Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में CNG हुई महंगी, अब ऑटो-टैक्सी का किराया बढ़ना तय? जानें नई कीनत

Mumbai CNG Price Hike: मुंबई में अब CNG के दाम बढ़ गए है और आज से नए दामों को लागू भी कर दिया गया है। जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर ही पड़ेगा। लेकिन अब ऑटो किराए को भी बढ़ने पर बात हो रही है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: May 14, 2026 | 11:42 AM

Mumbai CNG Prices (Source. Pixabay)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai CNG Prices: मुंबई में अब CNG के दाम बढ़ गए है और आज से नए दामों को लागू भी कर दिया गया है। जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर ही पड़ेगा। बता दें कि Mahanagar Gas Limited ने CNG की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी है। जिसका के बाद अब मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और एमएमआर के अन्य इलाकों में CNG 84 रुपये प्रति किलो की दर से बेचा जाएगा, वहीं इसकी पहले कीमत 82 रुपये प्रति किलो थी। वहीं इस बड़ बदलाव के बाद अब सवाल उठ रहा है कि क्या इसका असर ऑटो और टैक्सी के किराया पर भी देखने को मिलेगा।

ऑटो-टैक्सी यूनियनों ने तेज की मांग

मुंबई जैसे शहर में रोजाना लाखों लोग रोजाना ऑटो और टैक्सी से सफर करते हैं। ऐसे में CNG की कीमत के बढ़ने का सीधा असर सार्वजनिक परिवहन पर दिखने वाला है। वहीं जानकारी के अनुसार ऑटो और टैक्सी यूनियनों ने किराया बढ़ाने की मांग प्रशासन के सामने भी रख दी है। इस बढ़ी हुई कीमत पर यूनियन नेताओं का कहना है कि केवल ईंधन ही नहीं वाहन मेंटेनेंस, इंश्योरेंस, स्पेयर पार्ट्स और सर्विसिंग का खर्च भी लगातार बढ़ रहा है। जिस कारण से ऑटो रिक्शा संगठनों ने न्यूनतम किराए में कम से कम 1 रुपये बढ़ाने की मांग सामने रखी है। उनका साफ तौर पर कहना है कि अभी के किराए में वाहन को चलाने से घाटा हो रहा है।

आम आदमी पर पड़ेगा सीधा असर

मुंबई जैसी महानगरी में रोजाना लाखों लोग लोकल ट्रेन के साथ ऑटो और टैक्सी का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अगर किराए को बढ़या जाता है तो इसका असर ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और कामकाजी लोगों के बज को खराब कर सकता है। वैसे भी पहले से ही लोगों देश में लगातार मंहगाई को झेल रहे है। जिसके बाद से अब सोशल मीडिया पर भी लोग बढ़ती ट्रैवल कॉस्ट को लेकर परेशान दिख रहे है।

सम्बंधित ख़बरें

Uber ड्राइवरों के लिए बड़ा बदलाव, केंद्र सरकार ने Electric Vehicles अपनाने को कहा

मुंबई तरबूज कांड: हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, लिवर-किडनी में मिले जहर के निशान

कम बजट में चाहिए ज्यादा माइलेज? ये 5 Twin Cylinder CNG Cars मचा रही हैं धूम

हॉर्मुज स्ट्रेट बंद होते ही बढ़ा तेल संकट, PM मोदी की बड़ी अपील सोच-समझकर इस्तेमाल करें पेट्रोल-डीजल

ये भी पढ़े: Uber ड्राइवरों के लिए बड़ा बदलाव, केंद्र सरकार ने Electric Vehicles अपनाने को कहा

एक्सपर्ट ने बताई कीमत बढ़ने की वजह

इस कीमत के बढ़ने पर ऊर्जा क्षेत्र के जानकारों ने बताया की अंतरराष्ट्रीय गैस कीमतों में उतार-चढ़ाव, सप्लाई लागत और ऑपरेशनल खर्च बढ़ने की वजह से शहर गैस वितरण कंपनियां समय-समय पर दाम बढ़ाती हैं। इसमें जानने वाली बात यह है कि पेट्रोल और डीजल की महंगाई से बचने के लिए बड़ी संख्या में लोग CNG वाहनों की ओर शिफ्ट होना शुरु कर चके थे लेकिन अब CNG की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी लोगों के सामने और नई चिता पैदा कर रही है।

लेकिन यह बात भी हमें ता होनी चाहिए की ऑटो और टैक्सी किराया बढ़ाने का अंतिम फैसला परिवहन विभाग और क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की मंजूरी के बाद ही लिया जाएगा। फिलहाल के लिए ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ेगा या नहीं इस पर बहस जारी है।

Cng prices rise in mumbai are auto taxi fares now set to increase

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 14, 2026 | 11:42 AM

Topics:  

  • Automobile News
  • CNG
  • Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.