-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Palghar »
- A Huge Whale Was Found Dead On Arnala Beach People Came To See It
अर्नाला समुद्र तट पर विशाल व्हेल मछली मृत मिली, देखने पहुंचे लोग
- Written By: आकाश मसने
अर्नाला के तट पर एक विशाल मृत व्हेल पाई गई है। यह मामला स्थानीय मछुआरों के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने प्रशासन को इसकी जानकारी दी। इस बीच इस विशालकाय व्हेल को देखने के लिए इलाके के नागरिकों की भी भीड़ उमड़ती नजर आई।

अर्नाला समुद्र किनारे विशालकाय व्हेल मछली मृत अवस्था में मिली।
पालघर: अर्नाला के तट पर एक विशाल मृत व्हेल पाई गई है। यह मामला स्थानीय मछुआरों के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने प्रशासन को इसकी जानकारी दी। इस बीच इस विशालकाय व्हेल को देखने के लिए इलाके के नागरिकों की भी भीड़ उमड़ती नजर आई।
पालघर जिले के विरार में अर्नाला किले के पास समुद्र तट पर एक बड़ी व्हेल मृत मिली। व्हेल ज्वार के साथ गहरे समुद्र से बहकर ऊपर आ गई है। गहरे समुद्र की यह विशाल मछली 25 फीट से अधिक लंबी है। यह विशाल मछली अरनाला किले के दक्षिण में हनुमंत बुरुजा के नीचे पाई गई है।समुद्र तट पर दफनाया जाएगा। पता चला है कि यह व्हेल वयस्क है और सबसे बड़ी मछली प्रजातियों में से एक है। बताया जा रहा है कि अर्नाला मरीन पुलिस और राजस्व प्रशासन द्वारा जेसीबी की मदद से मृत व्हेल को समुद्र तट पर दफनाया जाएगा।
मौत का कारण पता लगाने जांच करेगा विभाग
व्हेल एक समुद्री स्तनपायी है और इसे सबसे बड़ी मछली के रूप में जाना जाता है। वन विभाग मौत के कारण का पता लगाने के लिए जांच करेगा साथ ही इस बात की जांच कर रहा है कि इतनी बड़ी मछली मृत अवस्था में किनारे क्यों आ गई। उधर इस मछली के मिलने के बाद अर्नाला के ग्रामीण मछली को देखने के लिए उमड़ पड़े।
सम्बंधित ख़बरें
व्हेल का मृत शरीर भी काफी खतरनाक होता है और यह एक बम विस्फोट की तरह कई लोगों की जान भी ले सकता है। मरने के बाद व्हेल की बॉडी के पास जाना और भी ज्यादा खतरनाक हो जाता है।
जानिए, क्यों व्हेल की बॉडी है खतरनाक?
जब व्हेल मछलियां मरती हैं तो उनमें से कुछ समुद्र के तट तक बहकर आ जाती हैं। इनमें विस्फोट होने की वजह से ये फट जाती हैं, ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि मरने के कुछ दिन बाद व्हेल के शरीर के अंग शरीर के अंदर ही डिकम्पोज होने लगते हैं। जिससे गैस बनने लगती है, लेकिन व्हेल की बाहरी परत यानी उसकी चमड़ी काफी मजबूत होती है, जिस वजह से ये जैसें शरीर से गैसें नहीं पाती हैं। ऐसे में जब ये गैस ज्यादा बढ़ जाती है तो चमड़ी को फाड़कर बाहर निकलती हैं, इसलिए हमेशा व्हेल की बॉडी में कट कर दिए जाते हैं ताकि गैस निकलती रहे।
A huge whale was found dead on arnala beach people came to see it
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Amravati News: जल जीवन मिशन में लापरवाही का आरोप, अमरावती जिला परिषद पर उठे सवाल
Jul 28, 2026 | 01:22 PMमुंबई को मिलेगी रफ्तार: नैना क्षेत्र की टाउन प्लानिंग योजनाओं को तुरंत मंजूरी देने के CM फडणवीस के निर्देश
Jul 28, 2026 | 01:20 PMखत्म हो रहा है सब्र, अजित पवार विमान दुर्घटना की जांच में हो रही देरी पर भड़के युगेन्द्र पवार, पूछा सवाल
Jul 28, 2026 | 01:19 PMWI vs PAK: वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बना ऐसा अनोखा रिकॉर्ड
Jul 28, 2026 | 01:17 PMनागपुर मनपा में कचरा संकलन महाघोटाला: डीपीसी बैठक में गूंजा मुद्दा, ठेकेदारों और अफसरों पर कार्रवाई की मांग
Jul 28, 2026 | 01:14 PMवंदे मातरम नहीं बोला तो क्या गोली मारेंगे या फांसी देंगे? AIMIM नेता वारिस पठान का केंद्र पर बड़ा हमला
Jul 28, 2026 | 01:10 PMGadchiroli News: धानोरा-गड़चिरोली नेशनल हाईवे पर कीचड़ में फंसे दो ट्रक, 4 घंटे तक जाम
Jul 28, 2026 | 01:09 PMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM














