-
शुक्र, 19 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- The Place Purchased 40 Years Ago In Nashik Disappeared From The Loan Magazine Read In Details
नाशिक में 40 साल पहले खरीदी गई जगह ऋण पत्रिका से गायब, पढ़े डिटेल में
- Written By: दिपक.पांडे

नाशिक : महानगरपालिका (Municipal Corporation) सिमा क्षेत्र म्हसरूल स्थित सर्वे न. 28/1 और 29/1 इस क्षेत्र के ऋण पत्रिका में हुई गलती को सुधारने के लिए आवेदन कर जमीन मालिक (Land Owner) और बिल्डर (Builder) ने बड़े अधिकारियों से आर्थिक लेन-देन (Economic Transactions) कर 16 हेक्टेयर जगह हड़प ली। इस जगह के गैरव्यवहार में पूर्व अपर जिलाधिकारी, पूर्व तहसीलदार, पूर्व मंडल अधिकारी, पूर्व पटवारी शामिल है।
इन सभी के खिलाफ संघर्ष करने के लिए कानूनी मार्ग का उपयोग किया जा रहा है। लेकिन अब तक पुलिस प्रशासन द्वारा कोई भी मदद नहीं मिली है। ऐसी जानकारी संदीप दीक्षित ने आयोजित पत्रकार परिषद में दी। दीक्षित ने आगे कहा, मानकचंद रतनचंद्र राका और सुवालाल बाबुलाल संचेती ने 16 अगस्त 1974 से 1984 के बीच एक ही परिवार के शिवाजी कचरू मोराडे, पोपट शंकर मोराडे, काशिनाथ पंढरीनाथ मोराडे, नरहरी यशवंत मोराडे, दिनकर यशवंत मोराडे सहित अन्य व्यक्ति के गट क्रमांक 28/1 और 29/1 संपूर्ण क्षेत्र खरीदी किया।
सम्बंधित ख़बरें
फडणवीस सरकार का बड़ा निर्णय, सरकारी जमीन पर मालिकाना दावा करने वालों को दिया झटका
पुणे मनपा कचरा प्रबंधन टेंडर विवाद, कांग्रेस का 250 करोड़ के नुकसान का आरोप, CCI में शिकायत दर्ज
150 करोड़ के ऑफर को मारी लात, शिवसेना UBT के साथ वफादारी का मिला इनाम, राजभाऊ वाजे का जोरदार स्वागत
पुणे मनपा में पुराना धार्मिक स्थल तोड़ने पर भारी हंगामा, चर्चा के दौरान नगरसेवक गफूर पठान की तरफ बढ़े भाजपाई
इस बारे में कानूनी दस्तावेज भी बनाए गए। ऋणपत्रिका पर खरीदीदार का नाम भी लगा। 18 जनवरी 2012 में गंगाधर पोपट मोराडे और उसके पुत्र निलेश पोपट मोराडे ने तहसील कार्यालय में आवेदन कर गट न. 29/1 क और 28/1 ड में से अनुक्रमांक 27 आर और 76 आर क्षेत्र संबंधितों को बेचने की बात की। और ऋणपत्रिका भी पेश की गई। साथ ही शेष क्षेत्र गैरकानूनी तरिके से राजेंद्र नरहर समर्थ, विलास मार्तडराव पेखले, संदीप अशोक आवारे ने बेचते हुए इसकी जानकारी संपत काशिनाथ मोराडे को दी। उन्होंने भी गैरकानूनी रूप से अधिकारियों से आर्थिक लेन-देन कर अतिरिक्त क्षेत्र मनोज शांतीलाल चोरडीया, सुनिल मोहनलाल कांकरीया, विलास निलकंठ पाटिल, राजेंद्र किसन वानखेडे को बेच दिया।
जांच पड़ताल न करते हुए दस्तावेज बनाए
