IPL 2026 Final: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस की पहले बल्लेबाजी, देखें GTऔर RCB दोनों की प्लेइंग इलेवन

RCB vs GT Playing XI: आईपीएल 2026 के खिताबी मुकाबले में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। अब गुजरात टाइटंस की नजर बड़े से बड़े टारगेट पर होगी।
RCB Wins Toss in RCB vs GT IPL Final; Rajat Patidar Decides to Bowl First.
आरसीबी बनाम गुजरात टाइटंस (डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

RCB vs GT IPL 2026 Final Toss Update: इडियन प्रीमियर लीग 2026 का आज फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल में भिड़ंत हो रही है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए भिड़ रही हैं। रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

इस सीजन के नॉकआउट मुकाबले में आरसीबी और गुजरात दूसरी बार एक-दूसरे से भिड़ंत हो रही है। दोनों टीमें क्वालिफायर-1 में भी आमने-सामने थी, जिसमें आरसीबी ने जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। ऐसे में खिताबी मुकाबले में गुजरात की टीम चाहेगी की वो क्वालिफायर में मिली हार का बदला लेते हुए लीग में दूसरी बार चैंपियन बने।

5वां फाइनल के लिए उतरी आरसीबी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आईपीएल 2026 का फाइनल बेहद खास होने वाला है, क्योंकि टीम अपने इतिहास का पांचवां फाइनल मुकाबला खेलने उतर रही है। इससे पहले आरसीबी 2009, 2011, 2016 और 2025 में फाइनल तक पहुंच चुकी है। हालांकि, इन चार मौकों में उसे सिर्फ एक बार खिताब जीतने में सफलता मिली, जबकि तीन बार टीम ट्रॉफी से चूक गई। ऐसे में बेंगलुरु के पास अब दूसरा आईपीएल खिताब अपने नाम करने का सुनहरा अवसर है।

गुजरात का तीसरा फाइनल

दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस ने लीग में अपने छोटे से सफर में ही बड़ी पहचान बना ली है। 2022 में डेब्यू सीजन में ही चैंपियन बनने वाली गुजरात की टीम 2023 में भी फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन खिताबी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। अब टीम तीसरी बार फाइनल खेल रही है और दूसरी ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

फाइनल मुकाबले में सभी की निगाहें दोनों टीमों के स्टार बल्लेबाजों पर टिकी रहेंगी। आरसीबी के लिए विराट कोहली शानदार लय में हैं और इस सीजन 15 मैचों में 600 रन बना चुके हैं। वहीं गुजरात के कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन किया है। दोनों बल्लेबाज 700 से अधिक रन बना चुके हैं और ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल हैं। ऐसे में खिताबी मुकाबले में इन खिलाड़ियों से बड़ी पारियों की उम्मीद की जा रही है।

ये भी पढ़ें

खिताबी मुकाबले में RCB-GT की प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), बी साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com