-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Number Of Farmer Suicides Increasing Continuously In Nashik Maharashtra
नासिक में लगातार बढ़ रहा किसानों की आत्महत्या का सिलसिला, 8 महीनों का आंकड़ा देख हो जाएंगे हैरान
- Written By: विधी शर्मा
महाराष्ट्र के नासिक विभाग में किसानों की आत्महत्या का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। इसके रोकथाम के लिए सरकार की ओर से कई प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, इसके बावजूद किसानों की आत्महत्या का आंकड़ा कम होते नजर नहीं आ रहा है। इस संबंध में नासिक में पिछले 8 महीनों का ब्योरा हैरान करने वाला है।

प्रतिकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
नासिक: महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्याएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले 8 महीनों के दौरान नासिक डिवीजन में किसानों की आत्महत्या की संख्या 200 पार पहुंच गई है। इनमें से सबसे ज्यादा आत्महत्याएं अकेले जलगांव जिले में हुई हैं। आत्महत्या करने वाले किसानों में से कुछ के परिवार को सरकारी सहायता प्राप्त होगी। हालांकि, कुछ किसान परिवारों के प्रस्ताव खारिज किए जाने की वजह से वे सरकारी सहायता से वंचित रह गए।
रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 8 महीनों में धुले जिले के 44 किसानों ने अपनी जीवन यात्रा समाप्त कर ली है। नंदुरबार जिले में भी दो किसानों की मौत हो गई है। अन्य जिलों की तुलना में इस जिले में किसान आत्महत्या की दर कम है। इसे संतोषजनक माना जा रहा है। नासिक विभाग में कई किसानों ने अलग-अलग कारणों के चलते आत्महत्या की है। सबसे ज्यादा आत्महत्याएं जलगांव जिले में 137 किसानों ने अपनी जीवन यात्रा समाप्त कर ली है। ये आंकड़ा काफी हैरान करने वाला है।
महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: बाल यौन शोषण वाले विज्ञापनों पर केंद्र सख्त, मेटा को एक हफ्ते का अल्टीमेटम
नवी मुंबई हिट एंड रन: तलोजा में तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार ने 10 को रौंदा, 2 की मौत, 8 घायल
Raksha Bandhan 2026: राशिनुसार राखी बांधने से मिलेगा शुभ फल, जानें किस राशि के लिए कौन-सा रंग है बेस्ट
उमरिया: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में चीतल को केला खिलाना युवक को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि किसानों द्वारा सिर पर कर्ज, जमीन का बंजरपन ऐसे विभिन्न कारणों के चलते आत्महत्या करने के मामले सामने आए हैं। सरकार की ओर से किसानों की आत्महत्या को रोकने के लिए कई तरह के उपाय किए जा रहे हैं। इसके बावजूद आत्महत्याओं की संख्या में कमी नहीं आ रही है। इस वर्ष में जनवरी से अक्टूबर तक 8 महीनों के दौरान नासिक डिवीजन में कुल 230 किसानों ने आत्महत्या की है। इसमें नासिक जिले के छह किसान शामिल हैं।
सरकार की ओर से किसानों के परिवारों को मदद
आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवारों को शासन स्तर से लाखों रुपये की मदद दी जा रही है। किसान के बच्चों में यदि कोई 12वीं पास हो, तो उसे स्टेट बैंक के माध्यम से 15 लाख रुपये का लोन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। किसान के बच्चों की आगे की पढ़ाई पूरी हो सके, इसलिए ये लोन दिया जाता है। इस विभाग में आत्महत्या करने वाले किसानों की संख्या वैसे तो 230 है, लेकिन मात्र 98 किसान परिवारों को ही सरकारी सहायता की पात्रता मिल पाई है। पूरी रिपोर्ट न मिल पाने की वजह से 48 किसान परिवारों को सहायता से वंचित रहना पड़ रहा है। जबकि 84 किसानों के परिवार के प्रस्तावों की जांच जारी है।
नासिक से जुड़ी खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें…
सरकारी आंकड़े कर रहे हकीकत बयां
केले और कपास के उत्पाद के लिए प्रसिद्ध जलगांव जिले में पिछले 8 महीनों में 137 किसानों ने अवसाद के कारण अपनी जान दे दी है। सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है। प्रकृति की मार, बार-बार फसल के बंजर होने और फसल का उचित मूल्य न मिलने के कारण किसानों का मनोबल टूटता नजर आ रहा है। यही वजह है कि किसानों द्वारा ये कदम उठाया जा रहा है।
Number of farmer suicides increasing continuously in nashik maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत संपादकीय: बाल यौन शोषण वाले विज्ञापनों पर केंद्र सख्त, मेटा को एक हफ्ते का अल्टीमेटम
Jul 08, 2026 | 09:01 AMनवी मुंबई हिट एंड रन: तलोजा में तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार ने 10 को रौंदा, 2 की मौत, 8 घायल
Jul 08, 2026 | 08:59 AMRaksha Bandhan 2026: राशिनुसार राखी बांधने से मिलेगा शुभ फल, जानें किस राशि के लिए कौन-सा रंग है बेस्ट
Jul 08, 2026 | 08:58 AMउमरिया: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में चीतल को केला खिलाना युवक को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ गिरफ्तार
Jul 08, 2026 | 08:54 AMFasal Bima Yojana: धोखाधड़ी या गलत जानकारी देने वाले किसानों पर लगेगा 5 साल का बैन, 31 जुलाई आखिरी तारीख
Jul 08, 2026 | 08:51 AMबारुईपुर कांड पर सख्त हुए मुख्यमंत्री, 72 घंटे में मांगी रिपोर्ट; लिंचिंग में मारे गए युवक को बताया बेगुनाह
Jul 08, 2026 | 08:50 AMनवभारत विशेष: राम मंदिर चढ़ावे में भविष्य में पारदर्शिता रहे, भेंट सुरक्षित होने का दावा कितना सही?
Jul 08, 2026 | 08:45 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM










