- Hindi News »
- Maharashtra »
- Palghar »
- Vasai Virar Municipal Budget 2026 27 Development Projects
वसई-विरार मनपा का 4,208 करोड़ का बजट पेश, आचोले में 400 बेड अस्पताल का प्रस्ताव
- Written By: अपूर्वा नायक
Vasai Virar MNC ने वर्ष 2026-27 के लिए 4,208.99 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। इसमें स्वास्थ्य सुविधाओं, पर्यटन और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए कई नई परियोजनाओं का प्रस्ताव रखा गया है।

वसई-विरार महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)
Vasai Virar Municipal Budget 2026: शहर के सर्वांगीण विकास, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वसई विरार मनपा ने वर्ष 2026-27 के लिए 4,208 करोड़ 99 लाख रुपये का महत्वाकांक्षी बजट सोमवार को पेश किया।
इस बजट को शहर में भविष्य के विकास की दिशा तय करने वाला बजट माना जा रहा है। इसमें आय बढ़ाने के लिए पानी शुल्क और प्रॉपर्टी टैक्स में वृद्धि का प्रस्ताव भी रखा गया है। यह बजट 2 करोड़ 12 लाख रुपये के अधिशेष के साथ प्रस्तुत किया गया।
यह बजट मनपा आयुक्त मनोज कुमार सूर्यवंशी की ओर से स्थायी समिति के सभापति प्रवीण शेट्टी को सौंपा गया। इस बजट में शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई नई परियोजनाओं का प्रस्ताव रखा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
वसई-विरार में सफाई कर्मचारियों की ग्रेच्युटी अटकी, 21 दिन में भुगतान का अल्टीमेटम
वाढवन पोर्ट मुआवजा: जल्द पैसे दिलाने के नाम पर किसान से 50 लाख की ठगी, 3 पर मामला दर्ज
विरार-अलीबाग कॉरिडोर परियोजना को मिली रफ्तार, पर्यावरण मंजूरियां बनीं सबसे बड़ी चुनौती
Vasai Virar मनपा बनाएगी विशेष ट्रांसपोर्ट सेल, बुलेट ट्रेन और एयरपोर्ट कनेक्टिविटी पर फोकस
आचोले में 400 बेड का मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल
बजट में पानी आपूर्ति, सड़क, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं, पर्यावरण संरक्षण, खेल और पर्यटन विकास को प्रमुखता दी गई है। शहर की सुंदरता और आकर्षण बढ़ाने के लिए दिव्यांग पार्क, संविधान पार्क, बर्ड पार्क, रंगोली गांव, फूलों का गांव और मछुआरों का गांव इसके जैसी अनोखी संकल्पनाएं भी प्रस्तावित की गई है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट प्रशिक्षण केंद्र और बोलीज स्थित म्हाडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स युवाओं के लिए विकसित करने की योजना बनाई गई है। वहीं आचोले में 400 बेड का मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल, सोपारा अस्पताल में टीची कक्ष तथा आरोग्यवर्धिनी केंद्रों के विस्तार का भी प्रस्ताव रखा गया है, जिससे नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
इस बजट का मुख्य उद्देश्य वसई-विरार शहर में बड़े पैमाने पर विकास कार्य करना, नागरिकों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और पानी आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना है, ताकि शहर का नियोजित और संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा सके।
ये भी पढ़ें :- मीरा-भाईंदर स्ट्रीट वेंडर्स कमेटी अधिसूचना के इंतजार में अटकी, फेरीवालों में नाराजगी
बजट का गहन अध्ययन करने मिलेगा समय
- इस अवसर पर स्थायी समिति के सभापति प्रवीण शेट्टी, मनपा आयुक्त मनोज कुमार सूर्यवंशी, अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरवाडे, मुख्य लेखा परीक्षक दिनकर जाधव, मुख्य लेखा एवं वित्त अधिकारी इंद्रजीत गोरे, उपमुख्य लेखा एवं वित्त अधिकारी मनोज पवार, लेखा अधिकारी मिलिंद पाटिल, स्थायी समिति के 16 सदस्य और सभी उपायुक्त उपस्थित रहे।
- बजट पर चर्चा के बाद सभापति प्रवीण शेट्टी ने बैठक स्थगित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों को प्रशासन द्वारा प्रस्तुत बजट का गहन अध्ययन करने के लिए समय दिया जाएगा, जिसके बाद विकास के दृष्टिकोण से सक्षम मूल बजट को सामान्य सभा के समक्ष पेश किया जाएगा।
Vasai virar municipal budget 2026 27 development projects
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
14 साल बाद अस्पताल में मिला प्रेमी, मदद के बहाने किया रेप, जबलपुर मेडिकल अस्पताल की घटना से मचा हड़कंप
May 30, 2026 | 08:38 PMPolitical Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन
May 30, 2026 | 08:32 PMअफगानिस्तान: पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत; मृतकों में 10 मासूम बच्चे शामिल
May 30, 2026 | 08:23 PMRaw Papaya Benefits: सुबह-सुबह खाली पेट कच्चा पपीता खाने के फ़ायदे जानकर रह जाएंगे हैरान! आज़मा कर भी देखिए
May 30, 2026 | 08:23 PMKarnataka CM 2026: डीके शिवकुमार बने कांग्रेस विधायक दल के नेता, 3 जून को लेंगे 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ
May 30, 2026 | 07:54 PMशासक हत्यारे बन गए…अभिषेक बनर्जी पर हमले से भड़कीं ममता, कहा- उन्हें शर्म आनी चाहिए
May 30, 2026 | 07:51 PMKala Hiran Poster: सलमान खान की गिरफ्तारी, कोर्टरूम ड्रामा, ‘काला हिरण’ का पोस्टर जारी, इस दिन आएगा टीजर
May 30, 2026 | 07:45 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














