- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Yeola Chichondi Onion Processing Industry Midc Development
Nashik: चिचोंडी MIDC में शुरू होगी प्याज प्रोसेसिंग इंडस्ट्री, रोजगार में बड़ी बढ़ोतरी
Nashik News: येवला के चिचोंडी MIDC में जल्द प्याज प्रोसेसिंग इंडस्ट्री शुरू होगी। 50 एकड़ जमीन रियायती दर पर मंजूर, करोड़ों के निवेश और स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार की उम्मीद है।
- Written By: अपूर्वा नायक

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nashik News: येवला तहसील के चिचोंडी स्थित औद्योगिक क्षेत्र (इंडस्ट्रियल एस्टेट) में जल्द ही प्याज प्रोसेसिंग इंडस्ट्री चालू हो जाएगी। इससे यहां करोड़ों का निवेश आएगा, साथ ही बड़े पैमाने पर रोजगार भी पैदा होंगे, पूर्व सांसद समीर भुजबल ने बताया है कि इसके चलते, येवला इलाके के औद्योगिक विकास (इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट) को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।
बुनियादी सुविधाएं तैयार
भुजबल ने आगे कहा कि येवला तालुका के चिचोंडी में महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरशन (MIDC) के तहत 109 हेक्टेयर क्षेत्र में एक औद्योगिक क्षेत्र बनाया गया है। यहाँ पानी, सड़क, सीवेज सिस्टम, बिजली जैसी बुनियादी ढांचा सुविधाएं मौजूद हैं।
यहां एग्रो-प्रोसेसिंग इंडस्ट्री और टेक्सटाइल इंडस्ट्री को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे स्थानीय उद्यमियों को उद्योग और व्यापार के अवसर मिलेंगे, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर मनपा चुनाव के बाद सख्ती, 15 दिन में खर्च विवरण नहीं दिया तो होगी कानूनी कार्रवाई
चंद्र ग्रहण के दौरान भूख लगे तो क्या करें? सूतक काल के नियम जानकर रह जाएंगे हैरान
आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा: CAIT और Rasna के बीच MoU, ‘Vocal For Local’ को वैश्विक पहचान दिलाने की पहल
स्क्रूटिनी से महावैट पोर्टल तक, व्यापारियों ने उठाए GST और प्रोफेशन टैक्स की समस्याएं
प्लॉट बेचने की चल रही प्रक्रिया
चिचोंडी औद्योगिक क्षेत्र में प्लॉट बेचने की प्रक्रिया चल रही है। चूंकि यह एक ग्रामीण इलाका है, इसलिए छगन भुजबल इस औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने के लिए तय समय के लिए मौजूदा दर पर छूट देने की कोशिश कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट उप-समिति ने इस औद्योगिक क्षेत्र में 50 एकड़ जमीन प्याज प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को रियायती दर पर देने का फैसला किया है। यहां जल्द ही प्याज प्रोसेसिंग इंडस्ट्री शुरू हो जाएगी।
समीर भुजबल ने कहा कि उर्वरक कंपनियों (फर्टिलाइजर कंपनियां) चिचोंडी औद्योगिक क्षेत्र में आने में दिलचस्पी रखती हैं, लेकिन हम यहां प्रदूषण फैलाने वाली इंडस्ट्री नहीं चाहते हैं। हम स्वच्छ और हरित उद्योग (क्लीन और ग्रीन इंडस्ट्री) पर जोर दे रहे हैं। इसलिए यहां एग्रो-प्रोसेसिंग इंडस्ट्री और पावरलूम इंडस्ट्री को अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली एक कैबिनेट उप-समिति ने चिचोंडी इंडस्ट्रियल एस्टेट में 50 एकड जमीन प्याज प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को रियायती दर पर देने का फैसला किया है। यहाँ जल्द ही प्याज ग्रोसेसिंग इंडस्ट्री शुरू हो जाएगी।
– समीर भुजबल, पूर्व सांसद
ये भी पढ़ें :- Sambhajinagar: गंदे पानी की सप्लाई पर विरोध तेज, एमआईएम नेता हाजी इसहाक का अल्टीमेटम
पीएम मित्र सिल्क पार्क
यह केंद्र सरकार की एक जरूरी योजना है, जिसका मकसद टेक्सटाइल इंडस्ट्री को बढ़ावा देना है। इस योजना के तहत, देश भर में 7 बड़े एकीकृत कपड़ा एर्क (Integrated Textile Park) बनाए जा रहे है। जिसमें महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडू, तेलंगाना, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश राज्य शामिल है। इन पार्थों की नीथ महाराष्ट्र के अमरावती और मध्य प्रदेश के धार में रखी गई है। मंत्री छगन भुजबल चिचोंडी औद्योगिक क्षेत्र में भी इस परियोजना (प्रोजेक्ट) को लागू करने की कोशिश कर रहे है।
Yeola chichondi onion processing industry midc development
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चोट ने बिगाड़ा कीवी टीम का खेल, सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बाहर, टॉप ऑर्डर के लिए न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
Mar 03, 2026 | 02:45 PMकेरल की राजनीति को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री केपी उन्नीकृष्णन का निधन, संसद की बुलंद आवाज हुई खामोश
Mar 03, 2026 | 02:38 PMराजस्थान के जंगलों में 48 दिन ‘शिकार’: बोरिवली की 8 करोड़ की चोरी का खुलासा, ड्रोन की मदद से पकड़े गए चोर
Mar 03, 2026 | 02:38 PMHoli 2026: होली के रंग में रंगे रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम , रोमांटिक अंदाज ने जीता फैंस का दिल
Mar 03, 2026 | 02:32 PMपहलगाम आतंकी हमले का पाक के बाद चीन से कनेक्शन, NIA ने बीजिंग से मांगी सीक्रेट जानकारी
Mar 03, 2026 | 02:30 PMT20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल के लिए मैच ऑफिशियल घोषित, भारत के इस अंपायर को बड़ी जिम्मेदारी
Mar 03, 2026 | 02:29 PMईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई को मारने के लिए अमेरिका ने खर्च किए इतने बिलियन डॉलर, CIA ने दी थी सटीक जानकारी
Mar 03, 2026 | 02:23 PMवीडियो गैलरी

अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM














