-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ncp Protests Prithviraj Chavan Shiv Sena Ncp Clash In Dharashiv
सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी के विरोध में पृथ्वीराज चव्हाण का पुतला दहन, धाराशिव में शिवसेना-NCP में झड़प
- Written By: रूपम सिंह
Maharashtra Politics News: सुनेत्रा पवार पर विवादित टिप्पणी के खिलाफ बारामती में राकांपा ने पृथ्वीराज चव्हाण का पुतला फूंका उधर, धाराशिव में तानाजी सावंत और राहुल मोटे के समर्थकों में खूनी संघर्ष हुआ।

सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी के विरोध में पुतला दहन (सोर्स: सोशल मीडिया)
Baramati Sunetra Pawar News: पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण द्वारा उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार पर की गई टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को बारामती में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने जोरदार आंदोलन किया। शहर के भिगवन चौक पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने चव्हाण के प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया और ‘जूते मारो’ आंदोलन चलाकर उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन किसी महिला जनप्रतिनिधि के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग स्वीकार नहीं किया जा सकता। उनका कहना था कि, इस तरह की टिप्पणी न केवल राजनीतिक मर्यादा के विपरीत है, बल्कि सामाजिक मूल्यों को भी ठेस पहुंचाती है।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सुनेत्रा पवार पर की गई टिप्पणी तथ्यों पर आधारित नहीं है, बल्कि राजनीतिक निराशा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच सक्रिय रूप से कार्य करने वाली महिला नेता पर व्यक्तिगत टिप्पणी कर राजनीतिक स्तर को गिराने का प्रयास किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
CCMP-BHMS डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन का विरोध, महाराष्ट्र में 50,000 डॉक्टरों की 24 घंटे की हड़ताल, OPD ठप
सुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहने पर इतना बवाल क्यों? इंदिरा गांधी के सवाल पर विजय वडेट्टीवार का जवाब
नगरसेवक मालिक नहीं सेवक हैं, एकनाथ शिंदे ने कल्याण-डोंबिवली के जनप्रतिनिधियों को दी सादगी और सेवा की सीख
शिवसेना नाम और धनुष-बाण चिह्न विवाद: सुप्रीम कोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई, सिब्बल ने मांगा था समय
कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व से भी इस मामले पर स्पष्ट रुख अपनाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान नारों और तख्तियों के माध्यम से विरोध दर्ज कराया गया। साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी महिला नेता के सम्मान को ठेस पहुंचाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- CCMP-BHMS डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन का विरोध, महाराष्ट्र में 50,000 डॉक्टरों की 24 घंटे की हड़ताल, OPD ठप
शिवसेना-राकां में हुई झड़प
घाराशिव जिले के तेरखेड़ा इलाके में सोमवार की आधी रात को पूर्व मंत्री व शिवसेना विधायक तानाजी सावंत और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता राहुल मोटे के समर्थकों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच हुई भारी पत्थरबाजी और हिंसा में इनोवा, फॉर्च्यूनर और थार जैसी 10 से 12 लग्जरी गाडियों में जमकर तोड़फोड़ की गई, जिससे इलाके में भारी तनाव व्याप्त हो गया है।
हाल ही में संपन्न हुए जिला परिषद चुनावों में विधायक तानाजी सावंत के गुट को मिली जीत के बाद विवाद और गहरा गया। एनसीपी (राहुल मोटे गुट) का आरोप है कि सावंत समर्थक चुनावी जीत के बाद जश्न के नाम पर उन्माद फैला रहे थे, जिसके कारण यह विवाद हिंसा में बदल गया।
Ncp protests prithviraj chavan shiv sena ncp clash in dharashiv
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी के विरोध में पृथ्वीराज चव्हाण का पुतला दहन, धाराशिव में शिवसेना-NCP में झड़प
Aug 05, 2026 | 12:36 PMPM मोदी ने 37 NDA सांसदों संग की बैठक, दिया बड़ा संदेश, राघव चड्ढा-नितिन नबीन समेत ये सांसद हुए शामिल
Aug 05, 2026 | 12:32 PMछतरपुर में छात्राओं ने प्राचार्य के खिलाफ खोला मोर्चा, गर्ल्स टॉयलेट इस्तेमाल करने सहित लगाए गंभीर आरोप
Aug 05, 2026 | 12:27 PMकेंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया सारनाथ का दौरा, संरक्षण और प्रबंधन को लेकर ASI के साथ की बैठक
Aug 05, 2026 | 12:26 PMकपिल देव का 32 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने की कगार पर, सिर्फ 2 विकेट दूर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज
Aug 05, 2026 | 12:25 PMप्रदीप रावत के निधन पर उमड़ा सितारों का दुख, जेनेलिया और यशपाल शर्मा ने शेयर की यादें
Aug 05, 2026 | 12:25 PMGraveyard Dating: क्या है Gen Z का नया रिलेशनशिप ट्रेंड? आखिर क्यों कब्रिस्तान में डेट पर जा रहे हैं युवा
Aug 05, 2026 | 12:12 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














