-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Eknath Shinde Advises Kdmc Corporators On Public Service Environment
नगरसेवक मालिक नहीं सेवक हैं, एकनाथ शिंदे ने कल्याण-डोंबिवली के जनप्रतिनिधियों को दी सादगी और सेवा की सीख
- Written By: रूपम सिंह
Eknath Shinde Kalyan Dombivli:उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कल्याण डोंबिवली के नगरसेवकों से कहा कि वे मालिक नहीं जनता के सेवक हैं। उन्होंने पर्यावरण को ध्यान में रखकर काम करने की सलाह दी।

एकनाथ शिंदे (सौजन्य- x)
Thane Environment Friendly Development News: राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कल्याण डोंबिवली मनपा के नगरसेवकों को सीख देते हुए कहा है कि जन प्रतिनिधि शहर का मालिक नहीं, बल्कि लोगों का सेवक होता है। पद का घमंड किए बिना एक कार्यकर्ता की तरह लोगों के बीच रहने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि दौलत से अधिक आदमी की कमाई करो, लोगों की सेवा करो, नागरिकों के फोन का प्रत्युत्तर दो, उनकी समस्याओं को अपनी समस्या समझकर समाधान करो और विकास के हर फैसले में पर्यावरण का ध्यान रखो। उप मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि यह कभी मत भूलना कि लोगों द्वारा चुने जाने के बाद हम उनकी सेवा में शामिल हुए हैं।
डॉक्टर की पिटाई से शिवसेना की साख पर बट्टा
कल्याण-डोंबिवली मनपा की स्थायी समिति के अध्यक्ष रहे वरिष्ठ नगरसेवक रमेश म्हात्रे द्वारा डॉक्टरों की पिटाई किए जाने से शिवसेना की छवि पर बट्टा लगा है। साथ ही उल्हासनगर के नगरसेवकों के अभ्यास दौरे की वजह से भी काफी टीका टिप्पणी हुई है। जिसको लेकर पूर्व सांसद आनंद परांजपे की पहल पर कल्याण-डोंबिवली के नगरसेवकों के लिए रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
पुरंदर एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण: सहमति पत्र जमा करने की मियाद 16 अगस्त तक बढ़ी, 92% किसान हुए तैयार
छत्रपति संभाजीनगर में सोना बचत योजना के नाम पर ग्राहक से 23 लाख का धोखाधड़ी, मालिक और कर्मचारी पर हुआ FIR
सोशल मीडिया का खतरनाक जाल: 12वीं की छात्रा को बनाया बंधक, सर्विलांस की मदद से नागपुर पुलिस ने ऐसे कराया मुक्त
शिवसेना नाम और धनुष-बाण चिह्न विवाद: सुप्रीम कोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई, सिब्बल ने मांगा था समय
इस अवसर पर पूर्व सांसद आनंद परांजपे के साथ ही शिवसेना के महाराष्ट्र संगठन प्रमुख विधायक डॉ. बालाजी किणीकर, विधायक राजेश मोरे, शिवसेना जिला प्रमुख गोपाल लांडगे, महापौर हर्षाली चौधरी, केडीएमसी आयुक्त अभिनव गोयल, रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिन के कार्यकारी निदेशक अभिराम घड्याल पाटिल, अरविंद मोरे, गुट नेता विश्वनाथ राणे, रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी के सूरज आव्हाड, डॉ। प्रकाश आवाडे सहित पदाधिकारी व नगरसेवक उपस्थित थे।
📍उत्तन | मीरा भाईंदर जवळील उत्तन येथील रामभाऊ म्हाळगी प्रबोधिनी येथे #कल्याण – #डोंबिवली येथील #शिवसेना लोकप्रतिनिधींसाठी आज विशेष प्रशिक्षण शिबिराचे आयोजन करण्यात आले होते. या शिबिराला उपस्थित राहून सर्वांना मार्गदर्शन केले. यावेळी माजी खासदार आणि शिवसेना महाराष्ट्र संघटन… pic.twitter.com/7vloa6MeZA — Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) August 4, 2026
समन्वय से काम करें जन प्रतिनिधि-प्रशासन
उप मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि जन प्रतिनिधि और प्रशासन को बिना किसी झगड़े के समन्वय से काम करना चाहिए। यदि यह शहर हमारा है की भावना से फैसले लिए जाएं, तो विकास तेजी से होता है। उन्होंने कहा कि अधिकारी दुश्मन नहीं हैं, उन्हें विश्वास में लेना चाहिए, नियम समझने चाहिए और पॉजिटिव बातचीत से काम करना चाहिए। शिंदे ने कहा कि वे विधान सभा में सबसे पीछे बैठते थे। हर डिस्कशन को ध्यान से सुनकर, स्टडी करके और एक्सपीरियंस से सीखकर उन्होंने नगरसेवक से मुख्यमंत्री तक का सफर तय किया।
यह भी पढ़ें:- पुरंदर एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण: सहमति पत्र जमा करने की मियाद 16 अगस्त तक बढ़ी, 92% किसान हुए तैयार
पर्यावरण के अनुकूल विकास को दें प्राथमिकता
- वृक्षारोपण का उल्लेख करते हुए शिंदे ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग और अनियमित वर्षा के कारण अब पर्यावरण दुनिया के सामने सबसे बड़ा मुद्दा बन गया है। इसलिए मनपा को सड़क, सीवर और पानी की आपूर्ति तक सीमित रहने की बजाय पर्यावरण के अनुकूल विकास को प्राथमिकता देनी चाहिए।
- उन्होंने कहा कि विकास के कामों में पेड़ों की कटाई से बचना चाहिए और जरूरत पड़ने पर ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए। हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे को याद करते हुए शिंदे ने कहा कि अगर वे ठाणे में कोई पेड़ कटने या पानी की लाइन फटने जैसी छोटी सी खबर भी पढ़ते थे, तो सुबह फोन करके पूछ लेते थे।
- ठाणे में सड़क चौड़ी करने के दौरान हटाए गए पेड़ों को फिर से लगाया गया और आज वे बड़े हो गए हैं और शहर को छाया दे रहे हैं। उन्होंने समझाया कि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखना ही सच्ची लीडरशिप है।
Eknath shinde advises kdmc corporators on public service environment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: वन नेशन, वन इलेक्शन: क्या भारत इंडोनेशिया की गलती दोहराएगा?
Aug 05, 2026 | 09:25 AMनगरसेवक मालिक नहीं सेवक हैं, एकनाथ शिंदे ने कल्याण-डोंबिवली के जनप्रतिनिधियों को दी सादगी और सेवा की सीख
Aug 05, 2026 | 09:25 AMअब बिना इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल, सुप्रीम कोर्ट का सरकार को सख्त निर्देश, जानें क्या है नया नियम
Aug 05, 2026 | 09:20 AMदतिया में आज कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, निकाला जाएगा विजयी जुलूस, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी होंगे शामिल
Aug 05, 2026 | 09:20 AMProtein Intake: बिना अंडे और मांस के रोजाना 90gm प्रोटीन इस तरीके से पूरा करें, जानें वेजिटेरियन डाइट प्लान
Aug 05, 2026 | 09:15 AMबिना टेंट, बिना छत बारिश में डटे छात्र, रांची में भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ की बिगड़ी तबीयत, VIDEO वायरल
Aug 05, 2026 | 09:11 AMNavabharat Nishanebaaz: बिना माफी मांगे करते हैं माफ, इस तरह दिखाते अपना रुआब
Aug 05, 2026 | 09:01 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














