- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Plane Crash In Baramati 2 Seater Training Aircraft Crashes Into Field
बारामती में एक बार फिर प्लेन क्रैश, खेत में गिरा 2-सीटर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट, मचा हड़कंप
- Written By: प्रिया जैस
Baramati Plane Crash: पुणे के बारामती में बड़े हादसे की खबर सामने आई है। बारामती में फिर एक बार प्लने क्रैश हुआ है। 2-सीटर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

बारामती में प्लेन क्रैश (सौजन्य-एक्स)
Another Plane Crash in Baramati: पुणे के बारामती से बड़ी खबर सामने आ रही है। बारामती में अजित पवार के प्लेन क्रैश के बाद एक बार प्लने क्रैश की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, बारामती के गोजुबाबी गांव में 2-सीटर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ है। ‘रेड बर्ड’ कंपनी का एक विमान बारामती के गोजवावी इलाके में गन्ने के खेत के पास इंजन में खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान में तकनीकी खराबी के कारण पायलट एमरजेंसी लैंडिग की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान यह बड़ा हादसा हुआ। फिलहाल, किसी के भी हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।
बारामती में हुए हादसे का वीडियो
बारामती के पायलट ट्रेनिंग कंपनी ‘रेड बर्ड’ का एक ट्रेनिंग विमान बारामती MIDC इलाके के गोजुबावी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है। बारामती तालुका पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में लाडकी बहीन योजना पर बड़ा झटका, 80 लाख महिलाएं अपात्र घोषित, सुप्रिया सुले ने बताया विश्वासघात
लंबे फैमिली ड्रामे के बाद महायुति में सीटों का बंटवारा फाइनल, किसके हिस्से आईं कौन सी सीट? देखें पूरी लिस्ट
राज्य के कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे की बड़ी घोषणा, 10 दिनों में किसानों को मिलेगी कर्ज़ माफी
इस बारे में मुख्यमंत्री से बात करूंगा; पुणे जहरीली शराब मामले पर बोले आठवले, क्या परिवार काे मुआवजा मिलेगा?
Baramati, Maharashtra: A training aircraft belonging to Red Bird, a pilot training company, crashed at Gojubavi in the Baramati MIDC area. The pilot sustained minor injuries and is undergoing treatment. Baramati Taluka Police are investigating. Further details are awaited pic.twitter.com/I6qqhVzq1V — IANS (@ians_india) May 13, 2026
SP संदीप सिंह गिल ने दी हादसे की जानकारी
इस हादसे पर पुणे ग्रामीण पुलिस के SP संदीप सिंह गिल ने जानकारी दी। SP संदीप सिंह गिल ने बताया, आज सुबह करीब 8:50 बजे, रेड बर्ड एविएशन का एक ट्रेनिंग विमान बारामती हवाई अड्डे के पास गोजुबावी गांव में क्रैश लैंड हो गया। मौके पर मौजूद चश्मदीदों से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कम ऊंचाई पर उड़ते समय विमान में कोई तकनीकी खराबी आ गई थी।
हादसे में पायलट सुरक्षित
एसपी गिल ने बताया क्रैश लैंडिंग के दौरान, विमान का एक हिस्सा बिजली के खंभे से टकरा गया और उसके बाद विमान जमीन पर जा गिरा। विमान में केवल एक ट्रेनी पायलट सवार था। गनीमत रही कि पायलट को कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे, और अब जरूरी जांच-पड़ताल के साथ-साथ आगे की कार्रवाई भी की जा रही है। जैसे ही कोई और जानकारी मिलेगी, उसे साझा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें – महाराष्ट्र में जल्द घोषित हो सकते हैं 17 विधान परिषद सीटों के चुनाव, राजनीतिक दलों ने तेज की तैयारी
बारामती में हुए प्लने क्रैश ने एक बार फिर एविएशन सेक्टर में इस्तेमाल हो रहे एयरक्राफ्ट पर सवाल खड़े कर दिए है। एयरक्राफ्ट की सुरक्षा और तकनीकी सिस्टम पर बड़े प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है।
बारामती प्लेन क्रैश में अजित पवार का निधन
आपको जानकारी दें, कि कुछ महीने पहले ही 28 जनवरी को बारामती में प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत हो गई थी। लैंडिंग के ठीक 15 मिनट पहले उनका विमान क्रैश हो गया था। इस हादसे में अजित पवार के साथ 5 अन्य लोगों की भी दर्दनाक मौत हो गई थी।
Plane crash in baramati 2 seater training aircraft crashes into field
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ममता बनर्जी के खिलाफ महाविद्रोह! TMC के 80 में से 60 विधायक ऑउट ऑफ रीच, बंगाल की सियासत में मचा हड़कंप!
May 31, 2026 | 07:31 PMSilver Jewelry Fashion: सिल्वर ज्वैलरी पहनते समय अपनाएं ये टिप्स, हर आउटफिट में दिखेंगी एलीगेंट
May 31, 2026 | 07:24 PMमहाराष्ट्र में लाडकी बहीन योजना पर बड़ा झटका, 80 लाख महिलाएं अपात्र घोषित, सुप्रिया सुले ने बताया विश्वासघात
May 31, 2026 | 07:20 PMक्या चीन की मिसाइल से गिरा अमेरिकी F-15 विमान? ईरान में हुए हादसे पर बड़ा खुलासा, ट्रंप प्रशासन में खलबली
May 31, 2026 | 07:18 PMIPL 2026 Final: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस की पहले बल्लेबाजी, देखें GTऔर RCB दोनों की प्लेइंग इलेवन
May 31, 2026 | 07:17 PMIran ने ठुकराईं Trump की शर्तें? परमाणु डील पर नया संकट! मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ेगा तनाव? Video
May 31, 2026 | 07:16 PM‘दो कौड़ी का प्रदेश अध्यक्ष…’ शुजालपुर में CM मोहन यादव का जीतू पटवारी पर तीखा हमला- देखें VIDEO
May 31, 2026 | 07:13 PMवीडियो गैलरी

Japan ने लौटाए भारतीय आम! एक कीड़े ने कैसे डुबो दिया करोड़ों का कारोबार? VIDEO
May 31, 2026 | 06:59 PM
अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM













