- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pm Narendra Modi To Launch Project Worthrs 11200 Crore For Maharashtra
PM मोदी आज महाराष्ट्र को देंगे 11,200 करोड़ की सौगात, करेंगे पुणे मेट्रो का उद्घाटन
- Written By: राहुल गोस्वामी
PM मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए महाराष्ट्र के लिए 11,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न कार्यकारी परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।

PM मोदी आज महाराष्ट्र को देंगे 11,200 करोड़ की सौगात
पुणे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए महाराष्ट्र के लिए 11,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न कार्यकारी परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इस बाबत PMO ने बीते शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जिला न्यायालय से स्वर्गेट तक पुणे मेट्रो खंड का उद्घाटन करेंगे और इसके साथ ही पुणे मेट्रो रेल परियोजना (फेज-1) पूरा हो जाएगा।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी, नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत 7,855 एकड़ क्षेत्र को कवर करने वाली एक परिवर्तनकारी परियोजना, बिडकिन इंडस्ट्रियल एरिया को देश को समर्पित करेंगे। यह महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से 20 किलोमीटर दक्षिण में मौजुद है। वहीं PM मोदी इसके साथ ही सोलापुर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे, जिससे संपर्क (कनेक्टिविटी) में काफी सुधार होगा तथा सोलापुर पर्यटकों, व्यापारिक गतिविधियों के लिए आने वाले यात्रियों और निवेशकों के लिए अधिक सुलभ हो जाएगा। वे भिड़ेवाड़ा में क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले के पहले बालिका विद्यालय के स्मारक की आधारशिला भी रखेंगे।
PMO की मानें तो दिल्ली मुंबई औद्योगिक गलियारे के तहत विकसित यह परियोजना मराठवाड़ा क्षेत्र में एक जीवंत आर्थिक केंद्र के रूप में अपार संभावनाएं रखती है। केंद्र सरकार ने 6,400 करोड़ रुपये से अधिक की कुल परियोजना लागत के साथ तीन चरणों में विकास के लिए इस परियोजना को मंजूरी दी है।
सम्बंधित ख़बरें
आज शाम PM आवास पर BJP की बड़ी बैठक, राज्यसभा उम्मीदवारों और 12 साल के रिपोर्ट कार्ड पर लगेगी मुहर!
नहर में फंसी डॉल्फिन और 13 घंटे का खौफनाक ऑपरेशन… PM मोदी ने ‘मन की बात’ में सुनाया दिल छू लेने वाला किस्सा!
Mann Ki Baat: लंगड़ा, दशहरी से लेकर अल्फांसो तक, PM मोदी ने गिनाईं आमों की खूबियां, बोले- आप आम नहीं, खास हैं
Ahilyabai Holkar Jayanti: पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई को किया नमन, जानें किसने क्या लिखा
यह भी पढ़ें – आज PM मोदी करेंगे 114वीं बार ‘मन की बात’, करेंगे अपने विचार साझा
इस बाबत पुणे के सांसद और केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा था कि कॉरिडोर का उद्घाटन करने के अलावा प्रधानमंत्री मोदी आज रविवार को स्वर्गेट-काटराज मेट्रो खंड की आधारशिला भी रखेंगे। मोहोल ने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर कहा था कि, “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी बीते 29 सितंबर को पुणे मेट्रो के शिवाजीनगर जिला न्यायालय-स्वरगेट खंड का उद्घाटन और स्वर्गेट-काटराज खंड की आधारशिला रखेंगे।”
यह भी पढ़ें – हसन नसरल्लाह की मौत के बाद कौन होगा हिज्बुल्लाह का अगला चीफ?
वहीं पुणे में भारी बारिश के चलते बीते गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी का महाराष्ट्र दौरा रद्द कर दिया गया था। प्रधानमंत्री बीते 26 सितंबर को पुणे का दौरा करने वाले थे, जहां उन्हें 20,900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और कुछ का लोकार्पण करना था। प्रधानमंत्री के दौरे के लिए पुणे के एसपी कॉलेज मैदान में तैयारियां की गई थीं, लेकिन भारी बारिश के कारण इसमें खलल पड़ गया था ।
Pm narendra modi to launch project worthrs 11200 crore for maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Kal Ka Mausam: इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
May 31, 2026 | 10:41 PMTaapsee Pannu Fitness: जीरो फिगर की दौड़ पर तापसी पन्नू की सलाह, बोलीं- खराब फिटनेस की निशानी नहीं है बेली फैट
May 31, 2026 | 10:37 PMअभी न करें बुवाई, धैर्य रखें किसान; महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय ने जारी की किसानों के लिए विशेष एडवाइजरी
May 31, 2026 | 10:31 PMआस्था के आगे मौसम फेल, गजेंद्र चौहान पहुंचे बाबा महाकाल के द्वार; कहा बड़ रही शिव से जुड़े गीतों की लोकप्रियता
May 31, 2026 | 10:29 PMम्यांमार में भीषण धमाका: खनन विस्फोटकों में ब्लास्ट से 45 लोगों की मौत, चीनी बॉर्डर के पास मची भारी तबाही
May 31, 2026 | 10:28 PMR Madhavan Career: आर्मी में जाना था सपना, लेकिन 6 महीने की उम्र ने बदल दी किस्मत, ऐसे बने सुपरस्टार आर माधवन
May 31, 2026 | 10:19 PMCM मोहन यादव ने जीतू पटवारी को कहा ‘रद्दी’ प्रदेश अध्यक्ष, तो भड़के दिग्विजय सिंह; तत्काल माफी की रखी मांग
May 31, 2026 | 10:00 PMवीडियो गैलरी

Iran ने ठुकराईं Trump की शर्तें? परमाणु डील पर नया संकट! मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ेगा तनाव? Video
May 31, 2026 | 07:16 PM
Japan ने लौटाए भारतीय आम! एक कीड़े ने कैसे डुबो दिया करोड़ों का कारोबार? VIDEO
May 31, 2026 | 06:59 PM
अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM














