- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pardi Cremation Ground Land Scam Smart City Nagpur Controversy
पारडी श्मशान भूमि घोटाले का खुलासा: 17.5 एकड़ आरक्षित जमीन सिमटकर 2 एकड़, स्मार्ट सिटी परियोजना पर उठे सवाल
Nagpur Smart City land controversy: पारडी श्मशान घाट की आरक्षित जमीन घटकर 2 एकड़ रह जाने के खुलासे ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। स्मार्ट सिटी परियोजना में भूमि आवंटन पर गंभीर सवाल उठे हैं।
- Written By: अंकिता पटेल

पारडी श्मशान घाट जमीन घोटाला, (सोर्स: सौजन्य AI)
Nagpur Pardi Cremation Ground Scam: पूर्व नागपुर के पारडी श्मशान घाट की आरक्षित जमीन को लेकर एक बड़ा और बेहद संवेदनशील घोटाला उस समय उजागर हुआ जब मनपा में सत्तापक्ष नेता बाल्या बोरकर ने ही स्मार्ट सिटी के अधिकारियों की मिलीभगत के चलते 17.5 एकड़ का दहनघाट मात्र 2 एकड़ में सिमटकर रहने की जानकारी पत्र-परिषद में दी। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत श्मशान घाट के लिए आरक्षित 17.5 एकड़ जमीन में से 15.5 एकड़ जमीन को किसे दिया गया यही एक खोज का विषय बन गया है जिसके चलते अब अंतिम संस्कार के लिए सिर्फ 2 एकड़ जमीन ही बची है।
बैठक में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
सत्तापक्ष नेता बाल्या बोरकर ने कहा कि इस भारी गड़बड़ी का खुलासा हाल ही में महापौर, उपमहापौर और स्थायी समिति के अध्यक्ष की मौजूदगी में शहर के श्मशान घाटों के सौंदर्याकरण को लेकर हुई एक बैठक के दौरान हुआ। जब 17.5 एकड़ आरक्षित जमीन पर बाउंड्रीवॉल (कंपाउंड) बनाने का प्रस्ताव रखा गया तो स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने बताया कि वहां अब केवल 2 एकड़ जमीन ही उपलब्ध है।
डीपी (डेवलपमेंट प्लान) के पुराने रिकॉर्ड के अनुसार, तलमले नामक व्यक्ति की कुल 38 एकड़ जमीन पर विभिन्न आरक्षण थे जिनमें से विशेष रूप से 17.5 एकड़ जमीन सिर्फ श्मशान घाट के लिए आरक्षित की गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल केदारेश्वर मंदिर विवाद: पुजारी रूपा गिरी को कोर्ट से बड़ी राहत, नगर परिषद के अतिक्रमण नोटिस पर लगा स्टे
यवतमाल में विधायक के खिलाफ फूटा जनता का गुस्सा, पानी की किल्लत और किसानों की बेहाली से बढ़ा बवाल
भंडारा: भीषण गर्मी से एक घंटे में जला नया ट्रांसफार्मर; फसलें सूखती देख किसानों का फूटा गुस्सा, विभाग पर सवाल
महाराष्ट्र में हीटवेव का कहर जारी! लातूर में लू ने ली किसान की जान, जिले में अब तक 4 मौतें
भूमाफियाओं के कब्जे की जताई आशंका उन्होंने कहा कि इस घोटाले के कारण पूर्व नागपुर के पारडी, भांडेवाड़ी, पुनापुर और भरतवाड़ा जैसे इलाकों की करीब 2.5 लाख की आबादी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वर्तमान में श्मशान घाट इतना छोटा हो गया है कि यदि एक साथ 3-4 शव अंतिम संस्कार के लिए आ जाएं तो लोगों और परिजनों के लिए वहां खड़े होने या अंदर जाने तक की जगह नहीं बचती है। भूमाफियाओं द्वारा मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए तय की गई जगह पर भी कब्जा करने से लोगों में भारी आक्रोश है।
महापौर ने दिए जांच और रिपोर्ट के सख्त आदेश
उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए महापौर ने स्मार्ट सिटी से तत्काल रिपोर्ट तलब की है और यह पता लगाने का आदेश दिया है कि यह आरक्षण कैसे रद्द किया गया और इसे वापस सरकार के नियंत्रण में कैसे लाया जा सकता है। सत्तापक्ष नेता बाल्या बोरकर ने आशंका जताई है कि इस जमीन घोटाले में पूरी स्मार्ट सिटी योजना के अधिकारी और संभवतः तत्कालीन आयुक्त भी शामिल हो सकते हैं।
कानूनी लड़ाई की तैयारी
बीस्कर ने इस पूरे मामले में स्थानीय कार्यकर्ताओं से इसके खिलाफ तुरंत याचिका दायर करने की अपील की है और वादा किया है कि जमीन वापस हासिल करने के लिए वे अपनी तरफ से वकील उपलब्ध कराएंगे।
यह भी पढ़ें:-बढ़ते तापमान से झुलसा जनजीवन, अंगारों जैसी सड़कें, नागपुर में गर्मी का प्रचंड प्रहार
साथ ही मनपा में अधिकारियों के खिलाफ भी जांच के बाद उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, उल्लेखनीय है कि महापौर की अध्यक्षत में हुई बैठक के दौरान स्मार्ट सिटी से लेकर तमाम संबंधित विभाग के उच्च अधिकारी भी उपस्थित रहे हैं किंतु किसी के भी पास जमीन को लेकर कोई जानकारी नहीं थी जिसे लेकर आश्चर्य जताया जा रहा है।
Pardi cremation ground land scam smart city nagpur controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल केदारेश्वर मंदिर विवाद: पुजारी रूपा गिरी को कोर्ट से बड़ी राहत, नगर परिषद के अतिक्रमण नोटिस पर लगा स्टे
Apr 29, 2026 | 07:03 PMPuducherry Exit Poll 2026: किसके खाते में जाएगी सत्ता, क्या बनेगी हंग असेंबली? क्या कहता है एग्जिट पोल?
Apr 29, 2026 | 07:00 PMWest Bengal Exit Poll Results: बंगाल में किसकी सरकार बन रही है? एग्जिट पोल में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
Apr 29, 2026 | 07:00 PMTamil Nadu Exit Poll 2026: क्या बरकरार रहेगा सत्ता संतुलन या होगा बदलाव? क्या कह रहा है एग्जिट पोल?
Apr 29, 2026 | 07:00 PMमहाराष्ट्र में ऊर्जा क्रांति: रायगढ़ में NTPC के प्रोजेक्ट्स की क्षमता बढ़ी, 2600 MW बिजली से रोशन होगा राज्य
Apr 29, 2026 | 06:57 PMBhoot Bangla Release: 25 साल बाद तब्बू और अक्षय कुमार का रोमांस, भूत बंगला के ओ री ओ सांवरिया गाने ने जीता दिल
Apr 29, 2026 | 06:55 PMKerala Exit Poll 2026: क्या बदलेगी परंपरा या जारी रहेगा सत्ता परिवर्तन का ट्रेंड? एग्जिट पोल का इशारा किधर है?
Apr 29, 2026 | 06:53 PMवीडियो गैलरी

झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PM
गौ माता की सेवा या सिर्फ दिखावा? लग्जरी हैंडबैग पर मुंबई में ट्रोल हुईं पॉप स्टार रिहाना
Apr 28, 2026 | 11:03 PM
₹10 लाख और स्कॉर्पियो नहीं मिली तो शादी से मुकरा दूल्हा, सज-धजकर इंतजार करती रही दुल्हन; घर में पसरा सन्नाटा
Apr 28, 2026 | 10:41 PM
विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में दहशत का साया, सिंदूर से दीवार पर लिखी मौत की धमकी; सहमे छात्र और प्रोफेसर
Apr 28, 2026 | 10:23 PM
BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 10:02 PM
दिल्ली से बंगाल तक छिड़ी जंग! आतिशी ने याद दिलाया भाजपा का वो ‘झूठा’ वादा! जो अब तक नहीं हुई पूरा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 09:58 PM













