- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nmc Guidelines Mbbs Course Duration Extended 10 Years New Regulations 2026
नागपुर में मेडिकल छात्रों के लिए नए नियम, 10 साल में पूरी करनी होगी MBBS, NMC ने जारी किया ड्राफ्ट
- Written By: अंकिता पटेल
Nagpur NMC Guidelines: एनएमसी ने MBBS पूरा करने की समय सीमा 9 से बढ़ाकर 10 वर्ष करने का प्रस्ताव रखा है। नए नियमों में इंटर्नशिप शामिल होगी और प्रथम वर्ष पास करने के लिए अधिकतम 4 प्रयास मिलेंगे।

इंटर्नशिप नियम, मेडिकल छात्र,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Graduate Medical Education: नागपुर राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) ने एमबीबीएस पाठ्यक्रम पूरा करने की समय सीमा 9 वर्ष से बढ़ाकर 10 वर्ष करने का निर्णय लिया है। नए नियमों के अनुसार 10 वर्षों में अनिवार्य रोटेटरी मेडिकल इंटर्नशिप भी शामिल होगी। इस संबंध में एनएमसी ने ‘ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन (अमेंडमेंट) रेग्युलेशन्स 2026 का मसौदा अधिसूचना जारी किया है। नई व्यवस्था के तहत अब विद्यार्थियों को एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के लिए कुल 10 वर्ष का समय मिलेगा जिसमें एक वर्ष की अनिवार्य इंटर्नशिप भी शामिल होगी।
इससे पहले यह अवधि 9 वर्ष निधारित थी, एनएमसी द्वारा 18 मई को जारी अधिसूचना के अनुसार, ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन रेग्युलेशन्स 2023 के क्लॉज 5 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया है। इसके तहत प्रथम वर्ष एमबीबीएस के विद्यार्थियों को अधिकतम 4 प्रयास ही दिए जाएंगे। यदि कोई छात्र 4 प्रयासों में प्रथम वर्ष उत्तीर्ण नहीं कर पाता है तो उसे पढ़ाई छोड़नी होगी।
इसके अलावा यदि कोई विद्यार्थी इंटर्नशिप सहित 10 वर्ष के भीतर एमबीबीएस पाठ्यक्रम पूरा नहीं कर पाता तो उसे एमबीबीएस की डिग्री प्रदान नहीं की जाएगी। यानी प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के बाद कोई भी छात्र 10 वर्ष से अधिक समय तक मेडिकल डिग्री पाठ्यक्रम जारी नहीं रख सकेगा।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर में चंद्रकांत खैरे ने मनपा आयुक्त को लिखा पत्र; मानसून से पहले शहर को गड्ढामुक्त करने की मांग
वसई-विरार में सफाई कर्मचारियों की ग्रेच्युटी अटकी, 21 दिन में भुगतान का अल्टीमेटम
3 किमी की सड़क, सालों का इंतजार! नागपुर का पुराना भंडारा रोड कब होगा पूरा? धीमी रफ्तार से बढ़ी परेशानी
त्र्यंबकेश्वर: अधिक मास में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुशावर्त कुंड की गंदगी पर फूटा संतों और भक्तों का गुस्सा
हॉस्टल में ‘कब्जे’ पर लगेगी रोक
मेडिकल एजुकेशन प्राप्त कर रहे कई विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, व्यक्तिगत कारणों और शैक्षणिक दबाव के कारण पाठ्यक्रम पूरा करने में देरी होती है। ऐसे में यह निर्णय महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि कई मामलों में साढ़े 4 वर्ष की पढ़ाई पूरी करने के बाद भी विद्यार्थी इंटर्नशिप के नाम पर वर्षों तक हॉस्टल के कमरे रोके रखते हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार कई छात्र पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल सीईटी की तैयारी, कम अंक आने पर इंटर्नशिप अधूरी छोड़ने या जानबूझकर कुछ विभागों की इंटर्नशिप टालने जैसे तरीके अपनाते हैं। नये नियम से ऐसे मामलों पर अंकुश लगने की संभावना जताई जा रही है।
मसौदे पर मांगी गईं आपत्तियां व सुझाव
एनएमसी ने इस मसौदा संशोधन पर मेडिकल कॉलेजों, शिक्षकों, छात्र संगठनों और आम नागरिकों से सुझाव और आपत्तियां मांगी है। अधिसूचना जारी होने के 30 दिनों के भीतर सुझाव भेजने की समय सीमा तय की गई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि सुझाव और आपत्तियां केवल ई-मेल के माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी।
यह भी पढ़ें:-3 किमी की सड़क, सालों का इंतजार! नागपुर का पुराना भंडारा रोड कब होगा पूरा? धीमी रफ्तार से बढ़ी परेशानी
इसके लिए आधिकारिक ई-मेल आईडी ex-amend2026@nmc।org।in जारी की गई है। अन्य किसी माध्यम से भेजे गए सुझाव स्वीकार नहीं किए जाएंगे, मसौदा अधिसूचना राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई गई है।
Nmc guidelines mbbs course duration extended 10 years new regulations 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में मेडिकल छात्रों के लिए नए नियम, 10 साल में पूरी करनी होगी MBBS, NMC ने जारी किया ड्राफ्ट
May 30, 2026 | 01:11 PMभोपाल के गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान, कई घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
May 30, 2026 | 01:09 PMMaruti की 5 नई कारें मचाएंगी धूम, Brezza Facelift से लेकर Electric MPV तक, कार लवर्स के लिए सुनहेरा मौका
May 30, 2026 | 01:07 PMसंभाजीनगर में चंद्रकांत खैरे ने मनपा आयुक्त को लिखा पत्र; मानसून से पहले शहर को गड्ढामुक्त करने की मांग
May 30, 2026 | 01:05 PMवसई-विरार में सफाई कर्मचारियों की ग्रेच्युटी अटकी, 21 दिन में भुगतान का अल्टीमेटम
May 30, 2026 | 01:02 PMसड़क पर नमाज गलत, तो बाकी त्योहार क्यों नहीं? ओवैसी का सरकार से सवाल, बोले- मुसलमानों को दबाया जा रहा
May 30, 2026 | 01:00 PM3 किमी की सड़क, सालों का इंतजार! नागपुर का पुराना भंडारा रोड कब होगा पूरा? धीमी रफ्तार से बढ़ी परेशानी
May 30, 2026 | 12:53 PMवीडियो गैलरी

अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM











