocities Act Case Against Nawab Malik
नवाब मलिक को मिलेगी राहत, समीर वानखेड़े पर जातीगत टिप्पणी मामले में पुलिस दाखिल करेगी क्लोजर रिपोर्ट
- Written By: आकाश मसने
एनसीबी के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े की ओर से एनसीपी नेता नवाब मलिक के खिलाफ दायर किए गए अत्याचार अधिनियम के मामले में मुंबई पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने का फैसला किया है...

नवाब मलिक और समीर वानखेड़े (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: एनसीबी के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता नवाब मलिक के बीच चल रहे जातीगत टिप्पणी वाले विवाद में पुलिस ने मलिक को राहत दी है। समीर वानखेड़े ने 2022 में उपनगरीय गोरेगांव पुलिस में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मलिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
मुंबई पुलिस ने बंबई उच्च न्यायालय को सूचित किया है कि उसने स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (NCB) के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े की ओर से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता नवाब मलिक के खिलाफ दायर किए गए अत्याचार अधिनियम के मामले की जांच की है और सबूतों के अभाव में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने का फैसला किया है।
मामला सीबीआई को सौंपने का किया था अनुरोध
पिछले वर्ष आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े ने अपने वकील राजीव चव्हाण के माध्यम से उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। साथ ही उन्होंने मामला सीबीआई को सौंपे जाने का अनुरोध किया था।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला: बर्खास्त शिक्षक को हाई कोर्ट जाना पड़ा महंगा, याचिका हुई खारिज; 50 हजार रुपये का जुर्माना
नवभारत विशेष: असहमति के अधिकार बिना अधूरा है लोकतंत्र, बॉम्बे हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
बिना मजबूत आधार के LOC जारी करने पर कोर्ट सख्त; नागपुर SBL धमाका मामले में न्यायाधीशों की बेंच ने दिया अहम आदे
क्या नागरिकों को गुलाम बनाया जा रहा है? मुंबई पुलिस की तड़ीपारी कार्रवाई पर बॉम्बे हाई कोर्ट की फटकार
अतिरिक्त लोक अभियोजक एसएस कौशिक ने 14 जनवरी को न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और न्यायमूर्ति नीला गोखले की खंडपीठ को सूचित किया कि पुलिस ने मामले की जांच की है और ‘सी समरी रिपोर्ट’ दाखिल करने का फैसला किया है।
क्या होती है ‘सी-समरी रिपोर्ट’
‘सी-समरी रिपोर्ट’ उन मामलों में दायर की जाती है जहां जांच के बाद पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंचती है कि कोई सबूत नहीं है और मामला न तो सच है और न ही झूठ। एक बार जब ऐसी रिपोर्ट संबंधित निचली अदालत के समक्ष दायर कर दी जाती है तो मामले में शिकायतकर्ता उसे चुनौती दे सकता है और सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार या अस्वीकार कर सकती है।
न्यायालय ने याचिका का निपटारा किया
डीजीटीएस में अतिरिक्त आयुक्त और महार अनुसूचित जाति के सदस्य वानखेड़े ने मामले को सीबीआई को सौंपे जाने का अनुरोध किया था। पीठ ने 14 जनवरी के अपने आदेश में याचिका का निपटारा करते हुए कहा कि पुलिस के बयान के अनुसार इसमें विचार करने योग्य कुछ भी नहीं है। इस आदेश की प्रति मंगलवार को उपलब्ध हुई। हालांकि, अदालत ने कहा कि शिकायतकर्ता समीर वानखेड़े कानून के अनुसार उचित मंच के समक्ष उचित कदम उठा सकते हैं।
कोर्ट ने पुलिस को जांच करने का निर्देश दिया था
बता दें कि दिसंबर 2024 में उच्च न्यायालय ने पुलिस को मामले की जांच करने और इसे निष्कर्ष तक पहुंचाने का निर्देश दिया था। पुलिस ने तब कोर्ट को बताया था कि मामले में दो और धाराएं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1) क्यू और आर, शामिल की गई हैं।
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
समीर वानखेड़े ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि एनसीपी नेता नवाब मलिक ने साक्षात्कारों के दौरान और अपने सोशल मीडिया पर वानखेड़े और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ उनकी जाति के आधार पर अपमानजनक टिप्पणियां कीं।
क्या है वानखेड़े और मलिक के बीच विवाद
आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े और नवाब मलिक के बीच तब से विवाद है जब से एनसीबी ने 2021 में मलिक के दामाद समीर खान को मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार किया था। वानखेड़े ने आरोप लगाया कि खान की गिरफ्तारी के बाद नवाब मलिक ने सोशल मीडिया और टेलीविजन पर उन्हें और उनके परिवार को बदनाम करने और अपमानित करने के लिए लगातार अभियान चलाया, उनकी जाति को निशाना बनाया और उनके जाति प्रमाणपत्र की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Police to file closure report in atrocities act case against nawab malik
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक धर्मांतरण और दुष्कर्म मामला: जमानत मिलने के बाद भी जेल में ही रहेगी निदा खान
Jul 08, 2026 | 10:08 AMसागर में सर्वजीत लोधी की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने किया प्रहलाद पटेल के बयान का समर्थन
Jul 08, 2026 | 10:08 AMCreatine Supplement: मसल स्ट्रेंथ से लेकर मेनोपॉज तक, जानें क्रिएटिन के फायदे और जरूरी सावधानियां
Jul 08, 2026 | 10:06 AMOperation Hard Ball: लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, 24 लोग किए गए गिरफ्तार
Jul 08, 2026 | 09:58 AMडॉ. सुरेश हावरे बनेंगे राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO? अमरावती से है खास नाता, जानें कौन है ये दिग्गज साइंटिस्ट
Jul 08, 2026 | 09:44 AMखंडवा : सोशल मीडिया पर पुलिस को चुनौती देने वाला अमन लाला गिरफ्तार, पुलिस ने बीच बाजार में निकाला जुलूस
Jul 08, 2026 | 09:44 AMShare Market: शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट, 400 अंक तक टूटा संसेक्स; मिडिल ईस्ट में टेंशन से सहमा बाजार
Jul 08, 2026 | 09:41 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














