Gadchiroli News: धानोरा-गड़चिरोली नेशनल हाईवे पर कीचड़ में फंसे दो ट्रक, 4 घंटे तक जाम

Gadchiroli Road Condition: धानोरा-गड़चिरोली नेशनल हाईवे पर अधूरे निर्माण कार्य और बारिश के कारण दो ट्रक कीचड़ में फंस गए, जिससे करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
dhanora gadchiroli national highway traffic jam road condition
धानोरा नेशनल हाईवे- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Updated on

Dhanora Gadchiroli National Highway: धानोरा-गड़चिरोली मार्ग को नॅशनल हाईवे का दर्जा मिलने के बाद धानोरा तहसील के नागरिकों को गड़चिरोली जिला मुख्यालय में आवागमन करना सुविधाजनक होगा। ऐसी बात कही जा रही थी, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से महामार्ग का कार्य काफी धिमी गति से शुरू होने के कारण धानोरा तहसील के नागरिकों को इस मार्ग से आवागमन करते समय भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषतः सड़क और पुलिया का कार्य आधा-अधुरा होने, जगह-जगह गड्ढे निर्माण होने के साथ ही बारिश का पानी गड्डों में जमा होकर सडक पर करचड निर्माण हो गया है।

ऐसे में पिछले कुछ दिनों से इस मार्ग पर भारी वाहन फंसने का सिलसिला शुरू है। इसी बीच सोमवार को मेंढा फाटे के पास दो ट्रक फंसने के कारण करीब 2 किमी दूरी तक वाहनों की लंबी कतारें लग गयी थीं। विशेषतः वाहनधारक समेत नागरिकों को घंटों तक यातायात पूर्ववत शुरू होने की प्रतीक्षा करनी पड़ी। इस मामले संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर तीव्र नाराजी व्यक्त की जा रही है।

लोगों में विभाग के प्रति तीव्र नाराजगी

धानोरा-गडचिरोली इस नॅशनल हाईवे का कार्य काफी धिमी गति से शुरू है। वहीं दूसरी ओर सड़क की हालत पूरी तरह खस्ता हो गयी है। जिसके कारण वाहनधारक और यात्रियों को अपनी जान मुड्डी में लेकर सफर करना पड़ रहा है। सड़क की विटक अवस्था होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा इस मामले की ओर अनदेखी किये जाने से लोगों में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर तीव्र नाराजगी व्यक्त की जा रही है।

यात्रियों का करनी पड़ी 4 घंटों तक प्रतीक्षा, हुई परेशानी

धानोरा तहसील के मेंढा गांव के समीप पुलिया का कार्य शुरू है। ऐसे में काफी दूरी तक कच्ची सड़क होने के कारण बारिश के दिनों में इस मार्ग पर वाहन फंस रहे है। सोमवार को सुबह 7 बजे के दौरान दो भारी वाहन कीचड़ में फंस गये, विशेषतः सुबह के समय अनेक नागरिकों को अपने कार्यस्थल पर पहुंचने की जल्दी रहती है, वहीं ग्रामीण परिसर के स्कूली छात्र तहसील मुख्यालय में शिक्षा लेने को आते है। लेकिन बीच मार्ग पर वाहन फंसने के कारण नागरिक समेत स्कूली छात्रों को करीब 4 घंटों तक यातायात शुरू होने की प्रतिक्षा करनी पड़ी थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com