

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार 29 सितंबर को 114वीं बार 'मन की बात' कार्यक्रम करेंगें। इस कार्यक्रम में वे आज आदेश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे।
जानकारी दें कि, इससे पहले बीते 25 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 113वीं बार ‘मन की बात’की थी। इस दौरान PM मोदी ने अरूणाचल प्रदेश के मोरान समुदाय के बारे में देशवासियों को बताया था। इससे पहले पिछले महीने की 28 जुलाई की तारीख को 112वां संस्करण प्रसारित हुआ था। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलिंपिक 2024, मैथ्स ओलंपियाड, असम मोइदम के साथ-साथ टाइगर डे, वनों के संरक्षण और स्वतंत्रता दिवस जैसे विषयों पर चर्चा की थी।
जानकारी दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मन की बात’कार्यक्रम का प्रसारण 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के साथ-साथ 11 विदेशी भाषाओं में भी किया जाता है। इनमें चीनी, तिब्बती, फ्रेंच, इंडोनेशियाई, बर्मी, बलूची, अरबी, फारसी, पश्तो, दारी, और स्वाहिली शामिल हैं। 'मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी के 500 से अधिक प्रसारण केंद्रों के माध्यम से होता है।
यह भी बता दें कि, PM मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम बीते 3 अक्टूबर 2014 को शुरू हुआ था और तब से हर महीने के अंतिम रविवार को सुबह 11 बजे इसे ब्रॉडकॉस्ट/टेलिकॉस्ट किया जाता है। वहीं 30 मिनट के इस रोचक और महत्वपूर्ण कार्यक्रम ने बीते 30 अप्रैल 2023 को ही अपने 100 एपिसोड भी पूरे कर लिए थे।
पता हो कि, आकाशवाणी समाचार, दूरदर्शन समाचार, प्रधानमंत्री कार्यालय तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनलों पर भी इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आज होगा। वहीं आज इसे आकाशवाणी से हिन्दी प्रसारण के बाद यह कार्यक्रम अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित होगा।
इसके साथ ही दर्शक चाहे तो PM नरेंद्र मोदी के फेसबुक पेज पर भी जाकर आप इस कार्यक्रम को सुन सकते हैं। इसके अलावा आकाशवाणी और PMO के ट्विटर हैंडल पर भी आपको इसके अपडेट मिलेंगे। वहीं Mann Ki Baat Updates मन की बात अपडेट्स ट्विटर हैंडल पर भी आपको इसके जरुरी अपडेट भी मिलती रहेगी।