- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara Forest Fire Prevention Workshop Navegaon Nagzira Tiger Reserve
नवेगांव-नागझिरा में वनाग्नि रोकथाम के लिए जनजागरण: जंगल को आग से बचाना हर नागरिक की जिम्मेदारी- सावन बहेकार
नवेगांवनागझिरा क्षेत्र में वनाग्नि रोकने के लिए जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। यह अभियान जंगलों और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।

Bhandara Forest Fire News: भंडारा में जंगल और पर्यावरण के संरक्षण के लिए वनाग्नि जंगल की आग को रोकना केवल वन विभाग का कर्तव्य नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।
यह विचार सेवा संस्था के अध्यक्ष सावन बहेकार ने नवेगांवनागझिरा टाइगर प्रोजेक्ट क्षेत्र में आयोजित वनाग्नि रोकथाम कार्यशाला के दौरान व्यक्त किए। इस विशेष जनजागरण अभियान में नवेगांव, बोंडे, डोंगरगांव, पिटेझरी, नागझिरा, उमरझरी और कोका वन परिक्षेत्र के अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्रामीणों और स्वयंसेवकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
कार्यशाला में विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया कि वनाग्नि न केवल पेड़ों को नष्ट करती है, बल्कि यह जैव विविधता और स्थानीय ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए भी एक गंभीर संकट है। विशेष रूप से महुआ और तेंदूपत्ता संग्रहण के वर्तमान मौसम में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
साकोली में LPG सिलेंडर 60 रुपये महंगा, वितरकों ने कहा-आपूर्ति सामान्य
तुमसर में रेत की किल्लत, वैनगंगा में भंडार होने के बावजूद महंगे दाम
विदेश में नौकरी के नाम पर युवाओं को बना रहे ‘साइबर गुलाम’, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपी की जमानत ठुकराई
भंडारा में अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन का कड़ा प्रहार: मांडवी और कोच्छी में कार्रवाई, 14.37 लाख का माल जब्त
इसे रोकने के लिए महुआ के पेड़ों के नीचे जमा सूखे पत्तों को ब्लोअर मशीन से साफ करने और संवेदनशील क्षेत्रों की जियोटैगिंग कर डिजिटल रिकॉर्ड रखने की तकनीक पर जोर दिया गया। साथ ही जंगल में ज्वलनशील वस्तुएं न फेंकने और आग लगने की स्थिति में तत्काल सूचना देने की अपील की गई।
तेंदूपत्ता उत्पादन में आती गिरावट वनाग्नि के कारण तेंदूपत्ता उत्पादन में गिरावट आती है और वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास नष्ट हो जाते हैं। अभियान के दौरान इको डेवलपमेंट कमेटी और संयुक्त वन प्रबंधन समिति की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा फायर वॉचर्स को आधुनिक सुरक्षा उपकरण व प्रशिक्षण देने की आवश्यकता बताई गई।
इस सफल आयोजन के लिए क्षेत्र संचालक पियुषा जगताप और उपसंचालक प्रीतमसिंह कोडापे का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में विभिन्न वनपरिक्षेत्र अधिकारियों सहित कन्हैया उदापुरे, शशांक लाडेकर और सेवा संस्था के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Bhandara forest fire prevention workshop navegaon nagzira tiger reserve
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान जंग में अमेरिका को भारी चोट, 64 लाख के ‘आत्मघाती’ ड्रोन ने तबाह किया 7.5 अरब का विमान; 4 सैनिकों की भी मौ
Mar 13, 2026 | 06:30 PMLPG संकट पर महाराष्ट्र विधानसभा में हंगामा, विपक्ष ने सरकार को घेरा, आदित्य ठाकरे बोले- मुख्यमंत्री दें जवाब
Mar 13, 2026 | 06:26 PMशिक्षित या बेरोजगार भारत? 10 में से 7 ग्रेजुएट दर-दर भटकने को मजबूर; आंकड़ों में खुला बेरोजगारी का खौफनाक सच
Mar 13, 2026 | 06:25 PMशिरडी में साईं के भक्तों पर पड़ेगी LPG संकट की मार, बिना प्रसाद के लौटेंगे लाखों भक्त!
Mar 13, 2026 | 06:24 PMरामायण और महाभारत के अनुसार कौन-सा युग था बेहतर, त्रेता या द्वापर? सच्चाई जानकर बदल जाएगी सोच
Mar 13, 2026 | 06:15 PMचैत्र महीने में क्यों खाना चाहिए नीम? क्या न खाएं ये भी नोट कीजिए
Mar 13, 2026 | 06:10 PMRamayana Part 2 के सेट से सामने आई रणबीर कपूर की तस्वीर, मां कौशल्या बनीं इंदिरा कृष्णन संग दिखा खास बॉन्ड
Mar 13, 2026 | 06:05 PMवीडियो गैलरी

संसद में बिगड़े सपा सांसद के बोल, लोकसभा में दे रहे थे भाषण, अचानक गुस्से में देने लगे गाली
Mar 13, 2026 | 01:47 PM
LPG संकट पर भड़के राहुल गांधी, सरकार को लगाई फटकार, बोले- संभल जाओ ये केवल शुरुआत
Mar 13, 2026 | 01:23 PM
हमें रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की इजाजत क्यों चाहिए, संसद में गरजे राहुल गांधी- VIDEO
Mar 12, 2026 | 10:00 PM
‘कुर्सी तो कुर्सी है, निगाहों से उतर जाओगे’, राज्यसभा में इमरान प्रतापगढ़ी का शायराना प्रहार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:55 PM
संभल के CO का सख्त अल्टीमेटम, ईरान के लिए छाती पीटनी है तो वहीं जाओ, यहां फिजा बिगाड़ी तो खैर नहीं- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:50 PM
भारत में गहरा सकता है ऊर्जा संकट! कच्चे तेल के साथ एलएनजी की कीमतें दोगुनी, जानें अब क्या करेगी सरकार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:42 PM














