राज्य के कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे की बड़ी घोषणा, 10 दिनों में किसानों को मिलेगी कर्ज़ माफी

Maharashtra Farmers Loan Scheme: कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे ने घोषणा की कि अगले 8-10 दिनों में किसानों की कर्जमाफी का ऐलान होगा। दो लाख रुपये तक के कृषि ऋण माफ कर 24.73 लाख किसानों को राहत दी जाएगी।
datatray bharne announces lokmata ahilyadevi holkar farmer loan scheme
राजमाता अहिल्यादेवी होलकर की जयंती अवसर पर महाराष्ट्र के दिग्गज नेता (सोर्सः फाइल फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Lokmata Ahilyadevi Holkar Farmer Loan Scheme: पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्यादेवी होलकर की 301वीं जयंती के अवसर पर अहिल्यानगर के चौंडी में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अगले 8 से 10 दिनों के भीतर किसानों की कर्जमाफी की घोषणा कर दी जाएगी। कृषि मंत्री भरणे ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार की अनुमति से यह घोषणा की जा रही है।

राज्य सरकार ने ‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर कर्जमाफी योजना’ के तहत दो लाख रुपए तक के कर्ज माफ करने का निर्णय लिया है। इससे 24 लाख 73 हजार से अधिक बकाएदार किसानों को लाभ मिलेगा।

चौंडी क्षेत्र के लिए विशेष विकास योजना

मंत्री भरणे ने बताया कि चौंडी गांव और आसपास के विकास के लिए करीब 1200 से 1300 करोड़ रुपए की योजना तैयार की गई है। अगले दो-तीन वर्षों में इस क्षेत्र की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी। उन्होंने अहिल्यादेवी के जलसंधारण कार्यों को भी याद किया और कहा कि एक ब्रिटिश लेखक के अनुसार विश्व की महान स्त्रियों में अहिल्यादेवी होलकर का नाम प्रथम आता है।

धनगर समाज के लिए नई योजना

कृषि मंत्री ने यह भी घोषणा की कि गडेरिया (मेढपाल) और धनगर समाज के युवाओं के लिए कृषि विभाग की ओर से एक विशेष योजना लाई जा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस योजना पर काम चल रहा है, जिससे समाज के युवकों को बड़ा फायदा होगा। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सुनेत्रा पवार, विधान परिषद के सभापती राम शिंदे, पूर्व मंत्री अन्नासाहेब डांगे, एमएलए गोपीचंद पडलकर, सुनील कर्जतकर, रामराव वडकुटे, उत्तमराव जानकर सहित कई अन्य नेता उपस्थित थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com