- Hindi News »
- Maharashtra »
- Now Satbara Will Be Closed Important Decision Of Land Records Department
अब सातबारा उतारा होगा बंद!, भू-अभिलेख विभाग का अहम फैसला
- Written By: प्रभाकर दुबे

file
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के जिन शहरों में नगर सर्वेक्षण हो चुका है, वहां भू-अभिलेख विभाग (Land Records Department) ने सातबारा (Satbara) उतारा को बंद कर केवल प्रॉपर्टी कार्ड रखने का निर्णय लिया है। इसके लिए विभाग ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) की मदद से एक कंप्यूटर सिस्टम विकसित किया है, लेकिन यह फैसला सिर्फ बढ़ते शहरों के लिए है।
बढ़ते शहरीकरण को देखते हुए भूमि अभिलेख विभाग ने सातबारा उतारा को बंद करने का निर्णय लिया है, जहां शहर में कृषि योग्य भूमि नहीं बची है।
जमीनों की धोखाधड़ी पर रोक लगेगी
भूमि अभिलेख विभाग का कहना है कि इस फैसले से पुणे और राज्य के अन्य शहरों में जमीन की खरीद-बिक्री में होने वाली धोखाधड़ी पर रोक लगेगी। विभाग से प्रायोगिक आधार पर पुणे जिले के हवेली तालुका में इस प्रणाली का उपयोग करके जानकारी एकत्र की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
टूट की कगार पर सुनेत्रा पवार की NCP! 22 विधायकों की शरद पवार से मुलाकात का क्या मतलब निकाल रहे लोग
राज्य सरकार चिकित्सा शिक्षा सुधारों के प्रचार पर खर्च करेगी 3.62 करोड़ रुपये, सोशल मीडिया से होगी जागरूकता
छत्रपति संभाजीनगर: तबादलों के खिलाफ सड़कों पर उतरीं घाटी अस्पताल की नर्सें, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
Central Railway Night Block: मध्य रेल का 10 दिन का नाइट ब्लॉक, कई मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें होंगी प्रभावित
घोटालों को रोका जा सकेगा
राज्य बंदोबस्त आयुक्त निरंजन सुधांशु ने जानकारी दी है कि इस परियोजना की सफलता के बाद इसे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। महाराष्ट्र के ग्राम पंचायत इलाकों में जमीन खरीदने में सातबारा उतारा दस्तावेज काफी अहम होता है। राजस्व विभाग इसके जरिए हर जिले की भूमि का रिकॉर्ड रखता है। किसी भी प्लाट को खरीदने के लिए इस दस्तावेज की मांग की जाती है। ऐसे में कई घोटालेबाज इस दस्तावेज की फर्जी कॉपी हासिल कर अपने कारनामों को अंजाम देते हैं। इसकी जगह प्रॉपर्टी कार्ड लागू करने से इन घोटालों को रोका जा सकेगा।
Now satbara will be closed important decision of land records department
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Drishyam 3 X Review: मोहनलाल की फिल्म ने थिएटर्स में मचाया धमाल, सोशल मीडिया पर छाया जॉर्जकुट्टी का जलवा
May 21, 2026 | 11:57 AMटूट की कगार पर सुनेत्रा पवार की NCP! 22 विधायकों की शरद पवार से मुलाकात का क्या मतलब निकाल रहे लोग
May 21, 2026 | 11:55 AMराज्य सरकार चिकित्सा शिक्षा सुधारों के प्रचार पर खर्च करेगी 3.62 करोड़ रुपये, सोशल मीडिया से होगी जागरूकता
May 21, 2026 | 11:54 AMथिएटर में लगी भीषण आग, हादसे में बाल-बाल बचे कर्मचारी, गाजियाबाद के पैसिफिक मॉल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 21, 2026 | 11:53 AMIran Conflict: ट्रंप और नेतन्याहू के बीच तीखी बहस! फोन कॉल पर ईरान मुद्दे को लेकर आपस में भिड़े
May 21, 2026 | 11:51 AMNEET पेपर लीक के बाद नागपुर की कोचिंग संस्थाएं सवालों के घेरे में, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
May 21, 2026 | 11:46 AMMohan Yadav On Rahul Gandhi: राहुल गांधी के बयान पर मोहन यादव का हमला, राहुल की भाषा असंसदीय और अलोकतांत्रिक
May 21, 2026 | 11:46 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM












