-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- No Confidence Motion Against Legislative Council Chairman Ram Shinde Withdrawn
Maharashtra: बजट सत्र के अंतिम दिन विधान परिषद के सभापति राम शिंदे को मिली राहत, विपक्ष ने वापस लिया अविश्वास प्रस्ताव
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र विधानमंडल के बजट सत्र के अंतिम दिन विधान परिषद में सभापति राम शिंदे को बड़ी राहत मिली है। शिवसेना (यूबीटी) ने खिलाफ लाया गया अपना अविश्वास प्रस्ताव वापस ले लिया है।

महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति राम शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र के प्रमुख विपक्षी दल शिवसेना (यूबीटी) ने विधान परिषद में सभापति के खिलाफ लाया गया अपना अविश्वास प्रस्ताव वापस ले लिया है। बजट सत्र के आखिरी दिन बुधवार को विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने कहा कि सरकार की ओर से उन्हें ऊपरी सदन में निष्पक्ष व्यवहार का भरोसा दिलाया गया है। इसलिए वह अपना अविश्वास प्रस्ताव वापस ले रहे हैं।
विधान परिषद में उपसभापति डॉ. नीलम गोर्हे ने बीते सप्ताह दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी यूबीटी के संबंध में विवादित बयान दिया था। डॉ. गोर्हे कहा था कि उद्धव ठाकरे को एक मर्सिडीज कार देने के बाद यूबीटी में पद आसानी से मिल जाता है। उक्त बयान के बाद भड़के विपक्ष ने गोर्हे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था।
जानिए क्यों लाया गया था अविश्वास प्रस्ताव
इस अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष के नेता अंबादास दानवे, शिवसेना-यूबीटी के नेता अनिल परब, कांग्रेस के भाई जगताप और अभिजीत वंजारी और एनसीपी-एसपी के एकनाथ खडसे समेत विपक्षी दलों के 15 सदस्यों ने हस्ताक्षर किए थे। हालांकि विधान परिषद के सभापति राम शिंदे ने विपक्ष के प्रस्ताव को सीधे खारिज कर दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
श्रीकांत शिंदे बनेंगे मोदी सरकार में मंत्री! एकनाथ शिंदे गुट को मिलेंगे 2 बड़े पद, जानें और किसे मिलेगा मौका
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं से बंद कमरे में मुलाकात के बाद बढ़ा सस्पेंस, क्या राजनीतिक दांव चलेंगे अवधेश नायक?
राम मंदिर दानराशि विवाद पर हर्षवर्धन सपकाल ने सरकार पर हमला कर कहा- RSS साहस दिखाए, दोषियों को निष्कासित करे
बीमारू मानसिकता छोड़ देश की टॉप-3 अर्थव्यवस्था बना उत्तर प्रदेश, योगी ने गिनाई 9 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियां
इससे नाराज शिवसेना यूबीटी के नेता एवं विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने सभापति शिंदे के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव दाखिल कर दिया था। बीजेपी नेता एवं विधान परिषद सदस्य राम शिंदे को 19 दिसंबर 2024 का विधान परिषद का सभापति चुना गया था।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में कहा गया था कि परिषद के सभापति सदन की कार्यवाही पक्षपातपूर्ण और एकतरफा तरीके से चला रहे हैं। सदन की कार्यवाही नियमों के अनुरूप नहीं चल रही है। प्रस्ताव में विपक्षी दल और विपक्ष के नेताओं की अनदेखी के भी आरोप लगाए गए थे।
विपक्ष ने जारी की चिट्ठी
विपक्ष की ओर से जारी एक चिट्ठी में कहा गया है कि 21 मार्च को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें हमें ऊपरी सदन में निष्पक्ष व्यवहार का भरोसा दिलाया गया। हमने इसलिए सभापति राम शिंदे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को वापस लेने का निर्णय लिया है।
No confidence motion against legislative council chairman ram shinde withdrawn
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
केरल की महिला मंत्री के साथ स्कूल में हुई ऐसी हरकत, शरीर के अंगों की तस्वीर कर दी पोस्ट! खुलासे से मचा हड़कंप
Jul 15, 2026 | 11:43 AM‘आमिर ने हिंदू बहन-बेटियों को फंसाया, ये बड़ा लव जिहाद है’, परमहंस आचार्य के बयान से मचा बवाल
Jul 15, 2026 | 11:42 AMवर्धा सुसाइड केस: पोहर कॉलोनी की 17 वर्षीय वेदिका ने किया आत्मघाती कदम, आत्महत्या का कारण अब भी रहस्य
Jul 15, 2026 | 11:40 AMजंतर-मंतर पर ‘CJP’ का हल्लाबोल, समर्थन में उतरीं सपा सांसद प्रिया सरोज, बोलीं- ‘मैं छात्रों का दर्द समझती हूं’
Jul 15, 2026 | 11:37 AMBJP के चक्रव्यूह में शरद पवार की NCP! देर रात देवेंद्र फडणवीस से क्यों मिले जयंत पाटिल?
Jul 15, 2026 | 11:34 AMमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का बड़ा एलान: किसानों को दोबारा बुआई के लिए DPDC से मिलेगी मदद; नकली बीज पर FIR
Jul 15, 2026 | 11:32 AMमहाराष्ट्र के किसानों के लिए बड़ी खबर: दोहरी बुवाई के लिए मिलेगी आर्थिक मदद, नकली बीज पर सरकार का बड़ा एक्शन
Jul 15, 2026 | 11:31 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














