Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहादत समागम को लेकर मनपा की तैयारी, सिख-सिंधी समाज की बैठक

Guru Teg Bahadur Shahadat: मालेगांव मनपा ने गुरु तेग बहादुर के 350वें शहादत समागम को लेकर व्यापक तैयारी शुरू कर दी है और सिख-सिंधी समाज से नवी मुंबई कार्यक्रम में अधिकाधिक सहभागिता की अपील की है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Feb 19, 2026 | 08:39 PM

Sikh Sindhi community (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Malegaon Municipal Meeting: महाराष्ट्र शासन के अल्पसंख्यक विभाग की ओर से गुरु तेग बहादुर सिंह के 350वें शहादत समागम कार्यक्रम का तीसरा एवं अंतिम चरण 28 फरवरी और 1 मार्च 2026 को प्रातः 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक ओवे मैदान में आयोजित किया जाएगा। इसी पृष्ठभूमि में मालेगांव मनपा क्षेत्र के सिख एवं सिंधी समाज के नागरिकों की एक बैठक आयुक्त कार्यालय के परिषद कक्ष में संपन्न हुई।

बैठक में आयुक्त रविंद्र जाधव ने उपस्थित समाजबंधुओं को शहादत समागम कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मालेगांव मनपा की ओर से शिक्षा विभाग के माध्यम से विद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता, समूहगीत तथा प्रश्नमंजूषा जैसी विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया है।

श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्थाएं

इसके अतिरिक्त शहर के सिनेमाघरों में प्रसिद्ध गायक सतिंदर सरताज द्वारा गाए गए भजन और गीतों के प्रसारण की व्यवस्था कर एवं वसूली विभाग के माध्यम से की गई है। आयुक्त जाधव ने यह भी जानकारी ली कि मालेगांव मनपा क्षेत्र से कितने श्रद्धालु नवी मुंबई स्थित शहादत समागम में सम्मिलित होंगे, ताकि शासन की संबंधित यंत्रणाओं को समय रहते सूचित कर वहां श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्थाएं की जा सकें।

सम्बंधित ख़बरें

Dhule Crime: धुले जिले में सगाई समारोह में खूनी झड़प, तीन की मौत, कई घायल

मीरा-भाईंदर: स्टेशन रोड के विकल्प के रूप में 30 मीटर चौड़ी नई डी.पी. रोड के निर्माण की मांग तेज

Nashik News: कुंभ मेले के लिए एआई आधारित अत्याधुनिक सर्विलांस प्रणाली का परीक्षण

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: तकनीकी शिक्षकों के प्रमोशन के लिए PhD की शर्त खत्म, CAS नियमों में ढील

ये भी पढ़े: महाराष्ट्र सरकार की तिजोरी खाली! ठाणे-पालघर के ठेकेदारों का 2114 करोड़ बकाया; छोटे कॉन्ट्रैक्टरों की हालत खराब

इस अवसर पर सिख समाज की ओर से हरजिंदर सिंह असी, गुरुविंदर सिंह ठकराल, कलविंदर सिंह असी, मोहन सिंह भामरा, दश सिंह भामरा तथा सिंधी समाज की ओर से संजय फतनानी उपस्थित थे। मनपा की ओर से उपआयुक्त हेमलता डगळे, पल्लवी शिरसाठ, सहायक आयुक्त शेख मोहम्मद तौसिफ, मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. संजय पवार, जनसंपर्क अधिकारी पंकज सोनवणे, प्रभाग अधिकारी मोहम्मद इरफान सहित अन्य अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे।

मुंबई में आयोजित शहादत समागम

बैठक में उपस्थित सभी ने गुरु तेग बहादुर सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके त्याग और कार्यों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। साथ ही सिख, सिंधी, शिकलगर, बंजारा सहित विभिन्न समाजों के नागरिकों से नवी मुंबई में आयोजित शहादत समागम कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील आयुक्त रविंद्र जाधव तथा महापौर शेख नसरिन शेख खालिद ने की।

Guru teg bahadur 350th shahadat samagam malegaon preparations

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 19, 2026 | 08:39 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Nashik
  • Nashik News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.