-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pandavdevi Temple Maregaon Mahashivratri Fair Yavatmal
पांडवदेवी मंदिर में महाशिवरात्रि यात्रा पर्व; गायगोधन पर परराज्य से भी आते हैं सैकड़ों श्रद्धालु
- Written By: आंचल लोखंडे
Mahashivratri Fair Yavatmal: मारेगांव के ऐतिहासिक पांडवदेवी मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य यात्रा महोत्सव शुरू हुआ जहां विदर्भ सहित अन्य राज्यों से सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे है।

Pandavdevi temple Maregaon (सोर्सः सोशल मीडिया)
Pandavdevi Temple Maregaon: तहसील के प्रसिद्ध पांडवदेवी मंदिर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में 14 फरवरी से यात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया है। पांडवदेवी देवस्थान की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि यात्रा उत्साहपूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया है। ऐतिहासिक वैभव से समृद्ध और पांडवों के निवास से पवित्र माने जाने वाला यह मंदिर वणी-यवतमाल राज्य मार्ग पर जलका फाटा से दक्षिण दिशा में लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
मंदिर के गर्भगृह में भगवान शिव की पिंडी स्थापित है और यह भव्य, नक्काशीदार हेमाडपंथी शैली का मंदिर है। आकर्षक शिल्पकला के कारण विदर्भ ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु महाशिवरात्रि के महीने में यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इससे मंदिर को विशिष्ट धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व प्राप्त हुआ है।
उत्तर और दक्षिण दिशा में भी दो प्रवेश मार्ग बनाए गए
मंदिर के चारों ओर विशाल वृक्ष हैं और समीप ही एक कल-कल बहता हुआ नाला है। थोड़ी दूरी पर एक प्राचीन कुआं भी स्थित है, जिससे पूरा परिसर हरियाली से आच्छादित और मनमोहक प्रतीत होता है। यह मंदिर पूर्वाभिमुख है तथा इसमें प्रवेश के लिए वरांडा, सभामंडप और गर्भगृह की संरचना है। इसके अलावा उत्तर और दक्षिण दिशा में भी दो प्रवेश मार्ग बनाए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
यवतमाल में करोड़ों की लागत से बना धारेगांव नाले का पुल धंसा, निर्माण विभाग पर उठे सवाल, राहगीर खतरे में
यवतमाल एचपी गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा: शहर उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की शिकायत
किसानों को न्याय दो…यवतमाल विधायक ने मुंबई विधानभवन की सीढ़ियों पर किया आंदोलन
विविध कलात्मक दृश्यों की शिल्पकृतियां
स्थापत्य कला की दृष्टि से यह मंदिर अत्यंत उल्लेखनीय है। निर्माण में प्रयुक्त शिलाओं पर द्वारपाल, कुबेर, गजलक्ष्मी, मुष्टियुद्ध के दृश्य, स्त्री शिल्प, सिंह, शिव-पार्वती और गणेश आदि की उत्कृष्ट नक्काशी की गई है। इन शिल्पों से उस समय की सामाजिक स्थिति का भी आभास होता है। पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व से युक्त यह मंदिर राष्ट्रकूट काल (ई. स. 757 से 954) में निर्मित एक प्राचीन धरोहर माना जाता है। हालांकि मंदिर परिसर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। कुछ स्तंभ झुक चुके हैं और मंदिर धीरे-धीरे जीर्ण अवस्था की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर जाना आवश्यक है।
ये भी पढ़े: अडेगांव में जनाक्रोश का विस्फोट, ईशान मिनरल्स के खिलाफ बेमियादी अनशन, धूल और अवैध खनन पर बवाल
ऐतिहासिक धरोहर का संरक्षण जरूरी
यह हमारी ऐतिहासिक धरोहर है, जिसका संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है। यदि शासन द्वारा यहां पर्यटन सुविधाएं विकसित की जाएं, तो यह स्थान एक प्रमुख ऐतिहासिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हो सकता है। महाशिवरात्रि और गायगोधन के अवसर पर यहां भव्य यात्रा भरती है, जिसमें राज्य सहित पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। पंचक्रोशी क्षेत्र के भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए जाते हैं।
(इनपुट: उमर शरीफ)
Pandavdevi temple maregaon mahashivratri fair yavatmal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकार का विरोध करने पर किसी को तड़ीपार नहीं कर सकती पुलिस, आदेश रद्द
Jul 03, 2026 | 07:01 AMक्या BAT-BMS ऐप से Ola, Ather और TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर भी हो सकते हैं बंद? जानिए वायरल दावों का पूरा सच
Jul 03, 2026 | 06:50 AMसरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
Jul 03, 2026 | 06:37 AMLIVEआज की ताजा खबर 03 जुलाई LIVE: भारत-जापान शिखर सम्मेलन में रक्षा, AI और सेमीकंडक्टर पर हुआ बड़ा समझौता
Jul 03, 2026 | 06:33 AMदिल्ली-यूपी में बदला मौसम, मुंबई बारिश से बेहाल, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट
Jul 03, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope 03 July 2026: करियर, धन, सम्मान और परिवार में क्या होंगे बदलाव? पढ़ें जन्मदिन का राशिफल
Jul 03, 2026 | 06:10 AMमुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














