सूरत-चेन्नई हाईवे: भूमि अधिग्रहण मुआवजे से किसान असंतुष्ट, बढ़े हुए मुआवजे की मांग
Surat Chennai Highway: नासिक के निफाड़ में सूरत-चेन्नई हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण पर कम मुआवजे से नाराज किसानों ने पूर्व विधायक अनिल कदम के नेतृत्व में जिलाधिकारी से बढ़े हुए मुआवजे की मांग की।
- Written By: आंचल लोखंडे
Niphad farmers protest (सोर्सः सोशल मीडिया)
Niphad Farmers Protest: निफाड़ तहसील के सावली और चाटोरी क्षेत्र में सूरत-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए अधिग्रहित भूमि के बदले कम मुआवजा मिलने पर किसानों में भारी रोष है। इस मुद्दे को लेकर पूर्व विधायक अनिल कदम के नेतृत्व में किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी आयुष प्रसाद से उनके कार्यालय में मुलाकात की और उचित मुआवजे की मांग दोहराई।
अल्प मूल्यांकन पर नाराजगी
बैठक के दौरान पूर्व विधायक अनिल कदम ने जिलाधिकारी के समक्ष किसानों की समस्या रखते हुए कहा कि प्रशासन ने सावली क्षेत्र की कृषि भूमि का मूल्यांकन बहुत कम किया है, जो किसानों के साथ अन्याय है। इस अवसर पर शिवसेना तालुका प्रमुख खंडू बोडके पाटिल ने भी शिकायत की कि पिंपलगांव निपानी, तलवाड़े, भेंडाली, करंजगांव, कोठुरे, पिंपरी, रानवड़ और नांदुरखुर्द जैसे क्षेत्रों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी किए बिना ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
पूर्व विधायक अनिल कदम ने जिलाधिकारी से की मुलाकात
मामले की सुनवाई के बाद जिलाधिकारी आयुष प्रसाद ने स्पष्ट किया कि सावली के किसानों के लिए भूमि अधिग्रहण का अंतिम निर्णय हो चुका है, इसलिए फिलहाल अतिरिक्त मुआवजे का कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि वे स्वीकृत राशि को ब्याज सहित स्वीकार करें और उसके बाद नासिक रोड स्थित सक्षम प्राधिकरण के पास अपनी अपील दायर करें।
सम्बंधित ख़बरें
ST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
शालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
नासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
मानसून की मार से नासिक में सब्जियों के दाम 30% तक बढ़े, महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट
ये भी पढ़े: आदित्य ठाकरे बिगाड़ेंगे शरद पवार का खेल! राज्यसभा की सीट पर ठाेका दावा, MVA में मचा हड़कंप
बुजुर्ग किसानों ने सुनाई व्यथा
बैठक में उपस्थित कई वरिष्ठ किसानों ने अपनी जमीन जाने और उसके बदले नाममात्र का मुआवजा मिलने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। इस चर्चा में पूर्व विधायक अनिल कदम और खंडू बोडके पाटिल के साथ सावली के किसान साहेबराव बोडके, भाऊसाहेब बोडके, निवृत्ति बोडके, विष्णु चाटे, चंद्रभान बोडके, रामदास बोडके, संपत सानप, दिगंबर हांडगे, गणेश घोलप सहित अन्य ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे।