इस गैरकानूनी व्यवहार में पूर्व अप्पर जिल्हाधिकारी बी. एच. पालवे, पूर्व तहसीलदार सुचिता भामरे, पूर्व मंडल अधिकारी डी. आर. लचके, आर. एम. पर्वते, पूर्व पटवारी आर.के. बागुल शामिल है। इस बारे में उपविभागीय अधिकारी से शिकायत करने के बाद संबंधित अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। साथ ही अनैसर्गिक न्याय तत्व का उल्लंघन करने की बात स्पष्ट करते हुए कहा, महाराष्ट्र जमीन राजस्व अधिनियम 1966 की धारा 155 यह राजस्व विभाग में हुई कारकून गलती के लिए है। इसलिए इस धारा के तहत क्षेत्र दुरुस्ती का आदेश जारी करना गैरकानूनी है। गलती को सुधारने के लिए संबंधितों को नोटिस जारी करना आवश्यक है। ऐसा प्रावधान धारा 155 में है। फिर भी तहसील ने आर्थिक लेन देन के लिए संबंधितों को नोटिस जारी नहीं की। इसलिए क्षेत्र दुरुस्ती के आदेश गैरकानूनी है। दुय्यम निबंधक 5 ने भी दस्तावेजों की जांच पड़ताल न करते हुए दस्तावेज बनाए। इस मामले में वह भी दोषी है।
पुलिस कमिश्नर के आदेश के बाद भी पुलिस नहीं कर रही है मदद
संदीप दीक्षित ने न्याय के लिए राजस्व और फौजदारी तरिके से संघर्ष शुरू किया। इसके लिए 10 जनवरी 2022 को पुलिस कमिश्नर दीपक पांडे को आवेदन किया। इसके बाद पुलिस कमिश्नर ने 24 फरवरी 2022 को संबंधित पुलिस थाना में शिकायत करने की सलाह दी। इसके तहत संदीप दीक्षित ने म्हसरूल पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करने गए, लेकिन म्हसरूल पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इसलिए अब न्यायालयीन संघर्ष शुरू किया है।
प्लॉट विक्री का प्रयास
जिस बिल्डर ने गैरकानूनी रूप से जगह पर कब्जा किया है उस वह प्लॉट डेव्हलपमेंट का काम कर रहा है। देखा जाएगा तो यह न्यायालयीन प्रकरण होने से जगह पर किसी भी प्रकार का निर्माण या प्लॉटिंग करना गैरकानूनी है। फिर भी संबंधित व्यक्ति प्लॉट डेवलपमेंट कर रहा है। इसके माध्यम से अन्य नागरिकों के साथ धोखाधड़ी हो सकती है। इसलिए नागरिकों ने व्यवहार करते समय ध्यान देने की अपील संदीप दीक्षित ने की।
The place purchased 40 years ago in nashik disappeared from the loan magazine read in details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘आधे इधर जाओ, आधे उधर जाओ…’ स्थापना दिवस पर एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को बताया शोले का जेलर, दी खुली चुनौती
Jun 19, 2026 | 11:23 PMजब ट्रेन की चपेट में आते-आते बचे थे आमिर खान, ‘गुलाम’ का खतरनाक स्टंट आज भी है यादगार
Jun 19, 2026 | 11:22 PMडेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PMकर्नाटक में गारंटी योजनाओं के दुरुपयोग पर डीके शिवकुमार सख्त, फर्जी लाभार्थियों पर होगी कार्रवाई
Jun 19, 2026 | 11:09 PMPHOTOS: 56 साल के हुए राहुल गांधी, कांग्रेस मुख्यालय में मना जश्न, बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें हो रहीं वायरल
Jun 19, 2026 | 11:05 PMपुलिसकर्मी ने गाया ऐसा गाना कि 1 करोड़ से ज्यादा लोग हुए दीवाने, आवाज सुन लोग बोले- कमाल कर दिया!
Jun 19, 2026 | 11:04 PMमोदी सरकार दे रही है ₹3 लाख का लोन, न कोई गारंटी और न भारी ब्याज; फटाफट चेक करें पूरी डिटेल
Jun 19, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM














