- Hindi News »
- Maharashtra »
- No Leniency In Maharashtras Approach Towards Illegal Bangladeshi Immigrants
अवैध बांग्लादेशियों को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र देने वाले अधिकारी निलंबित, सोमैया ने लगाया था आरोप, मंत्री बोले- कोई नरमी नहीं
भारतीय जनता पार्टी नेता किरीट सोमैया ने मंगलवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में एक घोटाले के तहत अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों और रोहिंग्याओं को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं...
- Written By: आकाश मसने

किरीट सोमैया व मंत्री योगेश कदम (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: नासिक जिले के मालेगांव तहसील में जन्म प्रमाण पत्र जारी करने में कथित अनियमितताओं के लिए पिछले सप्ताह दो राजस्व अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इसके बाद महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने मंगलवार को कहा कि देश में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के प्रति प्रदेश सरकार के रुख में कोई नरमी नहीं आयी है।
भारतीय जनता पार्टी नेता किरीट सोमैया ने मंगलवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में एक घोटाले के तहत अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों और रोहिंग्याओं को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं। सोमैया ने कहा कि गृह विभाग का प्रभार भी संभाल रहे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इन गड़बड़ियों के उजागर होने के बाद कड़ी कार्रवाई की है।
भाजपा नेता ने कहा कि घोटाले के तहत फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और स्कूल प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं। पिछले छह महीने से अधिक समय में 2.14 लाख बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं ने महाराष्ट्र में जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया है।
सम्बंधित ख़बरें
जून तक पालन करो वरना जुर्माना, स्कूल बस सुरक्षा नियमों पर हाई कोर्ट सख्त, 90 स्कूलों को चेतावनी
टायर फटने से कार पेड़ से टकराई, खडका गेट हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, मासूम भी शामिल
विधानपरिषद में बीजेपी के 5 उम्मीदवारों में 1 महिला भी, जानें कौन हैं,माधवी नाइक ?
मालेगांव कनेक्शन से मलेशिया तक की साजिश, नासिक के TCS धर्मांतरण मामले में बड़ा अंतरराष्ट्रीय खुलासा
1.13 लाख फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए
मुंबई से पूर्व भाजपा सांसद किरीट सोमैया ने पत्रकारों से बात करते हुए आरोप लगाया कि “कुल मिलाकर इन विदेशी नागरिकों को संदिग्ध परिस्थितियों में 1.13 लाख जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इन फर्जी प्रमाण पत्रों को जारी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
भाजपा नेता किरीट सोमैया ने दावा किया कि जालना जिले की भोकरदन तहसील में सबसे अधिक आवेदन मिले और जालना जिले में कुल 7,957 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए।
किरीट सोमैया ने किया था दावा
हालांकि आदेश में निलंबन के कारणों के बारे में विस्तार से नहीं बताया गया है लेकिन किरीट सोमैया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि “अधिकारियों ने बांग्लादेशी रोहिंग्या लोगों को 3,977 जन्म प्रमाण पत्र जारी किए थे, जिन्होंने जाली दस्तावेज जमा किए थे। मैं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के फैसले का स्वागत करता हूं।”
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा कि हमारी सरकार की नीति देश में अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशियों को कतई बर्दाश्त नहीं करने की है। जब हम उन्हें जन्म प्रमाण पत्र देते हैं, तो हम नागरिकता का आधिकारिक प्रमाण देते हैं।
निलंबन रद्द करने की मांग
नायब तहसीलदार संदीप धरंकर और नितिन कुमार देवरे के निलंबन को रद्द करने की राजस्व अधिकारियों की मांग के बारे में कदम ने कहा कि “यह बहुत ही गंभीर मुद्दा है, जिसके कारण निलंबित किया गया। मुझे कोई ज्ञापन नहीं मिला है। लेकिन मैं उनकी मांगों पर चर्चा करूंगा और फिर इसका समाधान ढूंढूंगा।”
No leniency in maharashtras approach towards illegal bangladeshi immigrants
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
15 साल बाद फिर ‘ब्रांड दीदी’ की अग्निपरीक्षा! बंगाल में अस बार भी होगा खेला या किले में सेंध लगाएगी BJP?
Apr 29, 2026 | 08:42 AMजून तक पालन करो वरना जुर्माना, स्कूल बस सुरक्षा नियमों पर हाई कोर्ट सख्त, 90 स्कूलों को चेतावनी
Apr 29, 2026 | 08:39 AMट्रंप के लिए खतरे की घंटी…ईरान युद्ध से हो रहा नुकसान, सिर्फ 34% रह गई अप्रूवल रेटिंग, छोड़नी पड़ेगी कुर्सी!
Apr 29, 2026 | 08:29 AMटायर फटने से कार पेड़ से टकराई, खडका गेट हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, मासूम भी शामिल
Apr 29, 2026 | 08:18 AMविधानपरिषद में बीजेपी के 5 उम्मीदवारों में 1 महिला भी, जानें कौन हैं,माधवी नाइक ?
Apr 29, 2026 | 08:14 AM29 अप्रैल का इतिहास: लाल किले की नींव से बकिंघम पैलेस तक, आज का दिन विरासत और गौरव का प्रतीक
Apr 29, 2026 | 07:53 AMमालेगांव कनेक्शन से मलेशिया तक की साजिश, नासिक के TCS धर्मांतरण मामले में बड़ा अंतरराष्ट्रीय खुलासा
Apr 29, 2026 | 07:53 AMवीडियो गैलरी

झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PM
गौ माता की सेवा या सिर्फ दिखावा? लग्जरी हैंडबैग पर मुंबई में ट्रोल हुईं पॉप स्टार रिहाना
Apr 28, 2026 | 11:03 PM
₹10 लाख और स्कॉर्पियो नहीं मिली तो शादी से मुकरा दूल्हा, सज-धजकर इंतजार करती रही दुल्हन; घर में पसरा सन्नाटा
Apr 28, 2026 | 10:41 PM
विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में दहशत का साया, सिंदूर से दीवार पर लिखी मौत की धमकी; सहमे छात्र और प्रोफेसर
Apr 28, 2026 | 10:23 PM
BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 10:02 PM
दिल्ली से बंगाल तक छिड़ी जंग! आतिशी ने याद दिलाया भाजपा का वो ‘झूठा’ वादा! जो अब तक नहीं हुई पूरा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 09:58 PM










