- Hindi News »
- Maharashtra »
- Neelam Gorhe Broke Silence After Changing Sides Said This Big Thing
नीलम गोर्हे ने पाला बदलने के बाद तोड़ी चुप्पी, उद्धव ठाकरे को लेकर कही ये बड़ी बात
- Written By: प्रभाकर दुबे

मुंबई: विधान परिषद की उपाध्यक्ष और शिवसेना (Shiv Sena) की नेता नीलम गोर्हे (Neelam Gorhe) ने पाला बदलने के बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि जब उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) मुख्यमंत्री बने तब से उनके साथ संवाद के सभी रास्ते बंद हो गए थे, जबकि अन्य सभी शिवसैनिकों की तरह उनकी भी तीव्र इच्छा थी कि उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बनें।
एक चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि जैसे सबको खुशी हुई थी, उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने के बाद मैं भी खुश थी। गोर्हे ने कहा कि मुझे लगा कि उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने के बाद पार्टी और पदाधिकारियों में मेल-जोल बढ़ेगा और पार्टी संगठन में तेजी आएगी, पर ऐसा नहीं हुआ और उनके बीमार होने के बाद चर्चा के दरवाजे बंद हो गए। पार्टी में संवाद की कमी हो गई थी। गोर्हे ने कहा कि उनकी पार्टी संगठन में उपेक्षा की गयी, फिर भी अगर उद्धव ठाकरे मातोश्री बुलाते हैं तो मैं जाऊंगी, लेकिन उनके ग्रुप में शामिल नहीं होऊंगी। बीते शुक्रवार को ठाकरे गुट की सदस्य और विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोर्हे ने शिंदे गुट में प्रवेश कर लिया था।
लोगों से मिलते रहने की सलाह दी थी
विधान परिषद की उपाध्यक्ष ने कहा कि जब उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री थे तो मैंने उन्हें एक पत्र लिखा था। नीलम गोर्हे ने कहा कि मैंने उनसे कहा कि उन्हें लोगों से मिलना चाहिए। लोगों को जितनी उम्मीद थी उतना समय उद्धव साहब ने नहीं दिया। इस समय भी ठाकरे गुट में संवाद की कमी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने शिंदे गुट का दामन किसी पद की इच्छा से नहीं थामा है। मैंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में काम करने का फैसला किया है, ताकि उन्हें और अधिक परेशानी न हो।
सम्बंधित ख़बरें
Palghar में चलती बस में बुजुर्ग महिला के गहने उड़ाने वाली ‘गैंग’ गिरफ्तार, पुलिस ने 2.38 लाख का माल किया बरामद
Thane News: JCB की टक्कर से गई थी जान, परिवार को मिलेगी 44 लाख का मुआवजा, ठाणे कोर्ट ने सुनाया फैसला
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
Navi Mumbai में बड़ा लैंड स्कैम! CIDCO के सरकारी प्लॉट को फर्जी कागजों से बेचा, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
संजय राउत ने मेरी बहुत मदद की
संजय राउत ने मेरी बहुत मदद की है। मेरी विधायकी के दौरान उन्होंने मेरी मदद की थी। हालांकि उन्होंने सलाह दी कि संजय राउत को अमर्यादित बातें नहीं करनी चाहिए। रश्मि ठाकरे के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि अगर वो राजनीति में आती है तो उन्हें मेरी शुभकामनाएं। उनकी भूमिका उद्धव ठाकरे की भूमिका से मेल खाती है। वह ऊर्जावान और सक्रिय हैं।
Neelam gorhe broke silence after changing sides said this big thing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Cuba के जेल से बाहर आएंगे 2,010 कैदी; अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच सरकार का फैसला, जानें क्या हैं इसके मायने?
Apr 03, 2026 | 03:44 PMतमिलनाडु चुनाव के लिए BJP की लिस्ट जारी, कुल 27 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान; पूर्व राज्यपाल को भी मिला टिकट
Apr 03, 2026 | 03:33 PM‘धुरंधर 2’ की आंधी पर कुब्रा सैत का रिएक्शन, बोलीं- हर बार रिएक्ट करना जरूरी नहीं
Apr 03, 2026 | 03:32 PMUmesh Yadav ने अपनी पत्नी के साथ महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, भस्म आरती में भी हुए शामिल
Apr 03, 2026 | 03:30 PMPalghar में चलती बस में बुजुर्ग महिला के गहने उड़ाने वाली ‘गैंग’ गिरफ्तार, पुलिस ने 2.38 लाख का माल किया बरामद
Apr 03, 2026 | 03:29 PMपुणे-नासिक हाईवे पर तमाशा कलाकारों पर हमला, महिला कलाकारों से छेड़छाड़; चार आरोपी गिरफ्तार
Apr 03, 2026 | 03:29 PM‘चुम्मा लेला राजा जी’ के लिए अक्षरा सिंह की मेहनत रंग लाई, रिहर्सल वीडियो हुआ वायरल
Apr 03, 2026 | 03:19 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM













