मुंबई में ट्रैफिक से राहत गोरेगांव खाड़ी पर 418 करोड़ से बनेगा 6-लेन केबल-स्टे ब्रिज,बीएमसी ने शुरू किया काम
Mumbai Traffic News: मुंबई में ट्रैफिक कम करने के लिए बीएमसी गोरेगांव खाड़ी पर 418.53 करोड़ की लागत से 6-लेन केबल-स्टे ब्रिज बना रही है। अक्टूबर 2028 तक तैयार होने वाले इस पुल से बड़ी राहत मिलेगी।
- Written By: रूपम सिंह
गोरेगांव खाड़ी केबल-स्टे ब्रिज (सोर्स- सोशल मीडिया)
Mumbai Traffic BMC New Project: मुंबई पश्चिमी उपनगरों में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या को कम करने के लिए बीएमसी ने एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अंधेरी, ओशिवारा, लोखंडवाला और गोरेगांव जैसे अत्यधिक व्यस्त इलाकों को राहत देने के लिए बीएमसी ने गोरेगांव खाड़ी पर 6 लेन वाले आधुनिक केबल-स्टे ब्रिज के निर्माण का काम शुरू कर दिया है। यह परियोजना आने वाले वर्षों में मुंबई के पश्चिमी हिस्से की यातायात व्यवस्था को बदलने वाली मानी जा रही है।
बीएमसी ने इस परियोजना की अनुमानित लागत 418.53 करोड़ रुपये तय की है। फिलहाल एस।वी। रोड और लिंकिंग रोड मुंबई के सबसे महत्वपूर्ण उत्तर-दक्षिण मार्गों में गिने जाते हैं। इन सड़कों पर दिनभर वाहनों का भारी दबाव बना रहता है। सुबह और शाम के पीक आवर्स में स्थिति और भी खराब हो जाती है।
गोरेगांव खाड़ी पर नए पुल का निर्माण
खासकर लोखंडवाला सर्कल, मिल्लत नगर, ओशिवरा और अंधेरी के आसपास रोजाना लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिलता है। कई बार लोगों को छोटी दूरी तय करने में भी काफी समय लग जाता है। इसी समस्या का समाधान निकालने के लिए बीएमसी ने गोरेगांव खाड़ी पर नए पुल का निर्माण शुरू किया है। बीएमसी के अनुसार यह पुल ओशिवारा और भगत सिंह नगर क्षेत्र को सीधे लिंक रोड से जोड़ेगा। इससे यात्रियों को एक नया और वैकल्पिक उत्तर-दक्षिण मार्ग मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
संभाजीनगर में ‘कॉफी विद मेयर’: महापौर समीर राजूरकर ने 100 कंटेंट क्रिएटर्स संग शहर की ब्रांडिंग का अभियान शुरू
नवभारत संपादकीय: क्यों लटका हुआ है पिछड़े क्षेत्रों का विकास? असंतुलन की पूरी कहानी
नासिक में मूसलाधार बारिश: सुहावना हुआ मौसम, निचले इलाकों में जलभराव के बीच खरीफ फसलों को मिला नया जीवन
सबसे बड़ी बात यह है कि यह मार्ग सिग्नल-फ्री होगा, जिससे वाहनों की आवाजाही तेज होगी और मुंबई ट्रैफिक का दबाव कम होगा। अधिकारियों का मानना है कि इस पुल के शुरू होने के बाद लोखंडवाला जंक्शन और आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम में काफी कमी आएगी।
2028 तक तैयार होगा ब्रिज
इस परियोजना की कुल लंबाई 542 मीटर होगी, जिसमें 238 मीटर का हिस्सा केबल-स्टे डिजाइन पर आधारित रहेगा। पुल की कुल चौड़ाई 28.55 मीटर रखी गई है। इसमें कुल छह लेन होंगी, जिनमें तीन लेन उत्तर दिशा और तीन लेन दक्षिण दिशा के यातायात के लिए होंगी। इसके अलावा दोनों तरफ 1.5 मीटर चौड़ा यूटिलिटी कॉरिडोर भी बनाया जाएगा। मानसून अवधि को छोड़कर पुल का निर्माण 36 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों के मुताबिक अक्टूबर 2028 तक यह परियोजना पूरी हो सकती है।
यह भी पढ़ें:- Nagpur Weather: नागपुर में 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, येलो अलर्ट जारी, जानें कैसा होगा आज का मौसम?
आने वाले वर्षों में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद
- बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आने वाले समय में मोतीलाल नगर पुनर्विकास जैसी बड़ी परियोजनाओं के कारण इस क्षेत्र में आबादी और यातायात दोनों तेजी से बढ़ेंगे। ऐसे में यह पुल भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।
- अधिकारी ने यह भी कहा कि केबल-स्टे डिजाइन अपनाने से पुल का निर्माण कम समय में पूरा होगा और खाड़ी क्षेत्र में कम पिलर बनने के कारण पर्यावरण पर असर भी अपेक्षाकृत कम पड़ेगा।
- मुंबई के लाखों यात्रियों को इस घरियोजना से आने वाले वर्षों में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
