-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Opposition Parties In Maharashtra Are Worried About Taking Credit For Operation Sindoor
ऑपरेशन सिंदूर पर महाराष्ट्र में विपक्ष को सताने लगा ‘श्रेयवाद’ का डर, निशाने पर आए पृथ्वीराज चव्हाण
- Written By: आकाश मसने
ऑपरेशन सिंदूर से हो रही पाकिस्तान और उसकी सेना की दुर्गति का श्रेय भविष्य में बीजेपी लेगी और चुनाव में इसका लाभ उठाएगी, ऐसी चिंता महाराष्ट्र में विपक्षी नेताओं को अभी से सताने लगी है।

पृथ्वीराज चव्हाण व संजय राउत (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: कश्मीर के पहलगाम में हिंदू पर्यटकों की आतंकी हमले में की गई हत्या का जबरदस्त बदला भारतीय सेना पाकिस्तान से ले रही है। गुरुवार की रात से शुरू किए भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान तो पस्त हुआ ही है। भारत में विपक्षी दलों की चिंता भी बढ़ने लगी है। ऑपरेशन सिंदूर से हो रही पाकिस्तान और उसकी सेना की दुर्गति का श्रेय भविष्य में बीजेपी लेगी और चुनाव में इसका लाभ उठाएगी, ऐसी चिंता महाराष्ट्र में विपक्षी नेताओं को अभी से सताने लगी है। पृथ्वीराज चव्हाण तथा शिवसेना (यूबीटी) सांसद व प्रवक्ता संजय राउत बयान में श्रेयवाद का डर साफ देखने को मिला है।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा है कि सरकार ने चुनाव में भावनात्मक लाभ पाने के लिए ऑपरेशन का नाम ‘सिंदूर’ रखा है। उन्होंने कहा कि सरकार मतदाताओं को रिझाने के लिए विधवा महिलाओं की भावनाओं का सहारा सरकार ले रही है। चव्हाण ने कहा कि सिंदूर शब्द लोगों की भावनाओं से जुड़ा है। लेकिन युद्ध में सिंदूर या भावनाओं से लाभ नहीं मिलता है। बल्कि युद्ध गोला-बारूद और शस्त्रों से जीते जाते हैं।
जंग को लेकर राजनीति नहीं करनी चाहिए
इसी तरह संजय राउत ने बीजेपी और सत्ता में शामिल उसके सहयोगी दलों को अप्रत्यक्ष रूप से निशाना बनाते हुए कहा है कि इस जंग को लेकर किसी को राजनीति नहीं करनी चाहिए। राऊत ने कहा कि 1971 की तुलना में आज की पाकिस्तानी सेना बेहद कमजोर है। भारतीय सेना पेशेवर ढंग से युद्ध लड़ रही है जबकि पाकिस्तानी सैनिक पेशेवर नहीं है। उन्हें उचित ट्रेनिंग नहीं मिलती है।उनके वरिष्ठों की दिलचस्पी राजनीति में ज्यादा होती है।
सम्बंधित ख़बरें
हरियाणा कांग्रेस में फिर छिड़ी सियासी जंग, बैठक में भिड़े हुड्डा और सुरजेवाला, देखें VIDEO
पार्टी मर्ज करनी थी तो होटल में मिलते… शरद पवार और सीएम शिंदे की मुलाकात पर ये क्या कह गए पृथ्वीराज चव्हाण
जाति जनगणना पर कर्नाटक में घमासान, BJP की मांग पर कांग्रेस का पलटवार; बोली- पहले अपने राज्यों में कराएं सर्वे
विपक्ष सत्ता में था तो आप क्या कर रहे थे? सवाल पूछने को राजनीति कहने पर फडणवीस पर भड़के राज ठाकरे
निशाने पर आए पृथ्वीराज
ऑपरेशन के नाम ‘सिंदूर’ पर सवाल खड़े करने की वजह से पृथ्वीराज चव्हाण विरोधियों के साथ-साथ अपनों के भी निशाने पर आ गए हैं। उन पर चौतरफा हमला शुरू हो गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने चव्हाण के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि जंग के मौजूदा हालत में इस तरह की सियासी बयानबाजी उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें भारतीय सेना पर गर्व है और सरकार जो भी कदम उठाएगी हम उसका पूरा समर्थन करेंगे।
Opposition parties in maharashtra are worried about taking credit for operation sindoor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
7 लाख के बजट में खरीदें ऑटोमैटिक कार, ट्रैफिक में नहीं होगी क्लच-गियर की टेंशन, ये 5 मॉडल हैं बेस्ट
Jul 10, 2026 | 04:45 AMAaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














