Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में आंदोलनकारियों के लिए परभणीवासियों की मिठास भरी शिदोरी, 75 हजार किट्स पहुंचीं आज़ाद मैदान

Maratha Movement: सोमवार की सुबह परभणी से रवाना हुए दो बड़े ट्रकों में भरे 75 हजार भोजन किट्स आज़ाद मैदान पहुंचाए गए। इनमें घर का बना भोजन, भाकरी, चटनी, लोणचा, प्याज और त्योहारों की मिठाइयां शामिल थीं।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Sep 01, 2025 | 09:21 PM

मुंबई के आंदोलनकारियों के लिए परभणी का घर का स्वाद (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Parbhani News: मराठा समाज को ओबीसी आरक्षण दिलाने की माँग को लेकर आज़ाद मैदान, मुंबई में चल रहे मनोज जरांगे पाटिल के अनशन आंदोलन को परभणी जिले से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। आंदोलन में शामिल हजारों लोगों के भोजन की चिंता दूर करने के लिए परभणीवासियों ने मिसाल पेश की। सोमवार की सुबह परभणी से रवाना हुए दो बड़े ट्रकों में भरे 75 हजार भोजन किट्स आज़ाद मैदान पहुँचाए गए। इनमें घर का बना भोजन, भाकरी, चटनी, लोणचा, प्याज और त्योहारों की मिठाइयाँ शामिल थीं। घर जैसी शिदोरी पाकर आंदोलनकारियों को बड़ा संबल मिला और बीते चार दिनों से डटे मराठा समाज के लोगों के चेहरों पर सुकून लौट आया।

यह आंदोलन 29 अगस्त से आज़ाद मैदान में जारी है। परभणी जिले के युवा 27 अगस्त से ही पैदल और वाहनों में मुंबई की ओर कूच कर चुके थे। अब तक लाखों की संख्या में समाजबंधु आज़ाद मैदान पहुँच चुके हैं। गणेशोत्सव और महालक्ष्मी जैसे त्योहारों को भी पीछे छोड़कर, परभणी के युवाओं ने आंदोलन को प्राथमिकता दी और आज़ाद मैदान पर डेरा जमाया।

समाज की एकजुटता का संदेश

परभणी में आंदोलनकारियों की भोजन व्यवस्था हेतु विशेष सहायता केंद्र बनाया गया। सोशल मीडिया के जरिए नागरिकों से अपील की गई कि हर घर से 10 भाकरी, चटनी, ठेचा, प्याज और त्योहारों की मिठाइयाँ लाकर जमा करें। इस आह्वान को अपार प्रतिसाद मिला और चंद घंटों में ही हजारों परिवारों ने सहयोग दिया। यह नजारा परभणी समाज की उदारता और एकजुटता का प्रतीक बन गया।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई लोकल में हड़कंप! बुर्का पहनकर लेडीज डिब्बे में घुसा शख्स, महिलाओं ने घेरा तो चलती ट्रेन से लगा दी छलांग

Mumbai-Delhi Highway: ट्रक को ‘नागिन’ की तरह नचाना पड़ा भारी, पुलिस ने कान पकड़वाकर मंगवाई माफी

Sushil Raheja Case: वंचित के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी ‘अवैध’, कोर्ट ने मुंबई पुलिस को जमकर लगाई लताड़

Mumbai Hit and Run: विद्याविहार में 17 साल के नाबालिग ने कार से दंपति को उड़ाया, पिता के खिलाफ केस दर्ज

ये भी पढ़े: भटका-विमुक्त समाज को सत्ता में हिस्सेदारी दिलाना ही असली स्वतंत्रता: सुजात आंबेडकर

सुनियोजित तैयारी और वितरण

जुटाए गए भोजन सामग्री को व्यवस्थित ढंग से पैक कर 75 हजार किट्स तैयार की गईं। रविवार देर रात इन्हें दो बड़े ट्रकों में भरकर मुंबई रवाना किया गया। सोमवार सुबह ये ट्रक आज़ाद मैदान पहुँचे और आंदोलनकारियों के हाथों तक शिदोरी पहुँची। घर का स्वाद पाकर आंदोलनकारी भावुक हो उठे और परभणी की इस आत्मीयता ने आंदोलन को और ऊर्जा प्रदान की।

सोशल मीडिया पर भी गूंज

परभणी ही नहीं, आसपास के गाँव और शहरों से भी लगातार समाजबंधु मुंबई पहुँच रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक, यूट्यूब और व्हाट्सएप पर आंदोलन की तस्वीरें व वीडियो वायरल हो रहे हैं। युवाओं ने सरकार से अपील की है कि आरक्षण की माँग को गंभीरता से स्वीकार कर ठोस निर्णय लिया जाए। आज़ाद मैदान का यह आंदोलन सिर्फ आरक्षण की लड़ाई नहीं, बल्कि एकता, त्याग और सामूहिक संघर्ष का जीवंत उदाहरण बन गया है।

 

Sweet shidori of parbhani residents for mumbai agitators 75 thousand kits reached azad maidan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 01, 2025 | 09:21 PM

Topics:  

  • Maratha Reservation
  • Mumbai
  • Parbhani

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.