

Maharashtra MLC Election 17 Seats: महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर निकाय चुनाव के बाद रास्ता साफ चुनावी हलचल तेज होने वाली है। राज्य में 17 विधान परिषद सीटों पर अगले सप्ताह चुनाव घोषित होने की संभावना है।
ये 17 सीटे राज्य में स्थानीय निकायों के चुनाव समय पर न होने के कारण पिछले लगभग ढाई वर्षों से खाली पड़ी हैं। लेकिन हाल ही में संपन्न हुए स्थानीय निकायों के चुनावों के बाद स्थानीय स्वराज्य संस्था निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित विधान परिषद की इन 17 सीटों पर चुनाव का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
विधान परिषद की कुल 78 सीटों में से 22 सदस्य स्थानीय निकायों द्वारा चुने जाते हैं, जिनमें से वर्तमान में 17 सीटें रिक्त हैं। अगले सप्ताह चुनाव आयोग इन सीटों के लिए अधिसूचना जारी कर सकता है, जिस पर सभी राजनीतिक दलों की निगाहें टिकी हैं। तो वहीं एक तरफ विभिन्न राजनीतिक दलों में किसे उम्मीदवारी मिलती है, इस पर लोगों की नजरें टिकी हैं तो वहीं दूसरी तरफ उम्मीदवारी के लिए इच्छुकों के प्रयास भी जोर पकड़ने लगे हैं।
निर्वाचन नियमों के मुताबिक, स्थानीय स्वराज्य संस्था निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव कराने के लिए कुल मतदाताओं में से कम से कम 75 प्रतिशत मतदाताओं की उपलब्धता अनिवार्य होती है। हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनावों के बाद अब यह तकनीकी शर्त पूरी हो गई है।