-
मंगल, 30 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Palghar »
- Vasai Virar Heavy Rain Waterlogging Drain Cleaning Claims
वसई-विरार में पहली तेज बारिश ने खोली नाला सफाई की पोल, कई इलाकों में दो से तीन फीट तक जलभराव
- Written By: अपूर्वा नायक
Vasai Virar Heavy Rain Waterlogging: वसई-विरार में पहली भारी बारिश ने नगर निगम के नाला सफाई के दावों पर सवाल खड़े कर दिए। कई इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

वसई विरार में भारी बारिश (सौ. सोशल मीडिया )
Vasai Virar Heavy Rain Waterlogging News: जून के उत्तरार्ध में वसई-विरार शहर में हुई भारी बारिश ने महानगर पालिका के शत-प्रतिशत नाला सफाई के दावों की हवा निकाल दी है।
रविवार रात से शुरू हुई बारिश सोमवार सुबह तक आफत बनकर बरसती रही। पहली ही जोरदार बारिश के कारण वसई, विरार, नालासोपारा और नायगांव के कई रिहायशी इलाकों और मुख्य सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी जमा हो गया।
इस जलभराव की वजह से आम नागरिकों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और वाहन चालकों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को सप्ताह का पहला दिन होने के कारण काम पर निकले लोगों को घुटनों तक भरे पानी से गुजरना पड़ा, जिससे यातायात की रफ्तार भी थम गई।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर स्मार्ट मीटर विवाद: RTI का बड़ा खुलासा, मौजूदा मीटर बदलना कितना जरूरी?
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड! मंगेतर ने क्यों फाड़ा केतन का पासपोर्ट? बाली ट्रिप का सच आएगा सामने
40 करोड़ के भुगतान पर विवाद, नागपुर में 1 जुलाई से बिजली ठेकेदारों का काम बंद, बढ़ सकती हैं दिक्कतें
एक रात के 2 लाख, एक्ट्रेस के जिस्म का सौदा, मुंबई के गिरगांव में हाई-प्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफाश
स्लम इलाकों में हाहाकार, खुले चेंबर बन रहे खतरा
नालासोपारा (पूर्व) के धानीवबाग और वार्ड नंबर 19 के स्लम इलाकों में स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। यहाँ नालों का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया है, जिससे घरेलू सामानों का भारी नुकसान हुआ है। सबसे खतरनाक स्थिति सड़कों पर जलभराव के कारण खुले पड़े मैनहोल की वजह से पैदा हुई है।
पानी भरा होने के कारण राहगीरों को खुले चेंबर का अंदाजा नहीं मिल पा रहा है, जिससे कई लोग उसमें गिरकर चोटिल हो चुके हैं। अब्दुल रब स्थानीय नागरिक का आरोप है कि मनपा और नगरसेवक जमीनी हकीकत से मुंह मोड़े बैठे हैं।
ये भी पढ़ें :- बीएमसी में इंजीनियरों की कमी, एसआरए में वर्षों से तैनात अभियंताओं को वापस बुलाने की मांग
इन इलाकों में थमी रफ्तार
भारी बारिश का सबसे ज्यादा असर विरार के कुम्भरपाड़ा, नालासोपारा के श्रीप्रस्था रोड, गाला नगर, सनटेक, परेरा नगर, वसई के गोखोवारे और नायगांव पूर्व में जुचंद्र स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास देखने को मिला, इघर, मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के शिरसात फाटा क्षेत्र में भी बारिश की तीव्रता को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है। यदि बारिश का यही दौर जारी रहा, तो राजमार्ग पर भी यातायात बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है।
Vasai virar heavy rain waterlogging drain cleaning claims
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
साउथ अफ्रीका में लाठी लेकर विदेशियों को ढूंढ रही भीड़, 25 हजार ने छोड़ा देश, क्या है 30 जून का ‘डेथ वारंट’?
Jun 30, 2026 | 12:57 PMवसई-विरार में पहली तेज बारिश ने खोली नाला सफाई की पोल, कई इलाकों में दो से तीन फीट तक जलभराव
Jun 30, 2026 | 12:57 PMयोगी को घेरने चले थे विरोधी, लेकिन उलटी पड़ गई बाजी, जानिए अयोध्या चंदा चोरी केस में कैसे बदला पूरा खेल
Jun 30, 2026 | 12:56 PMनागपुर स्मार्ट मीटर विवाद: RTI का बड़ा खुलासा, मौजूदा मीटर बदलना कितना जरूरी?
Jun 30, 2026 | 12:55 PMकेतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड! मंगेतर ने क्यों फाड़ा केतन का पासपोर्ट? बाली ट्रिप का सच आएगा सामने
Jun 30, 2026 | 12:55 PM5वीं के बच्चों की किताब में छपा ऐश्वर्या राय का ‘निंबूड़ा-निंबूड़ा’, शिक्षा विभाग पर उठे सवाल
Jun 30, 2026 | 12:53 PMठाकरे को एक और झटका, सचिन अहीर ने थामा धनुष-बाण, शिंदे गुट से विधान परिषद उपसभापति पद के बने उम्मीदवार
Jun 30, 2026 | 12:52 PMवीडियो गैलरी

प्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:15 PM
राम मंदिर दान चोरी पर भड़के हुसैन दलवाई, चंपत राय पर साधा निशाना; UCC पर दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:10 PM
चीन-पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल, तो भारत में क्यों नहीं घट रहे दाम? सामने आई इसके पीछे की असली वजह- VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:09 PM
3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PM
UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM












