Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुरबे पोर्ट परियोजना पर मछुआरों का बवाल, EIA रिपोर्ट को बताया भ्रामक

Palghar News: पालघर जिले की मुरबे मल्टी-कार्गो पोर्ट परियोजना को लेकर मछुआरा संगठनों का विरोध जताया है। समिति ने जन सुनवाई को अवैध बताते हुए परियोजना रद्द करने की मांग की।

  • By आकाश मसने
Updated On: Oct 04, 2025 | 04:09 PM

मुरबे पोर्ट (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Murbe Port Project: पालघर जिले में प्रस्तावित मुरबे मल्टी-कार्गो बंदरगाह परियोजना को लेकर मछुआरा संगठनों ने तीखी आपत्ति जताई है। संगठनों का कहना है कि इस परियोजना के लिए तैयार की गई पर्यावरणीय प्रभाव आकलन (ड्राफ्ट ईआईए) रिपोर्ट अधूरी, भ्रामक और अवैध है।

अखिल महाराष्ट्र मच्छीमार कृति समिति ने आरोप लगाया है कि जिलाधिकारी इंदुमती जाखड़ की अध्यक्षता में 6 अक्टूबर, 2025 को होने वाली जन सुनवाई एक फर्जी और धोखाधड़ीपूर्ण प्रक्रिया है, क्योंकि यह पर्यावरण मंत्रालय द्वारा निर्धारित 20 टीओआर (Terms of Reference) शर्तों का उल्लंघन करती है।

समिति की प्रमुख आपत्तियां

  • समिति के कार्यकारी अध्यक्ष बर्नार्ड डिमेलो ने बताया कि ईआईए रिपोर्ट में कई गंभीर खामियां हैं।
  • मैंग्रोव, मडफ्लैट और पारंपरिक मछली पकड़ने के क्षेत्र का उल्लेख नहीं किया गया है, जबकि ये क्षेत्र सीआरजेड अधिसूचना 2019 के तहत संरक्षित हैं।
  • चक्रवात, जलवायु सुरक्षा, अवसादन और बाथिमेट्री अध्ययन अनुपस्थित हैं।
  • लागत-लाभ विश्लेषण एकतरफा है, इसमें मछुआरों की आजीविका, प्रदूषण और आपदा जोखिमों को नजरअंदाज किया गया है।
  • यातायात अध्ययन अधूरा है और गांवों पर प्रभाव का आकलन नहीं किया गया है।
  • मत्स्य पालन पर प्रभाव अध्ययन और सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण शामिल नहीं हैं।
  • जोखिम विश्लेषण (QRA) और आपदा प्रबंधन योजना में गंभीर त्रुटियां हैं।
  • सीआरजेड/सीजेडएमपी नक्शे अधिकृत नहीं हैं और तारापुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर संभावित प्रभाव का कोई उल्लेख नहीं है।
  • परियोजना ने बॉम्बे उच्च न्यायालय (2005) और एनजीटी के आदेशों का भी उल्लंघन किया है।

मानवीय और पर्यावरणीय असर

समिति का कहना है कि इस परियोजना से लाखों मछुआरा परिवारों की आजीविका खतरे में पड़ जाएगी। स्थानीय गांवों में भारी ट्रक यातायात, धूल, शोर और प्रदूषण बढ़ेगा।मैंग्रोव और तटीय पारिस्थितिकी तंत्र, जो प्राकृतिक सुरक्षा दीवार का काम करते हैं, नष्ट हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें:- PMO का झांसा देकर ठेकेदार ने उड़ाए 74 लाख, मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी को किया गिरफ्तार

समिति की मांग और चेतावनी

अखिल महाराष्ट्र मच्छीमार कृति समिति ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्य पर्यावरण मंत्रालय, जिलाधिकारी और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीसीबी) से मांग की है कि 6 अक्टूबर को प्रस्तावित जन सुनवाई को तत्काल रद्द या स्थगित किया जाए। सभी टीओआर शर्तों को पूरा करने के बाद ही नई और पारदर्शी सुनवाई आयोजित की जाए।

समिति के अध्यक्ष देवेंद्र दामोदर टंडेल और महासचिव संजय कोली ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने मांगों की अनदेखी की, तो मछुआरा समुदाय जनआंदोलन और विरोध प्रदर्शनों के लिए मजबूर होगा।

Murbe port project palghar fishermen protest environmental impact assessment report

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 04, 2025 | 04:09 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Palghar

सम्बंधित ख़बरें

1

मीरा-भाईंदर मनपा बनी भ्रष्ट अधिकारियों की ढाल! 1500 दिन तक फाइलें दबाईं! अब दी केवल लिखित चेतावनी

2

PMO का झांसा देकर ठेकेदार ने उड़ाए 74 लाख, मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी को किया गिरफ्तार

3

बढ़ते क्राइम के बीच नासिक पुलिस में बड़ा बदलाव: 12 इंस्पेक्टरों के ट्रांसफर, अद्विता शिंदे बनीं ACP

4

वॉचमैन की पत्नी ने मैनेजर को किया फोन, आगबबूला पति ने अफसर पर चाकू से किया हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.