- Hindi News »
- India »
- 8630 Complaints Were Received Against Judges Which Cji Tenure Saw The Most Complaints
जजों के खिलाफ आईं 8630 शिकायतें, किस सीजेआई के कार्यकाल में सबसे अधिक शिकायतें आईं?
- Written By: रंजन कुमार
Complaints Against Judges India : देश के सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के सिटिंग जजों के खिलाफ 8630 शिकायतें मिली हैं। ये शिकायतें पिछले 10 वर्षों में आई हैं। यह जानकारी संसद में पेश दी गई है।

सुप्रीम कोर्ट। इमेज-सोशल मीडिया
Corruption Allegations Against Judges : देश की न्यायपालिका की जवाबदेही और पारदर्शिता को लेकर संसद में बेहद महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि 2016 से अब तक सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जजों के खिलाफ शिकायतों का अंबार लग गया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 9 साल में जजों के खिलाफ 8630 शिकायतें दर्ज की गई हैं। चौंकाने वाली बात है कि पिछले चार वर्षों (वित्त वर्ष 2022 से लेकर 2025) के अंदर इन शिकायतों में 50 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
यह पूरा मामला तब सामने आया जब डीएमके (DMK) सांसद मथेश्वरन वीएस ने कानून मंत्री से पूछा था कि क्या उच्च न्यायपालिका में भ्रष्टाचार, कदाचार या यौन उत्पीड़न जैसी गंभीर शिकायतों को रिकॉर्ड करने की कोई व्यवस्था है। इसके जवाब में कानून मंत्री ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा साझा किए गए आंकड़ों को सदन के पटल पर रखा। रिपोर्ट के मुताबिक 2024 में सबसे अधिक शिकायतें दर्ज की गईं, जो पूर्व सीजेआई डॉ. डीवाई चंद्रचूड़ और पूर्व सीजेआई संजीव खन्ना के कार्यकाल के दौरान आईं।
कैसे होती है जजों के खिलाफ मामले की जांच?
संसद में इस बात पर भी चर्चा हुई कि क्या सरकार जजों के खिलाफ शिकायतों के लिए कोई नया सिस्टम बनाने जा रही है। इस पर कानून मंत्री ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में उच्च न्यायपालिका के सदस्यों के खिलाफ किसी भी शिकायत को कोर्ट के इन हाउस प्रोसीजर (आंतरिक प्रक्रिया) के तहत निपटाया जाता है। सरकार के CPGRAMS पोर्टल पर कोई शिकायत आती भी है तो उसे सीधे भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) या संबंधित हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को भेज दिया जाता है। फिलहाल न्यायपालिका के भीतर जवाबदेही तय करने की शक्ति स्वयं जजों के पास ही है।
सम्बंधित ख़बरें
बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर पश्चिम रेलवे की बड़ी कार्रवाई, गोरेगांव-मालाड में हटे अवैध ढांचे
NTA ने सबक नहीं सीखा! NEET-UG परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, CBI-NTA-केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मृत बेटी से बेहतर है तलाकशुदा बेटी… ट्विशा केस में सुनवाई के दौरान बोले तुषार मेहता, CJI ने किसे दी नसीहत?
नवभारत विशेष: क्रीमी लेयर, तकनीकी अस्पष्टता से संकट; आरक्षण को लेकर पेचीदा स्थिति
यह भी पढ़ें : जस्टिस यशवंत वर्मा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने स्पीकर की कमेटी के खिलाफ याचिका खारिज की
बढ़ती शिकायतों के मायने
जजों के खिलाफ शिकायतों में आया यह उछाल दो तरफ इशारा करता है। एक तरफ यह न्यायपालिका के अंदर भ्रष्टाचार की चिंताओं को गहराता है तो दूसरी तरफ यह भी दर्शाता है कि अब लोग अपनी शिकायतों को दर्ज कराने के प्रति अधिक जागरूक हुए हैं। वैसे, इन शिकायतों पर हुई कार्रवाई का विवरण अब भी एक जटिल विषय बना हुआ है। यह डेटा ऐसे समय में आया है जब देश में न्यायिक सुधारों और जजों की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर लगातार बहस चल रही है।
8630 complaints were received against judges which cji tenure saw the most complaints
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NEET Paper Leak पर चंद्रपुर में माकपा का प्रदर्शन; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, एनटीए को भंग करने की मांग
May 26, 2026 | 02:23 PM1000 करोड़ खर्च हुए तो अंधेरा क्यों? पश्चिम नागपुर में बिजली संकट पर बवाल, महावितरण का घेराव
May 26, 2026 | 02:22 PMट्रेन में समोसे की ट्रे पर पैर रखकर बैठा विक्रेता, वायरल वीडियो देख भड़के लोग
May 26, 2026 | 02:17 PMपेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर कमलनाथ ने कहा- जनता से हो रही सीधी लूट, मुनाफे के बावजूद नहीं दी राहत
May 26, 2026 | 02:16 PMMP Politics News: दतिया संभावित उपचुनाव बना बीजेपी के लिए ‘अग्निपरीक्षा’, अंदरखाने तैयारियों में जुटी पार्टी
May 26, 2026 | 02:16 PM11 वाहन चोरी के मामले उजागर, नागपुर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई; भंडारा के 3 आरोपी गिरफ्तार
May 26, 2026 | 02:16 PMहाथ कंगन को आरसी क्या… खड़गे का मोदी सरकार पर तंज, बोले- कच्चा तेल सस्ता, फिर पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों?
May 26, 2026 | 02:14 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














